Thursday, February 2, 2023

ऐसे है बिलासपुर के सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी

 बिलासपुर– शहर के एक ऐसे थाना प्रभारी जिनकी जितनी भी तारीफ की जाए शायद ही कम हो।

शहर का एक ऐसा थाना क्षेत्र जहा के थाना प्रभारी अपनी कड़ी मेहनत, लगन और ईमानदारी के नाम से जाने जाते है जो  

गरीब पीड़ितो,महिलाओं और वृद्धजनों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते है।

जी हा हम बात कर रहे है सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी की,जिन्होंने अपने थाना क्षेत्र के अपराधियों के बीच अपना दबदबा बनाये रखा है अपराधियों की जान में जान नही आती जब उनके दिमाग और जहन  में परिवेश तिवारी का नाम आता है।


सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी लगातार नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते आ रहे है हाल ही में आप सभी को ज्ञात होगा बड़ी मात्रा में कोरेक्स (कोडीन युक्त) सिरप का जखीरा और उसके तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा ,इस बड़ी कार्यवाही में उनके टीम का भी भरपूर सहयोग रहा।

सिविल लाइन थाना प्रभारी और उनकी पूरी टीम अपने क्षेत्र में ताबड़तोड़ नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते आ रहे और आज फिर से एक चरस तस्कर को सिविल लाइन टीम ने धर दबोचा।


पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के *निजात* अभियान के तहत दिए गए आदेशानुसार व अति पुलिस अधीक्षक शहर व नगर पुलिस अधीक्षक सिविललाइन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविललाइन को लगातार अवैध नशा के विरुद्ध कारग़र कार्यवाही का निर्देश दिया गया था,

जिसके परिपालन में सिविललाइन प्रभारी द्वारा लगातार ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है..

.इसी कड़ी में मुखबिर सूचना प्राप्त करने के बाद आरोपी आकाश छारी निवासी मेरठ जो की गंगानगर आदिनाथ परिसर में कमरा नंबर 304 में रह रहा था जो की उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे 15 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा गया।और आरोपी के विरुद्ध ndps act के तहत कार्यवाही की गई है।

No comments:

Post a Comment

भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की रविंद्र सिंह ने की निंदा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिलासपुर –जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर अस...