Sunday, May 21, 2023

बीजेपी ने तैयार की लाडली बिटिया सम्मान की रूपरेखा

बिलासपुर –जिला स्तर पर बेटी बचाओ बेटी प‌ढ़ाओ बिलासपुर जिला समिति द्वारा लाडली बेटी सम्मान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बिलासपुर में बैठक आहूत की गई जिला स्तर पर बेटियों का सम्मान करने के लिए  लाडली बेटी सम्मान समारोह का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना है बैठक का मुख्य उद्देश्य बेटियों का उत्साहवर्धन करना और आत्मविश्वास के माध्यम से समाज में अग्रिम
 पंक्ति में खड़ा करना है उनको उनके अधिकारों उनके हुनर उनकी शिक्षा और कौशल से समाज में उनका स्थान दिलाना एवं भविष्य मैं स्वावलंबी बनाना है, इस कार्यक्रम को प्रदेश संयोजक अजय शुक्ला के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर कार्यक्रम किया जाना तय किया गया है ,बैठक उपरांत वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल से कार्यक्रम के
 विषय में विस्तृत चर्चा की गई कार्यक्रम अच्छे से हो इसके लिए सभी जिला संगठन , जिले के सभी मोर्चों से  संपर्क करके इसको  सफल बनाने की चर्चा कर कार्यक्रम को क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई  । इस अवसर पर प्रदेश संयोजक अजय शुक्ला , प्रदेश प्रभारी  विभा राव ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ  सुषमा सिंह ,शिखा शर्मा ,जिला संयोजक श्रीमती सीमा पांडे , रायपुर राघवेंद्र साहू ,  सह संयोजक कमल छाबड़ा,जिला सदस्य प्रभा तिवारी , स्मृति जैन  विधानसभा मंडल संयोजक प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य रिखी राम साहू उपस्थित रहे ।

Saturday, May 20, 2023

देशवासी अब मोदी जी की खरीदी,बिक्री और धर्म की राजनीति को समझ चुके है - जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा

बिलासपुर -:- अभी हाल फिलहाल में कुछ दिनों पूर्व ही कर्नाटक के चुनाव का निर्णय आया जो पूर्ण रूप से कांग्रेस के पक्ष में था और निश्चित ही यह परिणाम काफी चौंकाने वाला भी था क्योंकि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतनी अधिक रैलियां,सभा और रोड शो करके भारतीय जनता पार्टी को जिताने की कोशिश की इसके बावजूद परिणाम निराशाजनक रहा जबकि यह परिणाम कांग्रेस के लिए पूरी पार्टी में जान फूंकने वाला है क्योंकि सामने ही 2024 में लोकसभा के चुनाव है जिसको लेकर कांग्रेस का पार्टी हर कार्यकर्ता उत्साहित है
राहुल गांधी की पदयात्रा और मेहनत..

राहुल गांधी जिन्होंने लगभग 3500 किमी की पदयात्रा करके यह साबित किया कि वह लोगों के बीच जाते हैं उनकी बातों को सुनते हैं समझते हैं और यह जानने की कोशिश करते हैं की देशवासी कैसी सरकार चाहते हैं उन्हें अपने प्रधानमंत्री से कैसी अपेक्षाएं हैं और उनकी यही बातें उनकी लोकप्रियता को बढ़ाती है। 

अगर कर्म अच्छे हो तो सफलता निश्चित ही मिलती है
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कर्नाटक चुनाव के परिणाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि कर्नाटक चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 135 सीट जीतकर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस आज भी एक ऐसी पार्टी है जिसकी विचारधारा  संविधान पर अधारित है और सब के विकास के साथ ही आपसी प्रेम और सद्भावना के आधार पर ही पार्टी का हर कार्यकर्ता कार्य करता है और अगर आपके कर्म अच्छे हैं तो सफलता निश्चित ही मिलती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को शर्म आनी चाहिए जिन्होंने अपनी गंदी राजनीति के लिए हमारे इष्ट और आराध्य भगवान बजरंगबली जी को भी नहीं बख्शा उनका नाम लेकर उन्होंने जनता से वोट देने की मांग की और कांग्रेस को सजा देने की बात कहीं फिर भी दुर्भाग्य की बात यह है कि चुनाव आयोग ने आज तक उनके ऊपर इस विषय में संज्ञान नहीं लिया और ना ही कुछ कार्यवाही की। कांग्रेस मुक्त भारत की बात कहने वाले यह भूल जाते हैं की कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा है इसे आप लोगों के दिलों से जबरन नहीं हटा सकते।

Thursday, May 18, 2023

संभाग स्तरीय सात दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर–संभाग स्तरीय सात दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत बिलासपुर संभाग का आवासीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ योग भवन फुण्डहर में।* 
*क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।योग भवन फुंडहर 6000 वर्गफुट क्षेत्र में शेड निर्माण बनाए जाने हेतु होगा सार्थक पहल।*
*योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, सदस्य रविन्द्र सिंह,गणेशनाथ योगी,सचिव एम एल पांडे रहे उपस्थित।*
*’’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’’* के महाउद्घोष एवं महाअभियान को साकार करने के लिए कृतसंकल्प छत्तीसगढ़ योग आयोग अभिनव प्रयास कर रहा है। छत्तीसगढ़ योग आयोग का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ जीवनशैली एवं निरोग जीवन जीने के लिए योग से परिचित कराना तथा प्रतिदिन योगाभ्यास हेतु प्रोत्साहित करना है। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल के ’’बात हे अभिमान की छत्तीसगढ़ स्वभिमान के’’ आव्हान को जनमन से जोड़ते हुए मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ विधायक श्री
 सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग लोगो को स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए अपने जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक पहल कर रहा है,यही कारण है कि आज रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ में योग का वातावरण दिखाई पढ़ रहा है। आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा सदस्य  रविन्द्र सिंह  गणेश योगी सहित छत्तीसगढ़ योग आयोग की पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 15 से 21 मई 2023 को स्थान- योग भवन वर्किंग वूमेन हॉस्टल वी.आई.पी. रोड फुण्डहर रायपुर में किया जा रहा है। आवासीय प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण में बिलासपुर संभाग के 120 से अधिक प्रतिभागियों को योग का प्रशिक्षण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के योग विशेषज्ञों के द्वारा प्रदान किया जायेगा। सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में योग के विभिन्न योग संस्थान के विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा। आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को योग के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर सुयोग्य योग प्रशिक्षक एवं अनुदेशक तैयार करना है। इन प्रशिक्षकों द्वारा भविष्य में ग्राम, नगर, विकासखण्ड तथा जिला स्तरों पर योग शिविरों के माध्यम से योग का प्रशिक्षण प्रदान करके सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में योग का प्रचार-प्रसार करके योगमय बनाना है।  
छत्तीगसढ़ योग आयोग के सचिव, श्री एम.एल.पाण्डेय ने इस आयोजन की रूपरेखा बताया कि प्रथम चरण में रायपुर संभाग के सफल आयोजन पश्चात् द्वितीय चरण में बिलासपुर संभाग का दिनांक 15 से 21 मई 2023 तक योग विषय के सैद्धांतिक शिक्षण एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण के साथ-साथ योग
 उपचार के विविध पक्षों पर प्रकाश डालते हुए नाना प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक व्याधियों का निदान करने का उपाय भी किया जायेगा। योग के माध्यम से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य, शांति एवं आनंद प्रदान करने के इस भागीरथ पुरूषार्थ को चरितार्थ करने में छत्तीसगढ़ योग आयोग अर्हनिश क्रियाशील है। उक्त शिविर में प्रशिक्षर्णियों निःशुल्क प्रशिक्षण, भोजन, आवास एवं परिवहन का उत्तम प्रबंध छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा किया गया है।
 कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्यानारायण शर्मा, मान. विधायक, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र तथा श्री ज्ञानेश शर्मा मान. अध्यक्ष छ.ग. योग आयोग, श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर, श्री गणेश नाथ योगी मान. सदस्य छ.ग. योग आयोग, श्री एम.एल. पाण्डेय सचिव
 छ.ग. योग आयोग, श्री श्याम सुन्दर रैदास, अधीक्षक/सहायक संचालक, राज्य संसाधन पुर्नवास केन्द्र माना कैम्प रायपुर, श्री रविकांत कुम्भकार, परीवीक्षा अधिकारी, छ.ग. योग आयोग, श्री आकाश शर्मा, सहायक लेखाधिकारी , ज्योतिष कुमार साहू विकासखण्ड प्रभारी छ.ग. योग आयोग रायपुर एवं समस्त योग विशेषज्ञ, योग साधकगण उपस्थित रहे।

भाजपा नेत्री डॉ सुषमा सिंह -बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त

बिलासपुर–भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरूण साव जी एवम संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी के अनुमति से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रदेश संयोजक श्री अंजय शुक्ला जी   की अनुशंसा पर  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की डॉ सुषमा।सिंह जी प्रदेशकार्य समिति सदस्य नियुक्ति किया गया है  भाजपा की सक्रिय नेत्री एवं निदान संस्था छत्तीसगढ़ की डायरेक्टर डॉ सुषमा सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं है  ।
एम ए, एमफिल, एमएसडब्ल्यू ,पीएचडी कर  सर्वप्रथम बिलासपुर के सीएमडी पीजी कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष एवं उसके बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुरु घासीदास के लॉ डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी करने के बाद उनका यह निर्णय लेना कि वह अपनी नौकरी से त्यागपत्र देंगी एवं ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में  महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य शिक्षा एवं रोजगार के लिए कार्य करेंगी सचमुच काबिले तारीफ एवं सराहनीय रहा ,पिछले 9 सालों में वह निरंतर बिलासपुर के कोटा ग्रामीण अंचलों में कार्य करती रही जिसके लिए उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य के सम्मानित पुरस्कार महतारी अवार्ड से  ,राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से नारी रत्न सम्मान ,राष्ट्रीय नारी शक्ति ग्लोबल अवार्ड  का पूरे देश में छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व करते हुए 6000 महिलाओं में दसवां स्थान बनाकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया इस तरीके के ना जाने कितने सम्मानित पुरस्कार उनके झोली में है।   पद्मश्री अवार्ड  तीजनबाई द्वारा छत्तीसगढ़ माटी का सम्मान देते समय तीजन बाई का एक शब्द नारी वही जो नारी की पीड़ा समझे लाइन के साथ दिया गया ।
 अपने चौमुखी ,बहुमुखी एवं लोकप्रिय, मृदुभाषी एवं आकर्षक व्यक्तित्व के कारण वह प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्माननीय पदों की गरिमा को भी सुशोभित किया, वर्तमान में पद रहे 2017 में अखिल भारतीय क्षत्रिय भारतीय क्षत्रिय महासभा की सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ प्रदेश कि प्रदेशअध्यक्ष बनी एवं वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की गरिमा से सुशोभित है
लायंस क्लब बिलासपुर ऊर्जा की 2019 में चार्टेड अध्यक्ष बनी जिसके अंतर्गत बिलासपुर संभाग की प्रतिभाशाली 30 महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्तमान में भी लोकप्रिय पद को सुशोभित कर रही हैं 
वर्तमान में सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुरु घासीदास के एमएसडब्ल्यू डिपार्टमेंट से
 एनजीओ  प्रकोष्ठ का प्रतिनिधित्व करते हुए यूनिवर्सिटी की कार्यसमिति सदस्य है
 सनातन धर्म एवं हिंदुत्व में प्रगाढ़ आस्था रखने के कारण वर्तमान में राष्ट्रीय हनुमान दल मातृशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है ।
वर्तमान समय में प्रदेश की ढाई लाख मातृशक्ति, महतारी, बेटियों से वह अपनी संस्था निदान के माध्यम से जुड़ी हुई है,।  
भारतीय जनता पार्टी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए जाने की खबर पर उनके बधाई संदेश फोन व्हाट्सएप के जरिए तो मिल ही रहे हैं पर इसमें सबसे प्रमुखता से जो बात देखने को मिली उनके ट्विटर को 1 दिन में ही 110 बार शेयर किया जाना उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है  साथ ही  टि्वटर ट्रेंडिंगके माध्यम से भी   प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों में  में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला हम सभी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं

Tuesday, May 16, 2023

जनता के बीच जनता की आवाज उठाने घर घर दस्तक देंगी डॉ उज्वला कराड़े

बिलासपुर।लंबे समय से  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और भाजपा सरकार पर लगातार हमला कर रहीं आम आदमी की प्रदेश सयुक्त सचिव डॉ उज्वला  जल्द ही कांग्रेस व भाजपा की लूट और भ्रष्टाचार की पोल खोलने जनता की दरवाजे पर दस्तक देंगी और  बिलासपुर में व्याप्त विभिन्न सस्याओ और भाजपा सहित कांग्रेस सरकार की कमियों को जनता के बीच रखेंगी दोनो पार्टियों में व्याप्त भ्रष्टाचार और बिलासपुर में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर मगंलवार को डा. उज्जवला मिडिया से मुखातिब हुई  इस मौके पर उज्ज्वला ने बताया की बिलासपुर में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था ( सिम्स हॉस्पिटल जिला हॉस्पिटल खराब मशीनें  मरीजों को कोई सुविधाएं नहीं)
जगह-जगह सड़कों की खुदाई ,गली मोहल्ले की सफाई नहीं होना  चौक चौराहों पर कूड़े का ढेर,आवारा पशु (गाय  बैल इत्यादि) जगह-जगह लगे ट्रैफिक लाइट से हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या,शहर में बढ़ती गुंडागर्दी व चाकूबाजी
हवाई सेवा (बिलासपुर शहर से महानगरों के लिए सीधी उड़ाने नहीं, इत्यादि) सिटी बसों की खस्ता हालत (शहर में एयर कंडीशनर सिटी बसों का नहीं होना) (रायपुर में है पर बिलासपुर में नहीं ) 
पेयजल समस्या (हर घर नल नहीं पहुंच पाना नलों से गंदा पानी आना इत्यादि) सरकारी दफ्तरों में बेतहाशा भ्रष्टाचार ( जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र b1 B2 इत्यादि सेवाओं पर रिश्वतखोरी व अन्य) 
शहर में खिलाड़ियों को कोई भी सुविधाएं नहीं मिलना ( खेल सामग्री खेल शिक्षक इत्यादि) 
नशीले पदार्थों की बिक्री,अवैध रेत उत्खनन. 
अरपा नदी की समस्याएं  (नदी का सूखना उसमें नालों का पानी डालना जलकुंभी इत्यादि) 
भू माफिया,शिक्षित बेरोजगारों की बढ़ती संख्या से पलायन की समस्या,महंगाई( दैनिक उपभोग की वस्तुओं से लेकर पेट्रोल डीजल गैस तक बढ़ती मंहगाई सहित वे 22 मई से बिलासपुर की जनता के बीच जाकर जनता को दोनों पार्टियों के ढोंग का पर्दाफाश करेगी। इस दौरान वे बिलासपुर के विभिन्न वार्डो का दौरा कर बिलासपुर नगर निगम में व्याप्त समस्याओं से जनता से बात करेगी।

विश्व मातृ दिवस के अवसर पर "मां तुझे सलाम कार्यक्रम का" का हुआ आयोजन

बिलासपुर–विश्व मातृत्व दिवस के अवसर पर विधायक शैलेश पाण्ङेय जी छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी के आतिथ्य मे माॅ तुझे सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमे प्रियदर्शनीय समाज सेवा समिति बिलासपुर के द्वारा महिलाओं का सम्मान साल श्रीफल  प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भब्य आयोजन कल्याण कुंज वृद्धाश्रम सिविल लाइन बिलासपुर मे किया गया । वही आश्रम के वृध्दजनो को इस पुनीत अवसर पर मिठाई व फल भी वितरण किया गया।  कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अतिथि 

 के रूप मे नगर विधायक शैलेश पांडे जी  अध्यक्षता रविंद्र सिंह जी सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग  विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद तरु तिवारी बाल संरक्षण आयोग सदस्य श्रीमती पूजा सतनाम खनूजा वरिष्ठ समाज सेवक श्री किशोरी लाल गुप्ता श्री शिवा मुदलियार जी श्री रंजीत खनूजा जी महिला अध्यक्ष पिकी बतरा  ब्लाक महिला अध्यक्ष मार्गेट बेंजामिन गुलनाज खान पुर्व महिला अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे आदि उपस्थित हुये ।  अतिथीयो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की माॅ शब्द को  सिर्फ शब्दो से परिभाषित नही किया जा सकता । माॅ जननीय व पालक है वही गुरु भी है। जिनके दिखाये मार्ग मे अपना सुखद जीवन जी कर। हम
 सभी लगातार प्रगति के मार्ग मे आगे बढते है। हमारे भारत देश मे सबसे पहले माॅ को ही पुजा जाता है।  हमारा भारत देश  भारत माॅ है। वही हमारा प्रदेश छत्तीसगढ महतारी है। राम के पहले सीता व  कृष्ण के पहले राधा माॅ का नाम सम्मान से लिया व पुजा जाता है । कार्यक्रम के आयोजन समिति के अध्यक्ष अकाश दुबे  ङारेक्टर दीपक मिश्रा संरक्षक विजय दुबे आदर्श विश्वकर्मा धीरेंद्र सिंह नीतू सोनी श्रवण कुमार यादव ।। बाबा ।। व नूर खान आदि थे। इनकी कार्यक्रम मे विशेष भूमिका रही है।

Sunday, May 14, 2023

काव्य पाठ के माध्यम से रवींद्रनाथ टैगोर की 162 वी जयंती मनाई गई

बिलासपुर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद श्री रवीन्द्र सिंह जी,और श्री देबाशीष नंदी जी के द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं कविगुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर 
 समूह तथा एकल संगीत प्रदर्शन श्रीमती मौसमी,मोनिका,रीता,केद्वारा प्रदर्शन किया गया वही अपराजिता ,गायत्री, मल्लिका,प्रतिमा,श्रावणी,मौमिता,
रीताकर्मकार,सौरभ,देबाशीष,स्वपन,तुहिन, सुभांगशु का प्रस्तुति अतुलनीय रहा।
 तबला पर श्री जॉय डे 
ने संगत किया।
अंशुमन का गायन
एवं गोपा दासगुप्ता द्वारा निर्देशित नृत्य प्रदर्शन
आद्रिति, अरित्री, अद्रिका,अंजलि,
श्रेष्ठा, सृष्टि, सायनी की प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
सूक्तिबिस्वास की संगीत प्रस्तुति सभी को मोहित किया। तियरा रॉय,देविका दास की प्रस्तुति भी खुब सराहनीय रहा।
श्रीमती मेघा चक्रवर्ती घोष के नृत्य प्रदर्शन एक अलग छाप छोड़ गया। कार्यक्रम का
मंच संचालन राजा दासगुप्ता एवं रीताकर्मकार द्वारा कार्यक्रम को एक अलग पहचान प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में देवाशीष नंदी,जयंत कर्मकार,संगीत मोइत्रा,जीवन घोष,अशोक बोस एवं
 मूरीतराम का योगदान उल्लेखनीय था। इस अवसर पर तुहिन चटर्जी द्वारा बच्चो को पुरस्कार दिया गया। 
अंत मे धन्यवाद ज्ञापन
श्री देवाशीष नंदी ने किया।

Thursday, May 11, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई को दी जन्मदिन की बधाई

बिलासपुर- बिलासपुर जिले के मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई को जन्मदिन की बधाई दी, और प्रेस क्लब अध्यक्ष की मांग पर सीएम ने पत्रकारों के आवास के लिए जल्द जमीन देने का आश्वासन दिया। 
बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई का आज 11 मई को जन्मदिन है, दिन शुरुआत घर में पूजा पाठ के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष ने प्रेस क्लब में आम लोगों के लिए पीने के शुद्ध व ठंडा पानी उपलब्ध कराने फ्रीजर की शुरुआत की। इस मौके पर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, और आतिशबाजी के बीच जन्मदिन की खुशियां मनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट
 मुलाकात कार्यक्रम में पत्रकार साथी कवरेज के लिए सीपत पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस क्लब अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी, इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष ने सीएम को अवगत कराया, कि पूर्व में सीएम से हुई चर्चा के मुताबिक बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा आवासहीन पत्रकारों के लिए नई समिति रजिस्टर्ड कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, श्री गहवई ने पत्रकारों के लिए जल्द जमीन देने की मांग दोहराई, जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब की नई समिति को जमीन देने का आश्वासन देते हुए, कलेक्टर सौरभ कुमार व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जल्द प्रक्रिया पूरी करने कहा।

Tuesday, May 9, 2023

ग्रामवासियों की मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्षरत है जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा

बिलासपुर -:-जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने ग्राम पंचायत सलखा और बसहा में आठ लाख रुपये से बनने वाले नाली और मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन कर गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान बसहा सरपंच सुनीता बृजेश साहू,सलखा सरपंच सुनीता खरे,सुनील कश्यप, संतोष राज ने उपस्थित लोगों के साथ विधि विधान से पूजा पाठ किया साथ ही निर्माण कार्य को हरी झण्डी दिखाया व ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मुक्तिधाम व नाली के बहुत पुरानी मांग के पूर्ण होने पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा का आभार भी व्यक्त किया। 
   
सभापति अंकित गौरहा ने मंगलवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में नाली व मुक्तिधाम के लिए भूमिपूजन कर अपने संबोधन में कहा कि आज सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम सलखा व बसहा में 8 की लागत से नाली व मुक्तिधाम व बनाया जाएगा स्थानीय लोगों की सालों से मांग थी कि गांव में  मुक्तिधाम व नाली की सख्त जरूरत है। जिसे प्रयास कर मैने ग्रामीणों की
 मांग को गंभीरता से लिया और राज्य सरकार ने कार्यों की स्वीकृति भी दे दी। आज लोगों के साथ भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया हैं। जल्द ही निर्धारित समय में मुक्तिधाम व नाली का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा व आगे भी मेरा यही प्रयास रहेगा की ग्राम वासियों को मूलभूत सुविधाओं में हो रही समस्या का निदान मैं कर पाऊं।

 
                कार्यक्रम में संतोष कौशिक,सिताराम श्रीवास,परदेशी यादव,लवकुमार कश्यप,ईश्वर दुबे,गोविंद सिसोदिया,संतकुमार मालिया,सनकुमार मालिया,फोटू मालिया,राजकुमार यादव,फागूराम यादव,शिवचरण
 उईके,रामेश्वर दुबे, दिलहरण राजवाड़े,संतोष राज,अनुराग कौशिक,सुरेश पोर्ते,रोशन कश्यप,अमित यादव,जितेन्द्र उईके,प्रमोद कैवर्त्य, राजकुमार मालिया,शीतल श्रीवास,मतिवीणा राज,श्याम कुमारी उईके,प्रहलाद कश्यप,उपसरपंच तिजिया बाई,सुनीता कश्यप,सविता कश्यप,सुरेश कश्यप, बैजनाथ उयके,सोमवारीन बाई,मीना बाई,जमुना बाई, जगन्नाथ डोंगरे,संतोष मिश्रा,धीरेंद्र साहू मुख्य रुप से उपस्थित रहें।

बेलतरा आगमन पर मुख्यमंत्री का होगा ऐतिहासिक स्वागत -त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर–भेट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बेलतरा आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा,इस बारे में जानकारी प्राप्त हुआ, कि कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, पीसीसी डेलीगेटस एवं पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता के द्वारा आज बेलतरा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसी जनों, पंचायत प्रतिनिधियों जनप्रतिनिधियों का का बैठक लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के स्वागत में हजारों लोग उपस्थित होने का अनुरोध किया गया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद श्रीवास् ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश के किसानों मजदूरों आम वर्गों के लिए सैकड़ों योजनाएं लाकर प्रदेश को उन्नतशील बनाया है, साथ ही बेलतरा को
 तहसील का दर्जा, मंगला में पुलिस थाना सहित कई आत्मानंद विद्यालय बेलतरा विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री जी के कारण प्राप्त हुआ है मुख्यमंत्री के बेलतरा अकलतरी, लखराम आगमन पर हजारों लोगों के द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा ,एवं क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंधी मांग पत्र भी सौंपा जाएगा, इस अवसर पर आज के बैठक में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ पंडित महेश मिश्रा पुरुषोत्तम चंद्राकर रामप्रसाद चंद्राकर बुंदरू साहू,कृष्णा श्रीवास आयुष सिंह राज प्रमिला मरावी सरपंच उमेश श्रीवास सरपंच देव कुमार, सरपंच, लखराम, हरीश वर्मा उपसरपंच जलसो सरपंच बामहू सहित दो दर्जन से ज्यादा सरपंच, मंगल
 बाजपाई गणेश वर्मा बंटी खान मोहन जायसवाल कासिम अली वाहिद अली तारन टंडन राधेश्याम तंबोली श्रवण तंबोली जयप्रकाश गहवई रमेश शिकारी सरपंच उतेद्र यादव सुखदेव तिवारी ओम प्रकाश शर्मा राहुल श्रीवास लाला साहू पंचराम धीवर अभिमन्यु धीवर जावेद अली, जमील अंसारी तुकाराम चंद्राकर सूरज कश्यप मन्नू सूर्यवंशी सरपंच धर्मेंद्र मरावी सरपंच प्रशांत काछी महेंद्र शिकारी ,चंद्रकांत निर्णेजक जोगेंद्र भारद्वाज चरण सिंह राज कौशल श्रीवास्तव अरुण सिंह रावत अनिल साहू गोविंदा साहू दिनेश ठाकुर रिंकू भारती शिव सोनवानी विशाल सोनवानी शशि खांडे रानू मानिकपुरी आरती महते प्रमिला मरावी, राहुल श्रीवास दीपक श्रीवास संजय केवट सोनू राजपूत अनिल कश्यप जितेंद्र शर्मा जित्तू प्रहलाद साहू सुदीप यादव लाला साहू विशाल श्रीवास्तव लत सोनी दीपक श्रीवास पार्थ पोरतें रविंद्र यादव फूलचंद सारथी सुरेश यादव प्रमोद यादव आशु केवट दीपक कश्यप मुकेश बंजारे नंदकिशोर वर्मा सुरेंद्र सिंह सैनी अमन साहू अनिल श्रीवास रामेश्वर केसरी दीपक नादम पप्पू मानिकपुरी पवन सिंह ठाकुर रवि सूर्यवंशी जनपद सदस्य, मनी वर्मा विजेंद्र साहू शिवराम दास चंद्रप्रकाश केसरवानी सुरेश लाशकर

Monday, May 8, 2023

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह अतिथि के रूप मे हुए शामिल

बिलासपुर - विश्व थैलासीमिया दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमे जिले के आम और खास लोगो ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। वैसे हर बार की तरह गर्मी का मौसम आते ही ब्लड बैंक में खून की भारी कमी नजर आने लगी है। इसके फलस्वरूप शहर के ब्लड बैंकों में नॉर्मल ग्रुप का भी एक यूनिट ब्लड मिलना मुश्किल हो गया है। इसके मद्देनजर  जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी और शाहेदा फाउंडेशन , रोटरी क्लब ऑफ क्वीन , लायंस 
बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन सीएमडी चौक स्थित आईएमए भवन में किया गया था। जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में महापौर राम शरण यादव, सभापति शेख नजरुद्दीन और छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह जी के साथ ही साथ, द विजडम संस्था की प्रेसिडेंट पलक जायसवाल ,  छत्तीसगढ चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स  उपाध्यक्ष डॉ. नवदीप अरोरा , व्यापार विहार व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनोद मेघानी , डॉ. दिग्विजय सिंह , पार्षद श्रद्धा जैन , समाजसेवी चंचल सलूजा , पुर्व पार्षद एस ङी कार्टर ,  जिला औषधि विक्रेता संघ के सभी पदाधिकारी  सहित शहर के अन्य प्रतिष्ठित नागरिक शामिल हुए। 
   सड़क सुरक्षा के थीम में आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैम्प में आयोजन समिति ने ब्लड डोनरो को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और लर्निग लाइसेंस बनवाने की व्यवस्था की गई। वैसे इस गर्मी में आम धारणा है कि गर्मी के दिनों में रक्तदान करने से स्वास्थ्य में गिरावट आती है। इसी भ्रम में पड़कर लोग गर्मी के मौसम में रक्तदान नहीं करते। इसी कारण हर साल गर्मी के मौसम में खून की किल्लत हो जाती है। विगत कुछ वर्षो की अपेक्षा इस सत्र ब्लड को लेकर शहर के हॉस्पिटल में काफी भयावह स्थिति हुई है। इसको लेकर जज्बा ने एक बार फिर अपना जज्बा दिखाते हुए विश्व थैलासीमिया दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन आईएमए भवन में आयोजित किया गया है। जिसमें करीब 480 यूनिट ब्लड इकट्ठेेेे किए गए हैं जो आगामी कुछ दिनों तक शहर के मरीजों के लिए संंजीवनी साबित होगी। गौरतलब है कि जज्बा द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों के बलबूते दर्जनों थैलीसीमिया से पीड़ित मरीजों की सांसे निर्बाधित चल रही है। लेकिन अब भी युवा पीढ़ी को ऐसे रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत समझी जा रही है। 
कार्यक्रम में थैलासीमिया बीमारी पर विस्तृत जानकारी , बचाव , देखभाल पर चर्चा की गई ! 
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से सभी थैलासीमिया पीड़ित बच्चे व उनके अभिभावकों का भी सम्मान व मिलन कार्यक्रम रखा गया !

जज़्बा ने रक्तदाताओं के जज्बे को किया सम्मानित...


जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के संयोजक संजय मतलानी ने सभी को इस मुहिम में जोड़कर सभी के साथ जरूरतमंदों की मदद की जा रही है, जिसमें अपना सहयोग करने वाले रक्तदाताओं और सहयोगियों को भी प्रोत्साहित करने और उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया । जिससे सभी उत्साहित नजर आए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से एल सी आई टी कॉलेज की एन सी सी टीम और उनके प्रभारी का विशेष योगदान रहा !
जेपी वर्मा कॉलेज के पूर्व एंव वर्तमान एन सी सी छात्रों ने पूरा दिन कार्यक्रम में जी जान से मेहनत की और कार्यक्रम को सफल बनाया !!
कार्यक्रम में सेवाएं देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को विशेष सेवा सम्मान कार्ड प्रदान किया गया !!
शाहेदा फाउंडेशन से अब्दुलहुसैन , अदनान वनक और उनकी टीम , जज़्बा कि पूरी टीम , आशीर्वाद ब्लड सेंटर की पूरी टीम की विशेष भूमिका रही पूरे कार्यक्रम में !

गृह मंत्री एवम बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू का योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने किया जोरदार स्वागत

बिलासपुर –छत्तीसगढ शासन के गृह मंत्री त्राम्रध्वज साहु जी को बिलासपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाये जाने के बाद 
 आज प्रथम बिलासपुर नगर आगमन पर छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी द्वारा अपने साथीयो के साथ स्वागत कर सौजन्य भेट किया गया । वही प्रभारी म॔त्री महोदय से संगठनात्मक चर्चा भी किये।

Sunday, May 7, 2023

सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप ने मशहूर गायक मन्ना डे की जयंती मनाई

बिलासपुर–मन्ना डे जिन्हें प्यार से मन्ना दा नाम से भी जाना जाता है उनका जन्म 1 मई 1919 को कोलकाता में हुआ था वे फिल्म जगत के एक सुप्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक थे। उनका वास्तविक नाम प्रबोध चन्द्र डे था।
आज उन्हीं की याद में पुराना बस स्टैंड में स्थित होटल एमराल्ड में देश के सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक मन्ना डे की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह जी साथ में दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच अखबार के बिलासपुर ब्यूरो चीफ कमलेश लवहत्रे जी एवं यू मुरली राव पंडित सुधीर तिवारी सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से देश के जाने-माने गायकों को उनकी याद में बिलासपुर वासियों को अच्छे-अच्छे मधुर गीत गाकर सुनाते
 हैं सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप में एक से बढ़कर एक गायक कलाकार है उपस्थित श्रोता उनके गाने सुनकर भाव विभोर हो गए।
मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह जी अपने उद्बोधन में कहा बिलासपुर वासियों को सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप मे जितनी भी गायक कलाकार हैं उनकी याद में हमेशा कार्यक्रम करते हैं यह बहुत ही सराहनीय उत्कृष्ट कार्य है हम इनके मधुर गाने को सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं उन्होंने कहां की प्रबोध चंद्र डे को मन्ना डे के नाम से जाना जाता था वे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित भारतीय पार्श्व गायक, संगीत निर्देशक, संगीतकार और भारतीय शास्त्रीय गायक थे उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे बहुमुखी और प्रतिष्ठित गायकों में से एक माना जाता है। वह हिंदी व्यावसायिक फिल्मों में भारतीय शास्त्रीय संगीत की सफलता का श्रेय पार्श्व गायकों में से एक थे। 1942 से शुरुआत कर 2013 तक उन्होंने 4000 से अधिक रोमांटिक, गाथागीत सहित गाने, जटिल राग आधारित गीत, कव्वाली, हास्य गीत गाए. मन्ना डे सिंगिंग में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। सेवन स्टार ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन साह एवं उनकी पूरी टीम जो देश के जाने माने गायकों को याद करते हुए हमेशा कार्यक्रम करते रहे यही मेरी शुभकामनाएं हैं। 

दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच बिलासपुर के ब्यूरो चीफ कमलेश लवहत्रे जी ने कहा मन्ना डे ने अपने कैरियर में काफी संख्या में पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए उन प्रमुख पुरस्कारों में से वर्ष 1971 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित
वर्ष 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषणपुरस्कार से सम्मानित। ऐसे महान गायक कलाकार को मैं सादर नमन करता हूं एवं सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन साह एवं उनकी पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं कि इतनी अच्छी कार्यक्रम का आयोजन किए। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायक हैं शिव शंकर अग्रवाल प्रफुल्ल चिपड़े रंजीत सरकार जीतेंद्र प्रसाद उमा मधुकर केसरी देवांगन पवन ठाकुर दिलीप भाई सुलोचना सूरज उत्तम सूरज उषा यादव कनत मौर्य सुरेश कुमार बनर्जी अनुष्का गुप्ता रविंद्र सिंह प्रहलाद कुमार प्रदीप मजूमदार यशवंत सिंह प्रताप साहू रामकृष्ण आदित्य तनिष्क वर्मा देवेंद्र कुमार जयंती मींज लक्ष्मी शर्मा मोहन राठौर विमला वर्मा प्रेमलता राजपूत कुशल दास मानिकपुरी शशिकांत तिवारी रानू चंद्राकर जसवंत चरण, जी रमना राव तिलक राव आदि सभी ने एक से बढ़कर एक मधुर गीत प्रस्तुत किए।

Wednesday, May 3, 2023

ज़िला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने 9 लाख रुपए के स्वीकृत हास्पीटल का किया भूमिपूजन..

बिलासपुर -:- ग्राम पंचायत उर्तूम में जनता की लगातार मांग और आवश्यकता को देखते हुए ग्रामवासियों को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभापति अंकित गौरहा ने 9 लाख रूपए के स्वीकृत हॉस्पिटल भवन का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ग्रामीणों ने हर्ष के साथ सभापति अंकित गौरहा का आभार व्यक्त किया।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की मैं अपने क्षेत्र की जनता का हर हाल में हर समस्याओं का निराकरण करने की हर संभव प्रयास करने को दृढ़ संकल्पित हूं और आगे भी सदैव रहूंगा,इस हास्पीटल के निर्माण से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा महिलाओं बच्चों बुजुर्गों को आकस्मिक और प्राथमिक उपचार  के लिए दुर दराज जाना नहीं पड़ेगा। 
छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्य सरकार ग्रामीणों और किसानों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। जिसके कारण हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है और राज्य सरकार के द्वारा संचालित जन हितैषी योजनाओं को लाभान्वित व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास अपने निर्वाचन क्षेत्र में मेरे द्वारा किया जा रहा है।
                                                                                
             इस भूमिपूजन के अवसर पर वीरेंद्र गौरहा, रामकुमार भोई,सरपंच पुष्पा रतिराम कैवर्त,राजेश सूर्यवंशी,पुष्पा पटेल,रियाज मेमन,रजनी भोई,दुर्गा करियारे,कांग्रेसजन और विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Monday, May 1, 2023

रविंद्र सिंह ने खाया बोरे बासी,साथ ही साथ अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश व देश वासीयो को दिए बधाई

बिलासपुर–छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह  ने अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश व देश वासीयो को बधाई देते हुये कहा कि किसान पुत्र मुख्यमॅत्री भुपेश बघेल जी के अव्हान पर हम सभी छत्तीसगढ वासी बोरे बासी खा कर
 मजदुर दिवस मना रहे है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रो मे श्रमिक व किसान बोरे बासी खाकर जहाॅ मजदुरी व खेती बाङी एंव अन्य कार्य करते है। श्रमिको के सम्मान मे हम सभी को बोरे
 बासी ग्रहण करना चाहिए। बोरे बासी मे जहाॅ पोष्टिक तत्व है। वही इसको खाने के बाद पेट व शरीर ठंङा रहता है। दिन भर भुख नही लगता बोरे बासी के अनेक गुङ है। इस लिए हम सभी को नियमित बोरे बासी खाना चाहिए। आज मजदुर व किसानो के मेहनत के कारण हमारा छत्तीसगढ प्रदेश लगातार विकसीत हो रहा है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी छत्तीसगढ के रीति निति व संस्कृती को सहेजते हुये छत्तीसगढ प्रदेश को देश मे एक नई पहचान दिलाई है।

Monday, April 24, 2023

टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच एवं सर्व सेन समाज के संयुक्त तत्वाधान में शोभायात्रा का ऐतिहासिक स्वागत

बिलासपुर–टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच एवं सर्व सेन समाज के संयुक्त तत्वाधान में शोभायात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण एवं सनातनी समाज द्वारा निकाले गए शोभायात्रा का टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच छत्तीसगढ़ एवं सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में सिटी कोतवाली के पास आतिशबाजी पुष्प वर्षा एवं साफा गमछा वितरण कर जबरदस्त स्वागत किया गया, इस अवसर पर कांग्रेस नेता/
 बॉलीवुड अभिनेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने कहा कि टीम त्रिलोक श्रीवास/ धर्म जागृति मंच एवं सर्व सेन समाज वर्षों से सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अग्रणी रहता है परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं वह हमारे आराध्य हैं और भारतीय संस्कृति का उद्गम सनातन संस्कृति से है और सनातन संस्कृति पूरे विश्व को एक परिवार मानता है हम लोग हमेशा सर्वधर्म समभाव के दृष्टिकोण से सभी का स्वागत अभिनंदन करते हैं, इस अवसर पर इस मंच में तखतपुर की विधायक संसदीय सचिव श्री रश्मि आशीष सिंह संध्या तिवारी महेश दुबे टाटा, आशीष शुक्ला जी भी उपस्थित हुए, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्रश्रीवास के साथ नवल किशोर शर्मा श्री मनोज श्रीवास्, महेश मिश्रा, चित्रकांत श्रीवास उपाध्यक्ष केश कला बोर्ड, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा,पुरुषोत्तम शराफ,नरेंद्र श्रीवास, मनीष भट्ट गणेश वर्मा अनिल कश्यप, गणेश वर्मा मंगल बाजपेई कौशल श्रीवास्तव सुदर्शन श्रीवास चंद्रमणि श्रीवास नवीन श्रीवास रोशन श्रीवास प्रकाश श्रीवास दिल हरण श्रीवास,अजय गुप्ता मुन्ना, प्रियंक सराफ नवीन चंद्र दुबे
 दीपक कश्यप छोटे शर्मा ,श्रीनू राव आयुष पांडे अधिवक्ता के डी तिवारी जागेश्वर तिवारी दिलीप कौशिक टी.एस.ठाकुर शुभम श्रीवास आयुष दुबे विकास तिवारी पंडित जितेंद्र शर्मा जित्तू सुदीप यादव लक्ष्मी यादव संजय श्रीवास मुकेश खरे लक्ष्मी यादव दिलीप साहू सूरज वर्मा सोनू साहू केशव गोरख राजा श्रीवास संजय डेविड सोनू श्रीवास बालमुकुंद श्रीवास दीपक श्रीवास् राजन श्रीवास जनक पांडे राजू तनीश श्रीवास भानु शर्मा शिवांश पाठक पार्थ पोरतें दीपक श्रीवास्, दीपक कश्यप राहुल श्रीवास सुरेश यादव लाला यादव रोहित केवट श्रीमती गायत्री कश्यप अन्नपूर्णा ध्रुव प्रीति गढ़ेवाल रीना तिवारी पूजा प्रजापति कल्लू गुप्ता दीपक यादव आयुष दुबे पृथ्वी श्रीवास सपन रजक रवि वर्मा चीनी बूटी गंगोत्री शरद शुक्ला मार्केट बेंजामिन आनंद श्रीवास नीलम सिंह ठाकुर महेंद्र सिंह सहित पांच सौ से ज्यादा स्वागत करता उपस्थित थे,

रविंद्र सिंह ने किया लाठी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित

बिलासपुर–द्वितीय राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में संपन्न हुआ। जिते खिलाङीयो को सम्मानित किया छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने। प्रतियोगिता 21 से 23अप्रैल में सम्पन्न हुआ । राष्ट्रीय लाठी स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा भोपाल में दिनांक 21 से 23 अप्रैल
 2023 को शारदा विहार में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें भारत के लगभग 16 से 20 राज्यों के प्रतियोगी उम्र 10 से 30 वर्ष तक के सभी वर्ग के कैटेगरी के बच्चे भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 18 बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमे 11 स्वर्ण,3 रजत एवम 4 कांस्य पदक मिला।इसमें 3 वर्ग डेमोंसट्रेशन पट्टा बाजी एवं फाइट होगी इसमें मध्य प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब बिहार अरुणाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश
 छत्तीसगढ़ से लगभग 500 खिलाड़ियों के भाग लिया यह खेल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसजीएफआई से संबद्धता है । लाठी स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजन गया ।इस खेल में बिलासपुर के 3 खिलाड़ी शिवानी बुधौलिया ने फाइट में 18 वर्ष 48 kg वर्ग में पंजाब की खिलाड़ी मुस्कान को हराकर स्वर्ण पदक सृष्टि निर्मलकर ने 14 वर्ष 60Kg वर्ग में सिल्वर पदक एवं ध्रुवी खंडेलवाल ने 14 वर्ष 48 kg वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर अपने स्कूल
 स्वामी आत्मानंद लिंगियाङिह बिलासपुर के स्कूल परिवार व जिले को गौरवान्वित किया। इस खेल के लिए हर समय स्वामी आत्मानंद स्कूल लिंगियाडीह के प्राचार्य श्री एम के मिश्रा सर एवम सभी शिक्षकों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिलता रहा। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर से कोच ठाकुर कर्ण सिंह ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया । इस उपलक्ष में आदरणीय रविंद्र सिंह जी योग आयोग सदस्य छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें पदक प्राप्त करने पर अपना आशीर्वाद एवम उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी । खेल में पदक लाकर
 बिलासपुर जिले व प्रदेश का एवं अपने स्कूल परिवार का नाम रोशन करने की भी बधाई दी । बिलासपुर जिले से यह पांच खिलाड़ी अपने कोच ठाकुर कर्ण सिंह के साथ 24अप्रैल 2023 को अमरकंटक एक्सप्रेस आज सुबह 11.30 बजे भोपाल से बिलासपुर पहुँचे है। बिलासपुर स्टेशन पर भी बच्चों का पदक लेन पर भव्य स्वागत किया गया। इस उपलक्ष्य में अनिल चदेल उत्तम चटर्जी प्रशांत पांडे राघवेन्द्र सिंह राहुल दुबे केशव गोरख सतोष पाण्ङेय राकेश केशरीय प्रार्थना खण्डेलवाल सतोष चौहान योगेश पिल्ले संगीत मोईत्रा दिलीप साहु खालिद खान रितिक सिंह राज चौहान सजय यादव उदय गंगवानी नरेंद्र सिंह विक्रम ध्रुव प्रतिक सोनी मजीत यादव आदि उपस्थित थे ।

हनुमान मंदिर निर्माण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव

बिलासपुर : - बेलतरा विधानसभा एवं बिल्हा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लिमहा के अंधियारी पारा में हनुमान मंदिर निर्माण का मामला बढ़ता जा रहा हैं, ज्ञात हो कि विगत एक माह पूर्व आज़ाद युवा संगठन द्वारा रैली के माध्यम से हनुमान मंदिर निर्माण की भूमि पर कालिका प्रसाद अवैध रूप से एव बलपूर्वक सवा नव डिशमिल पर कब्जा कर एक झोपड़ी एवं बाउंड्रीवाल कर लिया गया हैं। जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत लिमहा वासियों द्वारा अनेकों बार बेलतरा तहसील में की जा चुकी हैं। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही की गई। विगत 27 मार्च को संगठन द्वारा बिलासपुर कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौपने पर 10 अप्रेल को तहसील कार्यालय से कालिका प्रसाद को नोटिस जारी कर न्यायालय में उपस्थित होने को कहा गया। कालिका प्रसाद द्वारा न्यायालय में उपस्थित हो कर उक्त भूमि खसरा नं 335/2 रकबा 0.94 एकड़ पर मेरा कब्जा नही होने की बात
 कहते हुए मेरी पुत्री श्रीमती पुष्पा कुर्मी द्वारा कब्जा किये जाने की बात कहते हुए शासन प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश किया जा रहा हैं। उक्त बातो को ध्यान में रखते हुए पुनः इशहाक कुरैशी प्रमुख आजाद युवा संगठन के नेतृत्व में आज दिनाँक 24 अप्रेल 2023 को संगठन द्वारा रैली के मध्यम से बिलासपुर कलेक्टर एवं एस डी एम साहब को ज्ञापन सौपते हुए हनुमान मंदिर प्रांगण से बेजा कब्जा हटाने की बात कही गई। ज्ञात हो कि हनुमान मंदिर पूर्व में सड़क किनारे स्थित था सड़क चौड़ीकरण नेशनल हाईवे क्रमांक 111 सड़क का चौड़ीकरण के समय मंदिर को हटाते हुए पीछे सिप्ट हस्तांतरित करते हुए शासन प्रशासन द्वारा मंदिर निर्माण कार्य करवाने के लिए मां शारदा महिला समूह को मुवावजे के रूप में 7, 90, 240 रुपये समूह के खाते में ट्रांसफर भी कर दिया गया हैं किंतु उक्त बेजा कब्जा धारियों के कारण मंदिर का कार्य रुका हुआ है। उक्त मामले की गंभीरता को समझते हुए बिलासपुर एस डी एम श्री श्रीकांत वर्मा साहब द्वारा तत्काल पटवारी से सम्पर्क करते हुए उक्त स्थान से बेजा इस्तेमाल को हटाते हुए मंदिर निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करवाने की बात कही गई। आज़ाद युवा संगठन द्वारा ज्ञापन में 7 दिवस के भीतर मामले का निराकरण करने की बात कही गई हैं। अन्यथा संगठन एवं ग्राम पंचायत लिमहा के रहवासियों द्वारा मुख्य मार्ग हाइवे क्रमांक 111 पर चक्काजाम करने को बाध्य होगा जिसका जवाब देय स्वय जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग होगा। इसके अलावा बिलासपुर नगर पालिका निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं 47 पंडित रामगोपाल तिवारी नगर चिल्हाटी धनुहार महोल्ला में पानी की विकराल समस्या होने के कारण उक्त महोल्लावासियों को मजबूरन नदी का गंदा, मटमैला एवं दूषित पानी से घर का खाना बनाने एवं पीने के उपयोग में लाने को बाध्य होना पड़ रहा हैं। उक्त दूषित पानी को उपयोग में लाने से कभी भी उक्त महोल्लावासी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। जिसके
 तहत आज़ाद युवा संगठन द्वारा उक्त धनुहार महोल्ला में दिलेश धनुहार के घर के पास एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सोनकुँवर धनुहार के घर के आसपास एक - एक हेड पंप शिवकृत करने की मांग को लेकर कलेक्टर साहब एवं आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौपने वालो में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर (संगठन जिला उपाध्यक्ष) श्रीमती झुल बाई, निर्मला बाई,देव कुमार, पंचराम, नरेंद्र कुमार,सुरेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, अमित कुमार, शिन दास, अमित कुमार, राधा बाई, शांति बाई,राजमती, सविता बाई, बबीता बाई, बिमला बाई, रास बाई, सविता बाई, रेवती बाई, कोता बाई, ऋषि बाई, पार्वती बाई,संतोषी बाई, बिरस्पति बाई, जमोतीं बाई, सोनकुँवर धनुहार, बुधवार बाई, सोनमती बाई, सामरी बाई, मिना बाई, सावित्री बाई धनुहार, शिवकुमारी, बिरस बाई, हिरोडिया बाई, मील बाई,शैल बाई, तारो बाई, जमेटिन बाई, राजकुमारी, आदि बड़ी संख्या में संगठन के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Sunday, April 23, 2023

आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं–डॉ सुषमा सिंह(बीजेपी नेत्री)

बिलासपुर– भाजपा की सबसे कट्टर नेत्री डॉ सुषमा सिंह ने पूरे देश प्रदेश एवम विशेषकर बिलासपुर जिले के वाशियो को भगवान परशुराम जयंती की ढेर सारी बधाई एवम शुभकामनाएं दी एवम साथ ही साथ सुषमा जी ने यह भी बताया की भगवान परशुराम जी का जन्म त्रेता युग के एक भट्ट ब्राह्मण ऋषि के यहाँ हुआ था वे भगवान विष्णु जी के छठे अवतार है।
भाजपा नेत्री डॉ सुषमा सिंह ने आगे बताया की परशुराम जी का जन्म महर्षि भृगु के पुत्र जमदग्नि जी द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्टि
 यज्ञ से प्रसन्न देवराज इन्द्र के वरदान के रूप में  पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को मध्यप्रदेश के इन्दौर
 जिला में ग्राम मानपुर के जानापाव पर्वत में हुआ। वे भगवान विष्णु के आवेशावतार हैं। महाभारत और विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम जी का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम जी हो गया। 
डॉ सुषमा सिंह जी ने यह भी कहा की भगवान परशुराम सिर्फ ब्राह्मणों के जी नही बल्की सभी के लिए पूजनीय है ।
उन्होंने यह भी कहा की हमे सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे और सभी व्यक्ति साधुवाद के पात्र है।

सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी

 ​शीर्षक: सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी ​ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वाहन ...