Friday, March 22, 2024

पायलट की लैंडिंग के बाद भी विदाउट टिकट है कांग्रेसी : कौशिक

बिलासपुर –पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब तक अपना प्रत्याशी नहीं ढूंढ पा रही है। पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में भी एक ऐसा वातावरण बना है कि कांग्रेस पार्टी के हांथ पांव फूल गए हैं। यही वजह है कि आज कांग्रेस यह तय नहीं कर पा रही है कि छत्तीसगढ़ से किस नेता को चुनाव लड़ने की
 जरूरत है। कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशी का नाम अब तक तय नहीं कर पाना पार्टी के अंदर सिर फुट्टव्वल की स्थिति को बता रहा है। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के रायपुर लैंडिंग के बाद भी यह एक हास्यास्पद स्थिति है कि आखिरकार कांग्रसी विदाउट टिकट कैसे है । 
आज कांग्रेस पार्टी में शोले फ़िल्म की तरह स्थिति बनी हुई है हर कांग्रेसियों के मन में एक ही सवाल है कि कौन होगा प्रत्याशी है?  इससे स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपने ही  कार्यकर्ताओं में भरोसा नहीं कर पा रहे है। कांग्रेस के किसी भी नेता का कोई जनाधर नहीं रह गया है। वहीं दूसरी  तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव की तैयारियां बड़े जोश के साथ चल रही है और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है इस समय प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार जिस तरह मोदी जी की गारंटी को पुरा कर रही है, उसका लाभ लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

न्यू वंदना हास्पीटल के तत्वावधान में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बिलासपुर। न्यू वंदना हास्पीटल के तत्वावधान में 20 मार्च बुधवार को शहर के मिशन हास्पीटल कैंपस के अंदर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कार्यक्रम में लगभग 13 प्रकार के बिमारियों का परीक्षण निःशुल्क किया गया । जिसमें शुगर ,थायराइड, लिक्विड प्रोफाइल, ह्रदय जांच, किडनी जांच, लीवर की जांच, फेफड़ों की जांच, डायबिटीज, आंखों के परदे की जांच,
 हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, आदि बीमारियों का नाम शामिल है। उक्त जानकारी देते हुए न्यू वंदना हास्पीटल के डायरेक्टर चंद्रशेखर उइके ने बताया कि 
यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया था । जिसमे लगभग दो सौ से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर स्वास्थ्य का लाभ लिया गया ।
इस जांच शिविर में वंदना हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर चंद्रशेखर उईके (एमबीबीएस, एमडी, मेडिसिन) एवं डॉ.टी ए सिंह (हड्डी रोड विशेषज्ञ) डॉ. ए कुमार (हृदय रोग विशेषज्ञ) आदि एवं उनकी टीम का बड़ा विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Monday, March 18, 2024

अलग स्थानों से कुल 04 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी अमित शर्मा गिरफ्तार

रायपुर –दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुामर सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
इसी तारतम्य मंे दिनांक 17.03.2024 को थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत मेकाहारा अस्पताल के पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम अमित शर्मा निवासी विधानसभा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा अमित शर्मा से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अमित शर्मा से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 04 नग दोपहिया वाहन चोरी कर मेकाहारा अस्पताल के पार्किंग में छिपाकर रखना बताया गया। 
जिस पर आरोपी अमित शर्मा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 04 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,60,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 88/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। 

गिरफ्तार आरोपी - अमित शर्मा पिता पवन शर्मा उम्र 28 साल निवासी निरमा फैक्ट्री के पास थाना विधानसभा रायपुर।

Wednesday, March 13, 2024

शिव महापुराण श्रवण से सर्व मनोकामना होते हैं पूर्ण -त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर –शिव महापुराण श्रवण से सर्व  मनोकामना होते हैं पूर्ण -त्रिलोक चंद्र श्रीवास   (मोहतराई में रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण का भव्य आयोजन) शिव महापुराण के पठन ,वाचन एवं श्रवण से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, 
भगवान देवादीदेव महादेव शंकर सर्वस्व दानी है ,  नियम इतना ही है भगवान और संतों के प्रति सब ग्रंथन के प्रति पूरी निष्ठा, आस्था बनी रहे ,और प्राणी में दया का भाव ,, किसी का बिगiड़ने का भाव लेकर कोई भी बड़ा काम
 कर ले आपको अभीष्ट की प्राप्ति नहीं होगी, मन में परोपकार की भावना होगी तो आज नहीं कल आपकी मनोकामना पूर्ण होंगे, यह बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, तथा प्रदेश कांग्रेस कमिटी गुजरात एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहतराई में श्री श्री सुदर्शन गिरी  जी जूना अखाड़ा, महाराज जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में तथा श्रीधाम वृंदावन से पधारे बाल विदुषी, राष्ट्रीय कथा वाचिका दीदी पुष्पांजलि के श्री मुख से आयोजित रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण के अवसर पर व्यक्त किया, इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख यजमान रामकुमार  साहू ,भुवनेश्वर सिंह ठाकुर, पूर्व सरपंच गढ़ कौशल साहू एवं सपना मराठा, रोहित श्रीवास आदि जनों के द्वारा  शाल श्रीफल भगवा साफा से श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास का अभिनंदन किया गया, इस अवसर पर कांग्रेस नेता कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज, पथ ,संतोष सूर्यवंशी, गंगाधर, शास्त्री जी, गोकुल धीवर ,काशीराम साहू सहित हजारों जन उपस्थित थेll

Tuesday, March 12, 2024

बीजेपी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के भाई ने मुनाफे का लालच देकर कर डाला 25 लाख की ठगी

बिलासपुर– बीजेपी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के भाई ने मुनाफे का लालच देकर कर डाला 25 लाख की ठगी।
जमीन के धंधे में मुनाफा कमाने का लालच देकर ठेकेदार से 25 लाख की ठगी कर दी ली गई है 
 सरकंडा पुलिस के अनुसार बिजनौर निवासी रजनीश तिवारी ठेकेदार है उनकी जान पहचान सरकंडा निवासी देवर्षि की वाजपेई से हुई थी उसने रजनीश तिवारी से खमतराई स्थित दो एकड़ की प्लाटिंग करने के लिए 25 लाख रुपए मांगा फिर तिवारी ने जनवरी 2023 में
 आरटीजीएस के माध्यम से देवर्षि को पैसा दे दिया था इसके बाद  साल भर बीत जाने के बाद भी देवर्षि ने उन्हें पैसा नहीं लौटाया।इसके बाद ठेकेदार तिवारी ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, पुलिस ने देवर्षि बाजपाई के खिलाफ 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Thursday, March 7, 2024

हत्यारों को मिले फासी की सजा,मृतक पंकज के परिजनों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार, सौंपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन

बिलासपुर –बीते कुछ दिन पहले खमतराई अटल चौक में पंकज उपाध्याय की निर्मम हत्या कर दिया गया था पंकज अपने मां बाप का एकलौता पुत्र था !

पंकज की हत्या से पंकज का  पूरा परिवार बिखर गया जिस तरह निर्मम हत्या को हत्यारों ने अंजाम दिया है
 ऐसे अपराधिक तत्व समाज में रहने लायक नही है जिसको लेकर कल दिनांक 07/03/2024 को पंकज उपाध्याय मृतक के परिजन माननीय कलेक्टर साहब को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम दोषियों को फासी की मांग हेतु आवेदन दिया जाएगा ।

Wednesday, March 6, 2024

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से रामलला दर्शन के लिए सैकड़ो की संख्या श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन से हुए रवाना

अंबिकापुर-रामलला दर्शन योजना के तहत आज अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन से रामलला दर्शन के लिए सैकड़ो की संख्या श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन में बैठकर रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि अंबिकापुर से स्पेशल आस्था ट्रेन में सरगुजा लोकसभा
 से 1300 से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। वही सरगुजा लोक सभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने बताया कि भगवान राम जो
 500वर्षो बाद अपने मंदिर में विराजमान हुए है लोग काफी खुश है और सरगुजा संभाग से आज पहली बार ट्रेन अयोध्या दर्शन के लिए जा रही है सरगुजा संभाग के श्रद्धालुओ को
 लेकर स्पेशल आस्था ट्रेन अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 01 .45 बजे अयोध्या के लिए रवाना हो गई साथ ही कहा कि यह स्पेशल ट्रेन सरगुजा संभाग के विभिन्न रेल्वे स्टेशनो पर रुक कर श्रद्धालुओं को लेगी और रहने खाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सरकार ने ली है।

कोल साइडिंग में मालगाड़ी की चपेट में आने से सुपरवाइजर की हुई मौत


जांजगीर –नैला रेलवे ट्रैक कोल साइडिंग बना जी का जंजाल, मालगाड़ी की चपेट में आने से सुपरवाइजर की हुई मौत, दो टुकड़ों में मिला शव,100 मीटर घसीटने के निशान, कोल साइडिंग नही हटने पर विधायक ने दी आन्दोलन की चेतावनी, आये दिन होते रहती है घटनाएं! जांजगीर चांपा जिले के नैला कोल साइडिंग में सुपरवाइजर का काम कर रहे राम गोपाल टंडन उम्र 26 साल की मालगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई है। यह घटना रात्रि लगभग 3-4 बजे की बीच हुई है। रेलवे ट्रैक में शव दो टुकड़ों में मिला है, कोल साइडिंग में काम करने वाले लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को तड़के सुबह दिया। नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 
मिली जानकारी अनुसार, मृतक राम गोपाल टंडन शारदा मां लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड में सुपवाइजार का काम करता था। उसे काम करते 5 दिन हुआ था। वह रात्रि 3-4 बजे कोल साइडिंग पर काम में था। जहा रेलवे ट्रैक में बैठा हुआ था, तभी मालगाड़ी के चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के दो हिस्सो में रेलवे ट्रैक के नीचे पड़ा रहा। आज सुबह कोल साइडिंग में काम करने वाले लोगो ने देखा और पुलिस को सूचना दी। नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
परिजनों ने बताया की मृतक राम गोपाल टंडन जो कि अपने घर में इकलौता था। 4 मार्च 2021 को शादी हुई थी। शादी हुए 3 साल हुआ है वही एक 11 माह की एक  बच्ची भी है। रो रोकर परिजनों का हाल बेहाल है। इससे पहले मृतक पुणे में रहकर रोजी मजदूरी का काम करता था, 5 दिन पहले ही अपने घर ठड़गाबहरा अपनी पत्नी के साथ आया हुआ था। 
सीनियर सुपरवाइजर सूरज खांडे ने फोन करके जानकारी देते हुए कहा कि मृतक युवक राम गोपाल टंडन के परिजनों को तत्काल में 20 से 25 हजार रू की मुआवजा राशि दी गई है।
इस पूरे घटनाक्रम पर क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप ने रोष प्रकट किया है कहा कि कोल साइडिंग की वजह से आये दिन इस तरह की घटनाएं घट रही है। कोल साइडिंग को कहीं अन्य जगह शिफ्ट की जाए अन्यथा उग्र जनांदोलन होने पर इसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन की होगी।

Tuesday, March 5, 2024

रविन्द्र सिंह के सफल निर्देश पर सैकङो के तादात पर नया राशनकार्ड वितरण

बिलासपुर–विनोबानगर गायंत्री मदिर मे आज छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य व पार्षद रविन्द्र सिंह के सफल निर्देश पर सैकङो के तादात पर नया राशनकार्ड वितरण किया गया। समान्य व बी पी एल राशनकार्ड वितरण शिविर हितग्राहीयो के लिए अभी और तीन दिनो के लिए रखा गया है। राशनकार्ड वितरण शिविर मे आज प्रमुख रुप से बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर शिवा मुदिलयार एस पी चतुर्वेदी हरीश तिवारी चन्द्रहास शर्मा उतम
 चटर्जी किशोरलाल गुप्ता विजय दुबे रजीत खनुजा रामु शुक्ला चन्द्रनाथ चटर्जी चन्द्रहास केशरवानी सजय दवे राघवेन्द्र सिंह राहुल दुबे प्रशांत पाण्ङेय संगीत मोईत्रा सतोष पाण्ङेय केशव गोरख सतोष चौहान सदीप मिश्रा सजय साहु अजय तिवारी ईशाक कुरैशी राकेश केशरीय जावेद खान राज चौहान विजय तिवारी ओमप्रकाश
 शर्मा शकिल खान राजेश जोसफ मार्गेट बेंजामिन निटु परिहार दिलीप साहु नरेंद्र सिंह विक्की नानवानी योगेश पिल्ले पियुष अग्रवाल दिनेश मुदिलयार गुङ्ङु चदेल अनिल चौहान छोटु बर्ङे राज चौहान कर्ण सिंह अब्दुल खालिद सन्नी चौहान उदय गंगवानी हरीश चेलकर मुकेश दुबे रितिक सिंह अदिति वर्मा पप्पु विष्ट विक्रम ध्रुव अजय गोस्वामी नेब्रोन मसीह राजा यादव मृत्युंजय तिवारी पिन्टु आङील आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Monday, March 4, 2024

वार्ड क्रमांक 27 विनोबनगर में 5 मार्च को होगा राशन कार्ड विवरण शिविर

बिलासपुर –राशनकार्ड विवरण शिविर बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 का गायंत्री मदिर मे 5 मार्च सोमवार से पाॅच दिवसीय प्रातः 11 से 5 बजे तक रखा गया है ।
जिसमे समान्य व बी पी एल हितग्राही पुराना राशनकार्ड जमा करा कर नये राशनकार्ड प्राप्त कर सकते है। 

"रविन्द्र सिंह पार्षद नगर निगम बिलासपुर"

अभिनेता अखिलेश पांडे हुए भाजपा में शामिल

बिलासपुर–अभिनेता अखिलेश पांडे ने भाजपा का हाथ थाम लिया है और वह आज भाजपा में शामिल हो गए हैं उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा भाजपा कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कराई गई और औपचारिक रूप से उन्हें भाजपा में शामिल कर लिया गया है आपको बता दें कि अभिनेता अखिलेश पांडे इससे पहले बिलासपुर विधानसभा से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके है. 
इस दौरान जब हमने अखिलेश से बात की तब उन्होंने बताया कि भाजपा ने  भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है और यही वह पार्टी है जहां एक कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बन सकता है इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होना उचित समझा और अब एक कार्यकर्ता के रूप में वह भाजपा का लगातार काम करते  रहेंगे

Sunday, March 3, 2024

शहर में हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति का बैठक सम्पन्न ,शोभ यात्रा की शुरु हो गई तैयारियां

बिलासपुर –शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय नगर के सभी सनातनीयों के द्वारा लिया गया ।

रविवार को खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में बैठक हुई इस बैठक में नगर के सभी धार्मिक, सामाजिक ,राजनीतिक संगठनों ,भजन मंडलियों के सदस्य पदाधिकारी और महिलाएं उपस्थित हुए,नववर्ष शोभा यात्रा का नेतृत्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की झांकी के रूप में रहेगी, इस बैठक में सभी की  सहमति से निर्णय लिया गया कि इस बार भी शोभायात्रा हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 अर्थात 9 अप्रैल को निकाली जाएगी, इसके लिए बैठक में उपस्थित लोगों ने नगर के सभी लोगों से 9 मार्च को दोपहर 3:00 बजे तक पुलिस मैदान में पहुंचने का आग्रह किया गया.*
*पुलिस मैदान से शोभायात्रा  पूजा अर्चना के साथ शुरू होगी एवं शोभायात्रा सत्यम चौक,अग्रसेन चौक,लिंक रोड से होते हुए तारबहार चौक,शिव टाकीज चौक, गांधी चौक ,जूना बिलासपुर, गोल बाजार ,सदर बाजार, सिम्स चौक,देवकीनंदन चौक से होते हुए तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचेगी, यहां पर विभिन्न टोलीयो के द्वारा भक्तिमय् प्रस्तुति दी जाएगी, इसके साथ ही महा आरती और प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा ।
 हर साल की तरह इस वर्ष भी अधिक संख्या में धार्मिक और राष्ट्रीयता से ओतप्रोत झांकियां शामिल करने का निर्णय लिया गया है,एवं छत्तीसगढ़ का पारंपरिक राउत नाचा, प्रयागराज से सजीव हनुमान जी की झांकी हनुमान जी की चलित झांकी बैंड ढोल  सुसज्जित रथ शोभा यात्रा में भव्यता और अलौकिक वातावरण का निर्माण करेंगे क्योंकि इस वर्ष अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम लला विराज चुके हैं इसलिए इस वर्ष शोभायात्रा का नेतृत्व भगवान श्री राम लला की झांकी नेतृत्व करेगी ,उड़ीसा का प्रसिद्ध घंटा बजा केरल का वायलिन बाजा उत्तराखंड का विशेष झांकी दल शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे।
*बैठक में यह भी निर्णय लिया क्या कि शोभायात्रा के मार्ग के हर चौक चौराहे को भगवामय एवम सुसज्जित रुप से सजाया जाएगा ,बैनर पोस्टर नगर में लगाया जाएंगे सभी मंदिर में शोभायात्रा के संबंध में छोटी-छोटी बैठकर लेकर जन जागरण किया जाएगा ।*
*शोभायात्रा में समिति के कार्यकर्ता सफाई व्यवस्था का भी भी ध्यान रखा जाएगा अंत में शोभायात्रा तिलक नगर हनुमान मंदिर में प्रभु अर्चना के साथ समाहित की जाएगी और विशेष आतिशबाजी कर नगर के सभी लोगों को प्रसाद एवं भंडारे का वितरण किया जाएगा।*
*इस वर्ष हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति का एक मील का पत्थर स्थापित हो रहा है एक ही बैनर के तले एक ही मार्ग से होते हुए यह शोभायात्रा अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर रही है इस शोभा यात्रा का ना ही कोई अध्यक्ष ना ही कोई सचिव है इस शोभा यात्रा को प्रभु अपने आशीर्वाद से निरंतर लगातार 10 वर्षों से सफल बनाते आ रहे हैं।*

*इस शोभायात्रा में झांकियां का निर्माण हिंदू समाज के विभिन्न घटकों और शहर के सामाजिक संगठनों की ओर से किया जाएगा, इस बार श्री राम जी की झांकी नए रूप और साथ सजा के साथ श्री राम जी के पूरे वैभव यश और कृति के साथ प्रकट होगी, बैठक में झांकियां के निर्माण सहित आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारी पर चर्चा कर जिम्मेदारियां का निर्धारण किया गया, नव वर्ष की शोभायात्रा में धर्म प्रेमियों की उपस्थिति और इसके लिए जरूरी प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित किया गया, इस बैठक में धर्म प्रेमियों ने अपने-अपने विचार रखे और कई सुझाव भी दिए..*



*विनीत -हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति बिलासपुर (छ.ग)*

Thursday, February 29, 2024

सड़क से लेकर सदन तक लड़ने के लिए तैयार हु– रविंद्र सिंह पूर्व सदस्य योग आयोग छत्तीसगढ़

बिलासपुर नगर निगम के सामान्य सभा मे वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ने बिनोबानगर वार्ड क्रमांक  27 के अन्तर्गत विध्याउपनगर मुख्य मार्ग के सङक के साथ ही साथ शहर के जर्जर सङक को लेकर सदन मे प्रश्न रखते हुए पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर जी ने कहा की विध्याउपनगर मे बुध्जीवी वर्ग के साथ ही साथ
 अधिकारी कर्मचारी ब्यपारी निवास करते है। इस मार्ग से संभाग के सबसे बङे कालेज  सी एम दुबे महाविद्यालय ब्यपार बिहार मालधक्का बस स्टैंड को जोडती है। विध्याउपनगर मुख्य मार्ग की सङक सिवरेज व अमृत मिशन के खोदाई से काफी जर्जर हो गई है। जगह-जगह गङ्ङे उभर आये है। इस मार्ग मे आये दिन दुर्घटना घटीत होते रहता है। लगातार आयुक्त कलेक्टर महापौर विधायक नगरीय निकाय मंत्री व मुख्य मंत्री को मेरे व वार्ड के जनता एंव ब्यपारीयो के द्वारा  लगातार पत्र लिखे जाने के बाद भी सङक निर्माण नही किया जाना नगर निगम व जिला प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। रविंद्र सिंह ने कहा की यदी शिघ्र ही वार्ड व शहर की सङक ब्यवस्था नही सुधारी गयी तो मै सदन से सङक तक लङाई लङुगाॅ ।

Wednesday, February 28, 2024

चनाडोंगरी के घोंघानदी डेम व नहर में रैलिंग नहीं, दुर्घटना की आसंका

बिलासपुर–चनाडोंगरी के घोंघानदी नदी डेम पर और नहर किनारे में रैलिंग नहीं होने के कारण यहां पर कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है जिससे उस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों के
 मन में एक भय सा बना रहता है। ग्रामीणों ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं किन्तु आज तक ज्यों का त्यों है।
          तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पेंड्री से गनियारी पहुंच मार्ग पर ग्राम पंचायत चनाडोंगरी में नदियापारा मोहल्ले पर घोंघानदी डेम बना हुआ है और वही पर नहर का भी निर्माण किया गया है जिसमें वहां रैलिंग नहीं लगाया गया है जिसके कारण यहां पर अनेकों बार दुर्घटना भी हो चुकी है ।
 बताया जाता है कि घोंघानदी डेम के पास एक बड़ी नहर भी है।उस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को दूर से दिखाई नहीं पड़ता है जिसके चलते मोटर साइकल आदि वाहन चालकों को दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहां के सरपंच एवं पंचों सहित ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी आज तक नहर और घोंघानदी डेम पर रैलिंग नहीं लगाया गया है। अगर स्थिति यही रहा तो जरूर कोई न कोई दिन यहां और बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Monday, February 26, 2024

अमृत भारत स्टेशन योजना बन रही विकसित भारत की नई पहचान : धरम लाल कौशिक

बिल्हा/बिलासपुर –देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 41 हजार करोड़ रू से अधिक की विकास परियोजना मे देशं के लगभग 2
 हजार रेल्वे व बुनियादी ढ़ांचा परियोजनाओं का शिलान्यास,
 उद्धाटन और राष्ट्र को समर्पित किया गया। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 21 रेल्वे स्टेशन जिसमें बिल्हा रेलवे स्टेशन के पुननिर्माण का भी शिलान्यास किया गया, साथ ही 4
 अंडरब्रिजों बिल्हा रेलवे फाटक अंडरब्रिज, उड़गन फाटक अंडरब्रिज, दाधापारा फाटक अंडरब्रिज और भैंसबोड फाटक अंडरब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा रेलवे स्टेशन में आयोजित इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर उपस्थित
 नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश और प्रदेश में विश्वस्तरीय अधोसंरचना
 विकसित करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि स्टेशन के निर्माण से इन स्टेशनों एवं अंडरब्रिजों के निर्माण से आम आदमी की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी, साथ ही ओवर ब्रिज/अंडरपास बनने से निर्बाध रेल और सड़क यातायात भी संभव होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र और छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के कार्यों से प्रदेश को विकसित बनाएगी। आज देश और प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली प्रगतीशाली, समृद्धशाली और आत्मनिर्भर बन रहा है। 
उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व स्तर के अनेक कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रहे है और दुनिया मोदी जी को भारत का लोहा मान रहे हैं। भारतीय रेल के इतिहास में भी एक बार फिर नए अध्याय की शुरूआत हो रही है, अमृत भारत स्टेशन योजना विकसित भारत की नई पहचान बन रही है। प्रधानमंत्री जी ने भारत के करीब 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 1500 रोड ओवरब्रिज/अंडरपास जिसमें छत्तीसगढ़ के 21 रेल्वे स्टेशनों को नया स्वरूप देने की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्टेशनों को अमृत भारत रेल्वे स्टेशन के तौर पर विकसित किये जाएंगे और उनका पुनर्विकास आधुनिकता के साथ होगा। उन्होंने कहा कि भारत विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा है, देश अपने अमृत काल के प्रारंभ में है। नई उर्जा, प्रेरणा, संकल्प है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, डॉ देवेन्द्र कौशिक, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मैनपाट महोत्सव में स्थानिय कलाकारों को मौका नहीं देने का लगा आरोप

सरगुजा –सरगुजा जिले के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट महोत्सव का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुभारंभ कर दिया है
 जिला प्रशासन ने भी इस कार्यक्रम में पूरी अहम भूमिका निभाई कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने उद्बोधन देते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया वहीं बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि एवं स्थानीय कलाकारो ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनमोह
 लिया इसी दौरान मंच के पीछे स्थानीय कलाकार की टीम बबीता विश्वास व प्रदीप विश्वास की टीम यकायक रोने लगी उन्हें रोता हुआ देख जब मीडिया ने उनसे
 उनकी परेशानी के बारे में जाना तो सुनकर बड़ा ही अचरज हुआ दरअसल बबीता विश्वास का यह आरोप है कि उन्हें जिला प्रशासन सरगुजा ने कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए बुलाया था वही तय समय सीमा पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए पूरी टीम मंच के पास 2 घंटे तक खड़ी थी कार्यक्रम में विलंब के चलते बबीता विश्वास की टीम को स्थानीय आयोजन समिति के द्वारा समय सीमा
 को काटकर 5 मिनट प्रस्तुति देने कहा गया, वहीं बबीता विश्वास का कहना है ,कि हमने आग्रह किया कि हमारी पूरी टीम आई है यहां अपने सरगुजा संभाग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ से लोग उन्हें सुनने और देखने आए हैं हम अपनी पूरी प्रस्तुति देकर ही जाएंगे मगर जिला प्रशासन ने उन्हें और उनकी टीम को मंच से बेज्जत कर उतार दिया ... बबीता विश्वास का कहना है कि जब सरगुजा जिले के मैनपाट जो कि छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाला क्षेत्र है जहां आज भी सालों भर लोगों का आना-जाना बना रहता है जहां पर उन्हें इस प्रकार का निरादर करना और स्थानीय कलाकारों का अपमान करना सही नहीं है वहीं बॉलीवुड के कलाकार को आगे लाना और स्थानीय कलाकारों को मौका न देना ये गलत है।

आदिवासी गोंड समाज द्वारा सामूहिक विवाह का किया आयोजन

भाटापारा–आदिवासी गोंड समाज मोपका चक द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे 25 जोड़े का विवाह संपन्न हुवा जिसमे प्रत्येक
वैवाहिक जोड़ो को 21 हजार का चेक व प्रमाण पत्र वितरित किया गया इस दौरान अतिथि के तौर पर सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक भाठापारा शिवरतन शर्मा व
 आदिवासी समाज के मुखिया व सामाजिक जन मौजूद रहे।जिन्होंने अभी नव विवाहित जोड़ो को नए जीवन मे प्रवेश की बधाई दी है । वही मोपका चक के पदाधिकारियों ने नवविवाहित को प्रमाण-पत्र व चेक वितरण किया गया जिसमे आसपास के हजारों ग्रामीजन, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बक्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने मारा छापा

कोरबा –कोरबा जिले के आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बक्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबिश दी है।
घर के अंदर टीम दस्तावेज बंगाल रही है। आपको बता दें कि दो वाहन में ACB की 9 टीम तड़के सुबह आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त के सरकारी मकान पर पहुचे हैं, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर तैनात।    

Sunday, February 25, 2024

अवैध नशे के विरूद्व बिलासपुर पुलिस की बडी कार्यवाही

बिलासपुर –अवैध नशे के विरूद्व बिलासपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर गांजा तस्करी कर रहे 04 आरोपीयों से 45 किलो गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। आरोपीगण द्वारा गांजा तस्करी हेतु उपयोग किये जा रहे ब्रेजा कार को भी मामले में जप्त किया गया है। बरामद गांजे का बाजार मूल्य लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये है।‘‘
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर  रजनेश सिंह (भा.पु.से) द्वारा अवैध धंधो में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन  उमेश कुमार गुप्ता एवं नोडल अधिकारी सायबर सेल  कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। 

दिनांक 24.02.2024 को सूचना संकलन के दौरान मुखबीर के माध्यम से जानकारी मिला की भारतीय नगर मुक्तिधाम के पास पीले रंग के ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 04एमएस 2350 में कुछ संदिग्ध लडके बैठे हुए हैं, जो बडी मात्रा में गांजा लेकर आये हैं, ग्राहक की तलास कर रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को बताकर थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की टीम द्वारा भारती नगर मुक्तिधाम के पास घेरा बंदी कर पीले रंग के ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 04 एमएस 2350  को पकडा गया। कार में आरोपीगण गोलू खटिक निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, अभिषेक खटिक निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, सुन्दर तेवर निवासी जूना बिलासपुर एवं डेविड डिसूजा निवासी राजीव गांधी चैक कुम्हारपारा के बैठे हुए मिले, जिनसे पुछताछ करने पर गुमराह करने लगे। कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 03 बडे ब्रीफकेस एवं 02 प्लास्टिक बोरी के भीतर छिपाकर रखा गया गांजा जो 01 किलो एवं 02 किलो साईज के प्लास्टिक के पैकेटो में पैक किया हुआ था बरामद हुआ जिसका कुल वजन 45 किलो ग्राम है। बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 50 हजार रूपये है। आरोपीगण के विरूद्व नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। पुछताछ पर आरोपीगण द्वारा बलांगीर उडीसा से गांजा खरीदकर लाना बताया गया है। आरोपीगण का बलांगीर उडीसा के संपर्क सुत्रों की जांच की जा रही है। जांच बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जावेगा।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, सहायक उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर, प्रधान आरक्षक नवीन सोनकर, आरक्षक सोनू भार्गव एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू, सहायक उपनिरीक्षक शोभनाथ यादव, प्रधान आरक्षक देवमून पुहूप, आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, सत्या पाटले, बोंधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, निखिल राव जाधव, संतोष यादव, प्रशांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।
आरोपी - 
01. गोलू पिता तुलसीराम खटिक उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।
02. अभिषेक खटिक पिता राजू खटिक उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।
03. सुन्दर तेवर पिता अभिचंद्रन तेवर उम्र 29 वर्ष निवासी पचरीघाट जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।
04. डेविड डिसुजा पिता अश्वनी डिसुजा उम्र 19 वर्ष निवासी धौराभाठा करगी रोड़ कोटा वर्तमान निवास राजीव गांधी चैक कुम्हारपारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर।

महतारी वंदन योजना की पहली किश्त मिलेगी 8 मार्च को

बिलासपुर, 25 फरवरी 2024/ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण के जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया।

 1 मार्च से इस नये राशनकार्ड के आधार पर उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर शहर सहित तखतपुर एवं बिल्हा ब्लाॅक के 50 से अधिक महिला हितग्राहियांे को नये कार्ड वितरित कर शुभकामनाएं दी। नये राशनकार्ड पाकर महिलाओं के चेहरों में खुशी छा गई। कलेक्टर अवनीश शरण, निगम आयुक्त अमित कुमार,एडीएम शिवकुमार बनर्जी, निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

      उल्लेखनीय है कि जिले में 5 लाख 38 हजार 311 राशन कार्ड हैं।  इनमें से 4 लाख 55 हजार कार्ड नवीनीकृत हो चुके हैं। कुल राशन कार्ड के 85 प्रतिशत का नवीनीकरण किया जा चुका है। राज्य सरकार ने बचे हुए हितग्राहियों को मौका देते हुए आगामी 15 मार्च तक नवीनीकरण की तिथि बढ़ा दी है। जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद श्री साव का यह पहला सरकारी कार्यक्रम था। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आगामी 8 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त की राशि महिलाओं के खातों में जमा की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जबसे नयी सरकार बनी हैं, तबसे मादी जी की गारण्टी के अनुरूप जनहित में बड़े-बड़े फैसले ले रही है। सरकार गठन के तेरह दिन बाद हमने 25 दिसम्बर को किये गये वादे के अनुरूप 3716 करोड़ की राशि उनके खातों में डाली। इन योजनाओं से लोगों की आमदनी बढ़ी है और उनके जीवन स्तर में बदलाव परिलक्षित हो रहा है।


     कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि आज अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्डों का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 4.23 लाख आवेदन मिले हैं। सबकी पोर्टल में एण्ट्री हो चुकी है। आगामी 1 मार्च को पात्र हितग्राहियों की लिस्ट प्रकाशित की जायेगी। नये राशनकार्ड के मुखपृष्ठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल के फोटो हैं। कार्ड में वन नेशन , वन राशन कार्ड, ईपाॅश मशीन, लोक सेवा गारण्टी 2011, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, फोर्टिफाईड चावल, शिकायत एवं निवारण संबंधी जानकारी शामिल हैं। खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया ने बैठक में राशन कार्ड नवीनीकरण अभियान की प्रगति से अवगत कराया।


सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी

 ​शीर्षक: सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी ​ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वाहन ...