Sunday, December 28, 2025

सलमान के जन्मदिन पर फैन राहुल सिंह ने गरीबों के साथ बांटी खुशियाँ

 सलमान के जन्मदिन पर फैन राहुल सिंह ने गरीबों के साथ बांटी खुशियाँ

बिलासपुर।–प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैन राहुल सिंह जी द्वारा बिलासपुर के बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राहुल सिंह जी के कई मित्र भी उनके साथ मौजूद थे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहयोग किया।



कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमंत शर्मा नितिन श्रीवास्तव ,रोहित सिंह राज निर्मलकर उपस्थित रहे, वहीं निखिल चक्रवर्ती जी अनूपपुर से विशेष रूप से राहुल सिंह जी का सहयोग करने कार्यक्रम में पहुंचे। सभी ने मिलकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन का वितरण किया तथा उनके साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।

राहुल सिंह ने बताया कि वे हर साल सलमान खान का जन्मदिन कुछ अलग और खास तरीके से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया था। इस वर्ष भी गरीबों के साथ खुशियाँ साझा कर उन्होंने मानवता का संदेश दिया।राहुल सिंह जी ने यह भी कहा कि जिस वर्ष उन्हें सलमान भाई से मिलने का अवसर मिलेगा, उस वर्ष वे 10 हजार गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था करेंगे। उनकी इस पहल और संकल्प की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान साफ दिखाई दी।

Sunday, December 21, 2025

1111 भक्तों के सामूहिक ध्यान संग राणी सती दादी का अविस्मरणीय महामंगल सम्पन्न

बिलासपुर –पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलयुग के 5127वें वर्ष के इस दुर्लभ संयोग पर रविवार शाम 18.01 बजे बिलासपुर स्थित गोविंदम पैलेस में 1111 भक्तों ने एक साथ एकाग्रचित होकर राणी सती दादी का ध्यान कर वैश्विक शांति एवं शहर की खुशहाली की कामना की। विश्व ध्यान दिवस की तिथि 5127/10/01/01/01 और ग्यारह एक के इस अद्भुत अंकीय मेल ने आयोजन को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। सूरत की सुरभि बिजुरका के मधुर स्वर में दोपहर 3.30 बजे से रात 8 बजे तक हुए महामंगल पाठ में भक्तगण झूमते रहे। इसी बीच दादीजी की हल्दी, मेंहदी और चुनरी संस्कार सहित जीवंत झांकी के माध्यम से उनकी दिव्य जीवनी का सचित्र प्रदर्शन किया गया। मृदंग व ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच बनारस के पांडित्य जनों द्वारा की गई दादीजी की भव्य गंगा आरती ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में लगभग तीन



हजार भक्तों ने छप्पन भोग एवं प्रसाद स्वरूप भोजन का आनंद लिया। कोलकाता के कलाकारों की नृत्य नाटिका और बनारस शैली की आरती ने समारोह में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवलकिशोर तुलस्यान, सीए आनंद कुमार अग्रवाल, एडवोकेट प्रवीण तुलस्यान सहित अग्रवाल समाज, सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायक रश्मि सिंह और हजारों भक्तों का योगदान रहा। पहली बार प्रदर्शित दादीजी के तनधन जी सहित ज्योति विलीन होने की झांकी देखने बिल्हा, कोटा, तखतपुर, कोरबा, नैला, भाटापारा सहित दूर-दूर से भक्त पहुंचे। पौराणिक मान्यता के अनुसार, पांडवों की पुत्रवधू एवं अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा ही कलयुग में नारायणी रूप में राणी सती दादी बनकर झुंझुनू में दिव्य ज्योति में विलीन हुई थीं। इस भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन ने बिलासपुर की पावन धरा को भक्तिमय रंग से सराबोर कर दिया।

Tuesday, December 9, 2025

रिपब्लिक पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उषा आपले का रायगढ़ दौरा, गौ-माता व किसानों की समस्याओं पर मुखर बयान

उषा आपले ने कहा—“गौ-तस्करी रोकने वालों पर कार्रवाई और आरोपियों की रिहाई में मिलीभगत”; धर्मांतरण व धान खरीदी पर भी जताई चिंता

रायगढ़ –रिपब्लिक पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष उषा आपले रायगढ़ दौरे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के अपने अभियान के बारे में लोगों को अवगत कराया। उन्होंने किसानों की समस्याओं, गौ-माता से जुड़े दुर्घटनाओं, कन्या सुरक्षा, तथा प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण के

मामले में साफ साफ कहा कि धर्मांतरण प्रदेश भर में लगातार सामने आ रहे है जिसका वे कड़ा विरोध भी करती है इसके अलावा उन्होंने साफ कहा है कि धर्मांतरण करने वाले पर लड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ताकि धर्मांतरण जैसा बड़ा मामला को जड़ से मीटाया जा सके सरकार को बड़ा एक्शन लेना चाहिए...हिंदू संगठन से वे शुरू से जुड़ी हुई है और वो सनातन की सेवा और सनातन के साथ डटे रहेंगी और ऐसे धर्मांतर करने वाले को खिलाफ विरोध जारी रखेंगे ,प्रदेश भर के जनता के हक के लिए हमेशा खड़ी है ...और आगे भी खड़ी रहेंगी 







 मामलों पर स्थानीय नागरिकों से विस्तृत रूप से चर्चा की। गौ-तस्करी रोकने के प्रयासों पर बड़ा बयान देते हुए आपले ने कहा कि “यह साफ-साफ मिलीभगत का मामला है; एक ओर गौ-रक्षक अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा करते हैं, और दूसरी ओर अपराधियों को छोड़ दिया जाता है।” धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर उन्होंने अधिकारियों से बात की, जहाँ अधिकारियों ने दो-तीन दिनों में सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उषा आपले ने कहा कि रिपब्लिक पार्टी जनता से जुड़े हर मुद्दे पर सक्रिय है और प्रदेश के हित में हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Saturday, December 6, 2025

रविंद सिंह ने वार्षिक खेल उत्सव में बच्चों को शिक्षा और खेलकूद के महत्व पर दिया मार्गदर्शन

बिलासपुर –सेंट पॉल अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल तिफरा में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रविंद्र सिंह, पूर्व योग आयोग सदस्य, उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान पर जोर दिया और बताया कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं बल्कि
















 बौद्धिक क्षमता के विकास में भी सहायक होता है। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन और कराटे में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पिछले दो वर्षों से विद्यालय द्वारा कराटे खेल को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसमें सीनियर कराटे प्रशिक्षक ठाकुर कर्ण सिंह और शिवानी बुधौलिया बच्चों को नियमित प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस समारोह में विद्यालय की अध्यक्ष सेलिना जॉर्ज मैडम, मैनेजर राकेश दुबे, शिक्षक विजय पटेल, व्यायाम शिक्षक राकेश वर्मा, प्राचार्य आशा दुबे जी सहित सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी उत्साहपूर्ण और यादगार बन गया।

Friday, November 28, 2025

मौर्य द्वारा निस्तारी रास्ते को बंद करने का प्रयास, कछवाहा–खटीक समाज में रोष; 2008 के इकरारनामा का उल्लंघन

 बंधु मौर्य द्वारा निस्तारी रास्ते को बंद करने का प्रयास, कछवाहा–खटीक समाज में रोष; 2008 के इकरारनामा का उल्लंघन कर आवागमन बाधित करने का आरोप....


बिलासपुर –कछवाहा–खटीक समाज विकास समिति ने कलेक्टर ,निगम आयुक्त और उप पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम पार्षद बंधु मौर्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 43/55, मौजा चांटीडीह की भूमि पर वर्ष 2018 में समाज एवं अन्य लोगों ने अशोक मौर्य से विधिवत खरीदी कर सामुदायिक भवन और मकानों का शांतिपूर्वक निर्माण किया है, जिसके लिए बंधु मौर्य ने स्वयं 25 फुट चौड़ा निस्तारी रास्ता निःशर्त देने की लिखित सहमति दी थी। यह रास्ता वर्ष 2008 के इकरारनामा में भी स्पष्ट रूप से दर्ज है,




जिसमें बंधु मौर्य ने अपने काम्प्लेक्स के अंदर से होकर 25 फुट रास्ता देने का वचन देते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद या दावे को असत्य और निराधार माना जाने की बात स्वयं स्वीकृत की थी। समिति ने आरोप लगाया कि अब बंधु मौर्य उसी निस्तारी मार्ग को अवैध रूप से बंद कराने के उद्देश्य से निर्माण सामग्री जमा कर, रास्ते में गड्ढा खुदवाकर दीवार निर्माण की कोशिश कर रहे हैं, जिससे वर्षों से निर्विघ्न रूप से

चल रहा समाज एवं मोहल्लेवासियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा। इससे न केवल दर्जनों परिवारों को आने–जाने में भारी परेशानी होगी, बल्कि सामुदायिक भवन तक पहुँचना भी मुश्किल हो जाएगा। समाज ने प्रशासन से मांग की है कि 2008 के इकरारनामा को आधार बनाते हुए तत्काल अवैध निर्माण रोका जाए और निस्तारी रास्ते को सदैव की तरह खुला रखा जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Saturday, November 1, 2025

रविंद्र सिंह ने सपरिवार किया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस व देवउठनी एकादशी पर पूजा-अर्चना, महाआरती और भव्य आतिशबाजी से मनाया पर्व

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर बिलासपुर के विद्या उपनगर स्थित गायत्री मंदिर चौक में छत्तीसगढ़ी योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं नगर के प्रख्यात समाजसेवी रविंद्र सिंह ने सपरिवार पूजा-अर्चना कर लोक-आस्था के इस महापर्व को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर लक्ष्मी-नारायण, तुलसी माता व हनुमान जी की विधिवत पूजा एवं महाआरती संपन्न हुई। पूजा उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और रंग-बिरंगी आतिशबाजी कर

लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। आयोजन में बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, समाजसेवी नवीन ठक्कर, बबलू केशरवानी, विनय अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह, संजय दवे, प्रशांत पांडेय, हेरी डेनियल, उत्तम चटर्जी, संदीप मिश्रा, संतोष चौहान, अनिल शुक्ला, दिलीप साहू, रमेश मौर्य, संजय थवाईथ, दीपक मजूमदार, संजीत राय, छोटू बर्डे, राजेंद्र बिष्ट, संगीत मोइत्रा, गुड्डू चंदेल, छोटू यादव, अविनाश चंदेल, जलहर प्रसाद, दिनेश राजपूत, शुभ आशीष डे, राजा यादव,

 सन्नी चौहान, नजीर भाई, बब्ला ठाकुर, अजय गोस्वामी, प्रमोद श्रीवास, यश सिंह, पप्पू बिष्ट सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं महिला समिति की ओर से सीमा सिंह, दीप्ति शुक्ला, स्मिता मोइत्रा, सुषमा साहू, अंजलि सचदेव, ममता पांडेय, कोमल बर्थडे, सविता महेश्वरी, विमल टोप्पो और सविता पांडेय ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

Monday, October 20, 2025

वृद्धाश्रम में दीपावली: स्व. ज्योति पांडेय फाउंडेशन ने बुज़ुर्गों संग मनाया उत्सव, मिठाई व वस्त्र भेंट कर बांटी खुशियाँ

बिलासपुर –दीपावली के इस पावन अवसर पर जब अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ पर्व की खुशियाँ मना रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें परिस्थितिवश वृद्धाश्रम में रहना पड़ता है। इसी संवेदनशीलता को समझते हुए स्वर्गीय ज्योति पांडेय फाउंडेशन के सदस्य ‘कल्याण कुंज वृद्धाश्रम’ पहुँचे और वहाँ वर्षों से रह रहे बुज़ुर्गों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।



इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से सभी वृद्धजनों को मिठाइयाँ और नए वस्त्र भेंट किए गए तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई।फाउंडेशन के संचालक चीना पांडेय, जो कोरबा से विशेष रूप से इस आयोजन के लिए पहुँचे थे, भावुक होते हुए बोले, “भगवान को तो नहीं देखा, लेकिन जब वृद्धजनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो ऐसा लगता है मानो स्वयं भगवान का आशीर्वाद मिल रहा हो।”

सेवा, अपनत्व और मानवीय संवेदना से भरी यह दीपावली वृद्धाश्रम के सभी बुज़ुर्गों के लिए बेहद खास और अविस्मरणीय बन गई....


इस दौरान चीना पाण्डेय, गुड्डु सिंह, अजित सिंह, ऋषभ दृवेदी, गोपू पाण्डेय, रवि वर्मा उप सरपंच रहंगी पंचायत अजित यादव, ऋषि दृवेदी सभी उपस्थित थे.....

Saturday, October 18, 2025

अब्दुल इब्राहिम के हाथों बच्चों को मिला सम्मान, दीपावली पर स्कूल में रंगोली और भोज का आयोजन

बिलासपुर के गणेश नगर प्राथमिक शाला में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली एवं दीप सजावट प्रतियोगिता के साथ-साथ बच्चों के लिए आंशिक न्योता भोज भी रखा गया। इस विशेष अवसर पर वार्ड पार्षद अब्दुल इब्राहिम (खान) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को


पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे शाला परिसर दीपों की रौशनी और रंगोली की बहार से सज गया। कार्यक्रम में शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती आर. ए. खान तथा शिक्षिकाएँ अलिमा बेगम, रजनी नाइक, एम.



 आशा, मीनाक्षी सिंह ठाकुर, चंचल मोर, मौदेकर एवं ज्योति कुजूर की विशेष भूमिका रही। इस सांस्कृतिक आयोजन से बच्चों में भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि और उत्साह का संचार हुआ तथा स्कूल वातावरण उल्लासमय बन गया। वार्ड पार्षद अब्दुल इब्राहिम ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।



Wednesday, October 15, 2025

विक्रम-टीसीआर धान किस्म के प्रचार-प्रसार हेतु प्रक्षेत्र दिवस का भव्य आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत तकनीकी जानकारी

 बिलासपुर। बीएआरसी-मुंबई और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से विकसित धान की उन्नत एवं उत्परिवर्तित किस्म विक्रम-टीसीआर के प्रचार-प्रसार और उसके लाभों से कृषकों को अवगत कराने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर द्वारा एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गीत शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें देश के प्रमुख वैज्ञानिकों ने इस किस्म की विशेषताओं, तकनीकी लाभों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मुख्य वक्ता डॉ. पी.ए. हसन (निदेशक, जैव विज्ञान समूह, बार्क, मुंबई) ने बताया कि विक्रम-टीसीआर धान किस्म पारंपरिक किस्मों की तुलना में अधिक उपज देने वाली, रोग प्रतिरोधक, कम अवधि में तैयार होने वाली और मध्यम ऊंचाई के कारण फसल के गिरने की समस्या से मुक्त है।




 इस किस्म को विशेष रूप से किसानों की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। डॉ. ए.डी. बलाल ने यह भी जानकारी दी कि बार्क द्वारा अब अन्य दलहन और तिलहन फसलों के बीज भी तैयार किए जा रहे हैं, जो शीघ्र ही किसानों को उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. दास, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. एन.के. चौरे सहित अनेक वैज्ञानिकों ने इस किस्म की विशेषताओं, उपज बढ़ाने की तकनीकों और इसके व्यापक उपयोग की दिशा में कृषकों को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान राघवेंद्र सिंह चंदेल को इस किस्म के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिल्पा कौशिक और आभार प्रदर्शन डॉ. निवेदिता पाठक ने किया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही, जिससे यह आयोजन एक सफल ज्ञानवर्धक मंच के रूप में सामने आया।



Sunday, October 5, 2025

तालापारा भूमि विवाद: अवैध कब्जे का आरोप, दवाखाना और लाइब्रेरी निर्माण की मांग

बिलासपुर – सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा मोहल्ले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि तालापारा स्थित तैयबा चौक, भारत डेयरी के सामने शासकीय भूमि (खसरा नंबर 178, प.ह.नं. 39) पर रहीम खान और उनके परिवार ने अवैध रूप से मकान व दुकानें बना ली हैं। इतना ही नहीं, सड़क पर सामान फैलाए जाने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।




निवासियों का कहना है कि यह भूमि आम जनता की है और इसका उपयोग जनहित के कार्यों में होना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि कब्जा हटाकर यहां सरकारी दवाखाना और लाइब्रेरी का निर्माण किया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधा और छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर स्थान मिल सके।

 इस बहुमूल्य भूमि का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। यदि यहां जनसुविधा केंद्र बनते हैं, तो पूरे मोहल्ले को लाभ मिलेगा। उनका तर्क है कि शासकीय भूमि किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं है और इसका उपयोग सामूहिक भलाई के लिए होना चाहिए।

वहीं, इस मामले में दूसरी ओर रहीम खान का कहना है कि वे वर्ष 1952 से इस स्थान पर रह रहे हैं और नियमित रूप से टैक्स भी अदा करते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि निजी रंजिश और पुरानी दुश्मनी के चलते उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस विवादित भूमि को लेकर क्या निर्णय लेता है और तालापारा की इस बहुमूल्य जमीन का उपयोग आखिरकार किस उद्देश्य से होता है।

Wednesday, October 1, 2025

रविंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में विध्या दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कन्या भोज और हवन का आयोजन


बिलासपुर –विद्या दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में आज एक भव्य कन्या भोज एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई समिति के संरक्षक एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह ठाकुर ने की। मां दुर्गा के स्वरूप में पूजनीय कन्याओं के चरण धोकर उन्हें स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए और कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने उन्हें मिष्ठान्न व उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में समिति के वरिष्ठ सदस्य विजय तिवारी, चंद्रनाथ चटर्जी, प्रशांत पांडेय, अनूप चटर्जी, ओमकार केशरवानी, अनिल चंदेल, उत्तम चटर्जी, मुन्नू केशरवानी, मनोज शुक्ला, अजय सिंह, जितेंद्र पांडेय, बबलू केशरवानी, रिंकू परिहार, राघवेंद्र ठाकुर, संतोष चौहान, मनोज श्रीवास, छोटू बर्डे, चित्रकांत श्रीवास, अनिमेष गवई, संजय दवे, भूप्पी सिंग, प्रवीण शर्मा, सतीश चंदेल, संदीप मिश्रा, विजय अग्निहोत्री, हरजीत सिंग, केशव गोरख, छोटू मोइत्रा, गुड्डू चंदेल, ओम प्रकाश शर्मा, राकेश केसरी, दिनेश कश्यप सहित महिला



 समिति की बबीता केशरवानी, सीमा सिंह ठाकुर, ललिता केसरवानी, रमा तिवारी, जयश्री चटर्जी, अनीता गहवाई, कृष्णा सिंह बिष्ट, संगीता पांडेय, शशि सिंह, साक्षी परिहार, वर्षा मल्लेवार, संगीता चटर्जी, अंजू दुबे, विभा श्रीवास एवं युवा समिति से अक्षय तिवारी, यश सिंह, आदित्य ठाकुर, अवनीश शर्मा, अनु शर्मा व सम्राट चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कन्या भोज के माध्यम से मां दुर्गा के प्रति आस्था और सामाजिक समरसता का भाव पूरे कार्यक्रम में झलकता रहा, वहीं रविंद्र सिंह ठाकुर की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आयोजन अत्यंत सफल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



नवरात्रि पर रविंद्र सिंह ठाकुर ने मां डिडेश्वरी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की"

बिलासपुर –नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य श्री रविंद्र सिंह ठाकुर जी ने श्रद्धा और भक्ति भाव से मां डिडेश्वरी की पूजा-अर्चना कर विधिवत आरती संपन्न की। मां के चरणों में नतमस्तक होकर ठाकुर जी ने


 प्रदेशवासियों के सुख, शांति, आरोग्यता और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां शक्ति की उपासना का यह पर्व आत्मबल, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो जन-जन में नवचेतना का संचार करता है। पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण और दिव्यता का विशेष अनुभव हुआ, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी मां डिडेश्वरी से अपने और समाज के कल्याण की कामनाएं कीं।



रविंद्र सिंह ने मां दुर्गा से प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण के लिए की प्रार्थना"

बिलासपुर –विनोबा नगर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य पूजन कार्यक्रम में नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद श्री रविंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा पश्चात सभी ने श्रद्धाभाव से भोग ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने

 जगत जननी मां अंबे से प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में समिति के प्रमुख सदस्य बी.सी. गोलदार, जीवन घोष, सुब्रत बनर्जी, राहुल दुबे, संगीत मोइत्रा, अशोक बोस, बारीक विश्वास, स्मिता मोइत्रा, सीमा सिंह, ठाकुर आशीष मजूमदार, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत पांडेय, संदीप मिश्रा, दिलीप साहू, संजय दवे, संतोष चौहान, बबलू केसरवानी, प्रवीण बर्डे, दीपक मजूमदार, यश सिंह, पलक मोहन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण और उल्लास की झलक देखने को मिली, जहां हर चेहरा मां की भक्ति में डूबा नजर आया.........



Tuesday, November 12, 2024

श्री राम नाम सिमरन करने से होता है उद्धार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

 बिलासपुर –*श्री राम नाम सिमरन करने से होता है उद्धार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,( ग्राम सेलर में 79 वे वर्ष अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम का आयोजन) भगवान श्री राम का नाम पतित पावन है, भगवान श्री राम से बड़ा कोई नाम नहीं, राम कार्य से बड़ा कोई काम नहीं ,और राम सिमरन से बड़ा कोई प्रमाण नहीं है, कलयुग में राम राम

 सिमरन ही एक मात्र प्राणियों के उदाहर का आधार है, अनेक उदाहरण धार्मिक ग्रंथो में मिले हैं कि भगवान श्री राम के नाम स्मरण करने से पiपियो का भी का उद्धार हो गया है ,सेलर में लगातार एक कम 80 वर्ष में अखंड नवधा रामायण प्रवेश कर रहा है ,यह बिलासपुर जिले के लिए गौरव का विषय है, और पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों में भी सेलर का नवधा रामायण आयोजन प्रेरणा का स्रोत बनेगा, यह बातें जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी -प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश तथा

 गुजरात ,मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्र.1 / पार्षद -वार्ड क्रमांक 68 ने बेलतरा विधानसभा के ग्राम सेलर में अनवरत रूप से 79वें वर्ष में आयोजित अखंड नवधा रामायण में उपस्थित होकर अपने उदगार व्यक्त की, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मोहन


जायसवाल शुभम श्रीवास आयोजन समिति के श्री संतोष सिंह ठाकुर छत्रपाल सिंह माधव शर्मा सरपंच धनंजय सिंह ठाकुर हृदय कश्यप सनाओ साहू योगेश गुप्ता माखन रजक रामचरण कश्यप पुष्पेंद्र पटेल प्रेम सिंह पटेल आनंद कश्यप विवेक कश्यप प्रेम कश्यप शुभम श्रीवास पार्थ कुमार आदि जन उपस्थित थे, इस अवसर पर ग्राम सेलर एवं अंचल के हजारों मानस प्रेमी श्रोता समाज उपस्थित थे ,इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेलर के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं आमंत्रित अतिथियों का साल श्रीफल तिलक लगाकर आत्मीय अभिनंदन किया गयाll*

Sunday, November 10, 2024

बिलासपुर की बिंदु सिंह बनी भगवा कट्टर हिंदू सेना संगठन की प्रदेश अध्यक्ष

बिलासपुर –बिलासपुर के प्रतिष्ठित कछवाह परिवार की बहू, समाज सेविका व योगगुरु हमेशा महिलाओं के हक व अधिकारों के लिए साथ खड़ी रहने वाली महिला उत्पीड़न एवं बाल शिक्षा पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण सम्मान, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक एवं अनेक सामाजिक सेवा संस्थानों से सम्मानित, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के साथ बहुउद्देशीय चेतना कार्यक्रम पर चेतन मित्र के रूप में कार्य कर रही महिला जागृति समूह की सचिव, भगवा के प्रति निष्ठा हिन्दू धर्म के लिए हमेशा खड़ी रहने वाली, कट्टर हिन्दू, निडर महिला बिंदू करण सिंह कछवाह को भगवा कट्टर हिन्दू सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ठाकुर विपिन सिंह राजावत एड.जी, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सचिव, मानस वर्मा जी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्ति किया गया है। 



इनके साथ ही बिंदु सिँह जी छत्तीसगढ़ योग शिक्षक संघ की मुख्य केंद्रीय सदस्य, भारत विकास परिषद, व्यापारिक संगठन, भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता व युवा मोर्चा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में अपनी भागीदारी दे चुकी हैँ। संगठन में आपको ऐसा अवसर प्राप्त होने पर महिला मोर्चा की मजबूत टीम का गठन होगा। देश एवं प्रदेश को आप जैसी दिग्गज क्षत्राणी होने से महिला मोर्चा हमेशा सुरक्षित और महिलाओं को अपना अधिकार देश एवं प्रदेश में सदैव मिलता रहेगा। सभी सामाजिक संस्थानों और छत्तीसगढ़ के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की हैँ।

Wednesday, November 6, 2024

बिनोवा नगर विद्या उप नगर मुख्य मार्ग में डामरीकरण पेच रिपेयरिंग का कार्य आज चालू

 बिलासपुर –विनोबा नगर वार्ड क्रमांक 27 में नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह जी के दिशा-निर्देश पर बिनोवा नगर विद्या उप नगर मुख्य मार्ग में डामरीकरण पेच रिपेयरिंग का कार्य आज चालू किया गया। वार्डवासियों व ब्यपारीयो के द्वारा लगातार मांग किया जा रहा था सड़क सुधार हेतु। निगम प्रशासन ने जनहित में निर्णय लेते हुए बिनोवा नगर गायत्री मंदिर चौक से अमर जवान चौक तक आज डामरीकरण पेच वर्क का काम छत्तीसगढ़ योग


 आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह जी के उपस्थिति में प्रारंभ किया। श्री सिंह ने बताया है कि वार्ड के मुख्य मार्ग के लिये 95 लाख का टेंडर व वर्क आर्डर हो चुका है।आगे आने वाला समय में सम्पुर्ण रोड का निर्माण किया जाएगा । इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिक शिवा मुदिलियार उतम चटर्जी चंद्रहास शर्मा संजय दवे राघवेंद्र सिंह बबलू

 केसरवानी कल्लु मोदी संदीप मिश्रा राजेंद्र बिष्ट गुड्डू चंदेल विक्की नानवानी मुकेश दुबे संजय शुक्ला विजय तिवारी संजय थवाईत मृत्युंजय तिवारी राजेश जोसफ पीयूष अग्रवाल अजय तिवारी केशव गोरख विनोद कछुवहा ओम प्रकाश शर्मा नीटु परिहार राकेश केसरी संतोष चौहान दिलीप साहू जावेद खान सन्नी चौहान चिंटू राव शकील भाई अजय गोस्वामी उदय गंगवानी राजा यादव पिंटू आडिल पप्पू बिष्ट आदि व्यपारी व वार्डवासी उपस्थित थे ।

Sunday, November 3, 2024

सिरगिट्टी मे हुई गौरा गौरी की भव्य पूजा

बिलासपुर –जब गौरा गौरी पूजा का समय आता है, तो हर ओर भक्तों की भीड़ दिखाई देती है। लोग अपने-अपने घरों से तैयार होकर, पूजा स्थलों की ओर बढ़ते हैं। महिलाएं विशेष रूप से

 इस पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। वे पारंपरिक वस्त्र पहनकर, श्रृंगार करके और हाथों में मेहंदी लगाकर आती हैं। इस अवसर पर बाजार भी गुलजार होता है, 

ऐसे ही बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में गोवर्धन पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की टीम के द्वारा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रपुर के विधायक श्l राम कुमार यादव विशिष्ट तिथि के रूप में राजेंद्र शुक्ला पूर्व मंडी अध्यक्ष अमित यादव सहित और भी अन्य लोग मौजूद रहे..







पूजा स्थल पर पहुंचने पर भक्तों की भीड़ एकत्र होती रही इस भीड़ में विभिन्न आयु वर्ग के लोग शामिल हुए जहाँ छोटे बच्चे, युवा और महिलाये और वृद्ध सभी इस पर्व का आंनद लिए । पूजा के दौरान भक्त एक-दूसरे से मिलते हैं, गाते हैं और नृत्य करते हैं। यह सामाजिक समरसता का एक अद्भुत उदाहरण है, जहां लोग भिन्न-भिन्न पृष्ठभूमियों से एकत्र होकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आनंदित होते हैं।

Friday, November 1, 2024

छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर बंगाली काली पूजा में शामिल पूजा अर्चना

 बिलासपुर –छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर बंगाली काली पूजा में शामिल पूजा अर्चना कीये ।

विद्या बिनोवा क्रांति नगर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दीपावली पर काली पूजा का आयोजन प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दुर्गा पंडाल में किया गया। जिसमें नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह पहुंचकर मां काली का आरती पश्चात पुष्पांजलि

 किये इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां काली हम सबके दुखों को हरने वाली व हर एक संकट से बचाने वाली है । मां काली का आशीर्वाद आप सब पर बना रहे ।आप सभी के परिवार में सुख शांति समृद्धि बना रहे । आप सब निरोगी रहे । यही मां काली से हम प्रार्थना करते हैं । काली पूजा कार्यक्रम में समिति के जीवन घोष बी सी गोलदार बारीक विश्वास संगीत मोइत्रा राहुल दुबे बबलू केसरवानी अशोक बोस अमित चक्रवर्ती अजय राय सत्यजीत भूमि वरूदास तनुज रोहरा राजा दत्त सानू पाल मुकेश दुबे आदि उपस्थित थे।

रविंद्र सिँह के नेतृत्व मे विभिन्न क्षेत्रों में बुजुर्गों व गरीब एवं विकलांगों को कंबल साल अनाज व फल वितरण

 बिलासपुर –प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति बिलासपुर के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी याद में प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति के द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बुजुर्गों व गरीब एवं विकलांगों को कंबल साल अनाज व फल वितरण किया गया । इस पुनीत कार्य में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह जी व प्रदर्शनी समाज सेवा समिति के संयोजक विजय दुबे जी शामिल थे । समिति के अध्यक्ष आकाश दुबे ने बताया कि समिति के माध्यम से करीब 40 वर्षों से समाज सेवा

 लगातार किया जा रहा है ।गरीबों को अनाज फल वस्त्र वितरण के साथ ही देशभक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम हो।चाहे अंधमुख बहिर बच्चों को वस्त्र कापी पुस्तक वितरण हो चाहे विभिन्न वृद्धा आश्रमों में सेवा कार्य हो ।समिति के सदस्यों के द्वारा निस्वार्थ रूप से किया जा रहा है। और यैसा सेवा का कार्य समिति के माध्यम से निरंतर चलता रहेगा ।आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाज सेवक शिवा मुदिलियार रंजीत खनूजा तरु तिवारी किशोरी लाल गुप्ता सुभाष अग्रवाल चंद्रहास शर्मा रामू शुक्ला मार्गेट



 बेंजामिन आदर्श विश्वकर्मा राजेंद्र सोनी रिया डोंगरे नरेंद्र सिंह चंदेल राघवेंद्र सिंह संजय दवे प्रशांत पांडे अनिल सिंह केशव गोरख चंद्रहास केसरवानी संदीप मिश्रा गुड्डू चंदेल राजेश साहू संगीत मोइत्रा अनिल शुक्ला राहुल दुबे विक्की नानवानी बबलू केसरवानी छोटू बर्डे विजय तिवारी पीयूष अग्रवाल अजय तिवारी राजेंद्र बिष्ट संतोष चौहान राकेश केसरी मुकेश दुबे रितिक सिंह दिलीप साहू खालिद खान प्रशांत परिहार जावेद खान अशोक भाऊ नरेंद्र सिंह ठाकुर राज चौहान राजेश जोसफ सनी चौहान आशीष लोगन अजय गोस्वामी योगेश पिल्ले संजय यादव हरीश चेलकर विक्रम ध्रुव उदय गंगवानी यश सिंह राजा यादव शकील भाई पिंटू आडील पप्पू बिष्ट मुकेश कछुवहा आदि उपस्थित थे।

Monday, October 28, 2024

कोनी -बेलतरा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही लिए समर्पित,- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

 बिलासपुर –*कोनी -बेलतरा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही लिए समर्पित,- त्रिलोक श्रीवास (कोनी क्षेत्र में करोड़ों के दर्जनों विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न) कोनी का पूरा अनचल हो या बेलतरा विधानसभा क्षेत्र हो पद में रहते हुए भी या बिना पद के भी आम जनता के व्यक्तिगत और सामूहिक, जनहित कार्यों के लिए सदैव समर्पित भाव से रहकर उनके कार्यों को संपूर्ण करiने विकास करने के लिए मैं मेरा परिवार प्रयासरत है, कोनी और बेलतरा के









 सर्वांगीण विकास के लिए हम लोग समर्पित हैं ,आज का दिन इस प्रक्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है, आज करोड़ों रुपए के दर्जनों कार्यों का भूमि पूजन हो रहा है, जो कोनी क्षेत्र के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा, यह बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास, मार्गदर्शक-जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-1, मार्गदर्शक- पार्षद वार्ड क्रमांक 68 ,नगर निगम बिलासपुर ने नगरपालिका निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 68 में दर्जनों कार्यों की भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया, इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव ने कहा नगर निगम के 70 वार्ड में उनके कार्यकाल में सर्वाधिक कार्य हुए हैं और उनमें भी वार्ड क्रमांक 68 कोनी अग्रणी रहा है, इस अवसर पर कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र पांडे व्यiसनारायण पांडे ,राजू पटेल आदि ने संबोधित किया, कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अनिल श्रीवास एवं आभार प्रदर्शन श्री दीपक यादव ने किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोकश्रीवास, पार्षद वार्ड क्रमांक 68 योगिताआनंद श्रीवास, जनक पांडे राजू ,सुनील सोनवानी दिनेश चंद्र मिश्रा जगदेव यादव बलदाऊ पटेल तिरुपति नायडू राजेंद्र तिवारी प्रफुल्ल दुबे विशाल जयसवाल मुकेश नायक अनिल पटेल राजू यादव राजकुमार पटेल संतोष यादव महेश मरावी इमरान खान शाहिद खान श्रीमती सुशीला टंडन अंबुज अग्निहोत्री हरनारायण पांडे श्री राजेंद्र मिश्रा मनोज श्रीवास इंद्रेश श्रीवास रामकुमार शाली सोखी लाल सरवन श्री रमेश तिवारी सुखीराम यादव आशु केवट राहुल श्रीवास दीपक श्रीवास संजय श्रीवास हर्ष कश्यप सुरेश यादव संजय केवट भजन गढ़वाल अर्जुन पटेल गोविंद पटेल रानू पटेल जग्गू पटेल फूलचंद पटेल घितेश्वर पटेल देवेंद्र पटेल फट्टे पटेल आनंद केवट राजू दास मानिकपुरी किशन बघेल सत्यालाल मोहन पटेल दुर्गेश पटेल मनोज दास मानिकपुरी रामकुमार केवट उमेश शुक्ला श्यामू पटेल दिल हरण यादव राजकुमार राव अजीम खान संतोष









 नायडू छत्तीसगढ़ थी मंदाकिनी सारथी श्रीमती जानकी पटेल राजू यादव संतोष यादव वागले यादव नानू यादव समारोह यादव शिवम यादव रामचरण गढ़वाल शीतल गढ़वाल मनमोहन पटेल रिंकू गढ़वाल छोटी बघेल मधु पटेल प्रभात तिवारी रानू मानिकपुरी श्रीमती उषा श्रीवास कांति पटेल शारदा पटेल किरण निर्मल कल लाल यादव जून आयुक्त भूपेंद्र उपाध्याय इंजीनियर आशीष गुप्ता मेंसर सोनवानी रविंद्र पटेल शक्ति यादव गोलू सोनवानी अनिल कश्यप गोविंद यादव राजेंद्र यादव राजेंद्र श्रीवास सत्येंद्र दुबे पथ किशन अनिल मयंक ध्रुव नरेश यादव समीर दास गंगू पटेल शिव यादव सहित हजारों जन् उपस्थित थेll*

सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी

 ​शीर्षक: सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी ​ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वाहन ...