Friday, February 17, 2023

ग्राम पंचायत लोखंडी के शिशु मंदिर स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई – मीनू सुमंत यादवप्प

 बिलासपुर – तखतपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत लोखंडी के शिशु मंदिर में विद्यारम्भ एव वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय लोकप्रिय जिला पंचायत सभापति श्रीमति मीनू सुमन्त यादव जी रहे कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच श्रीमती सावित्री ध्रुव जी, 



सशक्त नारी महासंघ के सदस्य एवं पदाधिकारी गण साथ मे राजू साहू गोविन्द यादव अभिषेक एवं स्कूल के सभी स्टाफ छात्र छात्राओं ग्रामवासी

 उपस्थित रहे स्कूल में बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम कुर्सी दौड़, लंबी कूद मेंहदी, रंगोली, मटका फोड़, रामायण का पाठ, रखा गया था, ।


शातिर चोर को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

 बिलासपुर–प्रार्थी हरिशंकर श्रीवास पिता तिरीथ राम श्रीवास उम्र 39 साल निवासी साई वाटिका कॉलोनी सीपत के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनॉक 28.01.2023 के दरम्यानी रात कोई अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल क्रमॉक सीजी- 10 व्ही 1393 किमती 15000रू को चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर माल मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था । दिनॉक 16.02.2023 को प्रार्थी कैलाश यादव पिता विशभंर यादव उम्र 23 साल निवासी यादव मोहल्ला मटियारी थाना सीपत के द्वारा डायल 112 को सूचना दिया कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा है, 


जिसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा एवं उप.पुलिस अधीक्षक सी. डी. लहरे एस. जे. पी. यु. बिलासपुर महोदय को देने पश्चात मौके पर जाकर आरोपी को मोटर सायकल सहित पकडकर थाना लाया और आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमॉक 112/2023 धारा 457, 511 के तहत अपराध पंजीबध्द कर कडाई से पुछताछ किया गया जो बताया कि अकलतरा क्षेत्र में भी कई अपराध दर्ज करना एवं दिनॉक 28.01.2023 के दरम्यानी रात को साई वाटिका कॉलोनी सीपत के पास से मोटर सायकल क्रमॉक सीजी- 10 व्ही 1393 को चोरी करना बताया जो थाना सीपत के अपराध क्रमॉक 49 / 23 धारा 379 भादवि में मशरूका वाजाप्ता कर आरोपी को दोनो प्रकरण में गिरफ्तार कर आज दिनॉक 17.02.2023 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, सउनि अभय सत्यार्थी, प्र. आर. 758 गजेन्द्र सिंह, आर. 529 राजेन्द्र साहू की विशेष भुमिका रही।

छेडखानी करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर –पीड़िता द्वारा थाना सरकण्डा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी शादी करीब 01 वर्ष पूर्व दैहानपारा में हुई थी, इसका पति शराबी प्रवृत्ति का है जो इसके नदोई भाई सूर्या साहू के राईस मिल में काम करता है, जिससे सूर्या साहू इसके घर आना जाना करता था, एवं आते-जाते इसके साथ छेड़खानी करता है, जिस बारे में पति को बताने पर सूर्या साहू का पक्ष लेते हुये चूप करा देता था कि वर्ष 2022 में वट सावित्री पूजा के दिन पीड़िता घर में अकेली थी, परिवार के अन्य सदस्य पूजा करने मंदिर गये थे, तब आरोपी सूर्या साहू आया और मौका पाकर बेईज्जत करने के नियत से हाथ बांह एवं सीना को पकड़कर जबरन छेड़छाड़ करने लगा, जब चिल्लाई तो किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया, जिससे डर के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी,

 पीड़िता के उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 216 / 2023 धारा 354, 354 ( क ), 506 भादवि पंजीबद्ध कर घटना की सूचना  पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर)  राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुये, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की पता तलाश कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत् गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है ।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, म.प्र. आर. संगीता नेताम, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक, सोनू पाल, विवेक राय का विशेष योगदान रहा।

Thursday, February 16, 2023

स्कूल में मिली शिक्षा से बच्चो के भविष्य की नींव तैयार होती है– वीरेंद्र गहवई

बिलासपुर- जेपी विहार स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं अन्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई ने कहा, कि स्कूल में मिली शिक्षा से ही बच्चों के भविष्य की नींव तैयार होती है, इसलिए स्कूल के शिक्षकों के कंधों पर बच्चों का भविष्य निर्भर है, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।


बिलासपुर के जेपी विहार कॉलोनी में पिछले 10 सालों से संचालित विवेकानंद पब्लिक स्कूल की प्राचार्या प्रीति सिंह ने बताया, कि स्कूल में नर्सरी से आठवीं तक की पढ़ाई होती है। स्कूल में पढ़ाई के अलावा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है। इसी कड़ी में बीते 10 जनवरी से 15 जनवरी तक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, साथ ही ड्राइंग, डांस, रंगोली, राइटिंग समेत अन्य प्रतियोगिताएँ कराई गई थी।  इन प्रतियोगिताओं में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक करीब 105 बच्चों ने हिस्सा लिया था।


 जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया, साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी स्टूडेंट्स को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्कूल में 100 प्रतिशत अटेंडेंस वाले आर्यन सिंह और हमेशा साफ-सुथरे यूनिफॉर्म में रहने वाले साहिल पटेल को विशेष पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेन्द्र गहवई, स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह, प्राचार्या प्रीति सिंह, एक्टिविटी टीचर के जयश्री राव ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। 

स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह ने कहा, कि कोरोना के चलते बीते 2 सालों से स्कूल में कल्चरल एक्टिविटी नहीं हो सकी थी। इस दौरान बच्चों का मेंटल और फिजिकल डेवलमेंट प्रभावित था। कोरोना महामारी से उबरने के बाद अब एक बार फिर से स्कूल में बच्चों के सम्पूर्ण विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालक स्कूल की टीचर सूची पटेल ने किया, इस दौरान स्कूल के टीचर संस्कृति सिंह, भारती सिंह, कविता महाडिक, नेहा नायक ममता सिंह समेत स्कूल स्टॉफ गजेंद्र बंजारे समेत बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

मूलभूत समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता – अंकित गौरहा

बिलासपुर -:- कोरमी में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने पांच लाख की लागत से नाली निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के अलावा स्थानीय गणमान्य समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित थे। अंकित गौरहा ने बताया पानी निकासी और नाली निर्माण को लेकर जनता की बहुत पुरानी मांग थी। भूपेश सरकार के प्रयास से जनता की मांग को पूरा किया गया है। नाली निर्माण के बाद स्थानीय लोगों के पानी निस्तारी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

जिला पंचायत अंकित गौरहा ने कोरमी में स्थानीय लोगों की लगातार मांग के मद्देनजर नाली निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया। अंकित गौरहा ने नारियल फोड़ने के बाद निर्माण कार्य का पहला फावड़ा भी चलाया। अंकित गौरहा ने बताया कि पांच लाख रूपयों की लागत से नाली का निर्माण किया जाएगा। उन्होने इस दौरान अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य समय और गुमवत्ता के साथ करने का निर्देश भी दिया।  सभापति ने कहा कि बरसात के समय में जनता को पानी निस्तारी को लेकर समस्या का सामना करना पड़ता था। इन्ही तमाम बातों को लेकर शासन ने नाली निर्माण के लिए पांच लाख रूपयो का एलान किया। आज भूमिपूजन के साथ नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। उन्होने कहा कि जनता की मांग को शासन ने हमेशा गंभीरता से लिया है और निर्वाचन क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान ही मेरी पहली प्राथमिकता रहती हैं।



       इस अवसर पर गौरीशंकर यादव,जनपद सदस्य अजय घृतलहरे,सरपंच मनोज बंजारे, विक्रम धूरी,विजय कौशिक,अथर्व मगर,प्रांशु शास्त्री मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे

  बिलासपुर–पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु "निजात" अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि दिनांक 15.02.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि अशोक नगर डीएलएस कालेज चौक के पास एक व्यक्ति बुलेट गाड़ी के हैण्डल में लटकाकर मादक पदार्थ गांजा रखकर गाड़ी में बैठे ग्राहक का तलाश कर रहा है, उक्त सूचना से श्रीमान् अति. अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस. पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देश अनुसार थाना प्रभारी सरकंडा श्री फैजुल होदा शाह के हमराह अशोक नगर डीएलएस कालेज चौक के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपी संतोष साहू उर्फ डैनी को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 3 किलो 900 ग्राम गांजा किमती करीब 39000/- रू. एवं बुलेट वाहन क्रमांक CG 10 AX 5974 जप्त किया गया, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की गई है।



इसी प्रकार

दिनांक 15.02.2023 को ही मुखबीर से सूचना मिला कि ईरानी मोहल्ला चांटीडीह में एक महिला पानी टंकी के पास रोड में बैठी है जो सफेद रंग के प्लास्टिक के थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है, उक्त सूचना पर तस्दीक करते हुये विधिवत् एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपिया उमा साहू को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 2 किलो 544 ग्राम गांजा किमती करीब 20000/- रू. जप्त किया जाकर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सउनि राकेश टाण्डे, म.प्र. आर. संगीता नेताम, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, मनीष वाल्मिक, राहुल सिंह, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, भागवत चंद्राकर, असफाक अली का विशेष योगदान रहा।

अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी चकरभाठा पुलिस के हत्थे

 बिलासपुर– पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, द्वारा निजात अभियान के तहत जिले मे हो रही अवैध शराब के बिक्री एवं परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिये है इसी के परिपेक्ष्य मे आज दिनांक -16.02.2022 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति एक प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक-सीजी-10 एन 1944 से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राम सेंवार मे खडा था 



जिस पर थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा टीम बनाकर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी शंभु वर्मा पिता स्व उमेंद वर्मा उम्र 44 साल निवासी सेंवार को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 50 लीटर हाथ भठठी का बना महुआ शराब कीमती 6000 रुपये एवं एक मोटर सायकल जप्त किया गया तथा के विरूद्ध अप.क्र. 101/23 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भारती मरकाम , प्रधान आरक्षक रविकांता सैनिक, आर. सतीष यादव , आर. हरीश यादव, आरक्षक मिथलेश साहू आर. विनोद कुमार सूर्यवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पैरालंपिक जुडो चयन प्रतियोगिता छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह के आतिथ्य मे आज संपन्न

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ पैरालंपिक जूडो संघ द्वारा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर एवं चयन प्रतियोगिता का आयोजन 15 एंव 16 फरवरी को श्रीकांत  वर्मा मार्ग स्थित सरस्वती पार्क सामुदायिक भवन बिलासपुर मैं संपन्न हुई उक्त प्रतियोगिता में मूक-बधिर एंव दृष्टिबाधित खिलाड़ियों ने भाग लिया 

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ योग आयोग के सदस्य श्री रविंद्र सिंह ठाकुर एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पैरा जूडो संघ के अध्यक्ष आशीष गोयल ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पैरा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री सूरज यादव,

 पैरा जूडो के प्रदेश सचिव शेख समीर,शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव युसूफ हुसैन,की उपस्थिति में समापन समारोह संपन्न हुई  । संघ के महासचिव शेख समीर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी 3 से 5 मार्च को आयोजित होने वाली 11वी राष्ट्रीय पैरा जूडो प्रतियोगिता लखनऊ में भाग लेंगे प्रदेश की पैरा जूडो टीम 1 मार्च को बिलासपुर से लखनऊ के लिए रवाना होगी.घनश्याम सिंह, जफर नवाज,राकेश कुमार,मोहम्मद रिजवान,सूरज सिद्धार,अब्दुल खालिद,शेख अरबाज अली,ने आयोजन में मदद की और खिलाड़ियों को बधाई एंव शुभकामनाएं दी...

अवैध कबाड़ भण्डारण पर थाना कोनी की त्वरित कार्यवाही

बिलासपुर– लगातार शिकायते प्राप्त होने से पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री संतोष कुमार सिंह  द्वारा चोरी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुए *अवैध कबाड़ियों* के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने संबंधी आदेशित किया गया था, 


जिसके परिपालन में *श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर), श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* एवं *नगर पुलिस अधीक्षक  सरकण्डा, श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन एवं *थाना प्रभारी कोनी* *श्रीमती नुपुर उपाध्याय, उ.पु.अ. (प्रशिक्षु)* के कुशल नेतृत्व में सतत् निगाह रखकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, 


जो पतासाजी के दौरान दिनांक-16/02/2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि आई.टी.आई. चौक कोनी के पास स्थित कबाड़ दुकान के संचालक अकबर खान चोरी का स्क्रैप लोहे का पाईप, बिजली तार, बाईक के पार्ट्स एवं अन्य सामान दुकान मे ंरखा है तथा बेचने ले जाने हेतु गाड़ी में लोड कर रहा है, की सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ रवाना होकर तस्दीक करने पर अकबर खान के कब्जे से *अवैध कबाड़ लोहे का पाईप 14 नग, बोर में प्रयोग होने वाला प्लास्टिक पाईप 10 फिट, बिजली का सिल्वर तार 4 बोरी, बाईक पार्ट्स 1 बोरी, बाईक रिंग 4 नग, चार पहिया वाहन का रिंग 2 नग, लोहे का एंगल एवं अन्य स्क्रैप, जुमला वजनी 8 क्विंटल 80 किलोग्राम, कीमती 16000 रुपये* को गवाहों को समक्ष जप्त कर आरोपी अकबर खार के विरुद्ध विधिवत् धारा-41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


विशेष योगदान :-प्रशिक्षु उ.पु.अ. नुपुर उपाध्याय, उपनिरीक्षक शंकर गिरी गोस्वामी, आर.संजय कश्यप, दुर्गेश यादव, महादेव कुजुर, आशीष राठौर, बजरंग कौशिक

Wednesday, February 15, 2023

पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 के आयोजित बैठक मे शामिल हुए रविंद्र सिंह

 बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 के आयोजित बैठक मे शामिल हुए। आज छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 आयोजन हेतु श्री ज्ञानेश शर्मा मान. अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग की अध्यक्षता में धरमपुरा स्थित आयोग कार्यालय में विशेष बैठक आहूत की गई। पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन राज्य के दिव्यांग जनों को प्रोत्साहित करने एवं उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 19 से 20 फरवरी 2023 को वर्किंग वूमेन हॉस्टल वी आई पी रोड फुंडहर रायपुर कराए जाने का निर्णय लिया गया। जिसमें राज्य भर से दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे।


बैठक में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ योग आयोग के माननीय सम्मानित सदस्य श्री रविंद्र सिंह, श्री गणेश नाथ योगी, श्री राजेश नारा तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव श्री एम एल पाण्डेय प्रभारी अधिकारी श्री रविकांत कुम्भकार, पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कॉर्डिनेटर श्री जयंत भारती, 


डॉ मृत्युंजय राठौर एम्स रायपुर, श्री भोजेन्द्र साहू, छ. ग. हास्य योग प्रमुख श्री मूलचंद शर्मा, योग साधक श्री छबिराम साहू, श्री सी एल सोनवानी, श्री लच्छू राम साहू, श्रीमती ज्योति साहू सभी योग साधक गण उपस्थित रहे।

Tuesday, February 14, 2023

जनता की सेवा करना मेरा फर्ज...मेरा कर्तव्य...मेरा अधिकार–डॉ सरिता भारद्वाज

 

मुगेली – मुंगेली जिले की फेमस लेडी सिंघम को इन दिनों कई लोग पचा नहीं पा रहे है....वैसे है  तो एक सामाजिक कार्यकर्ता....लेकिन ग्रामीण क्षेत्रो के मुलभुत समस्याओ से जुड़े हुए कार्यो को आसानी से करवा देती है...और अब तक कई काम करवा चुकी है...यही कारण है की उसे लोग सम्मान देने लगे है और समस्याओ का निरकरण करवाने आते है...दरसल हम समाजसेवी डॉ.सरिता भारद्वाज के बारे में बात कर रहे है...जो इन दिनों मुंगेली जिले में नहीं बल्कि प्रदेश भर में काफी चर्चित है...जिसके कार्यो को देखते हुए ग्रामीण और समर्थको ने अब उसे लेडी सिंघम कहना शुरू कर दिया है....बताते है की शुरू से पति के साथ रहकर गरीबो,निर्धन और आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की सेवा करने का मन में ठान ली थी...और पति के सपनो को साकार करने के लिए वो खुद मैदान में उतरी और ग्रामीण क्षेत्रो की समस्याओ को निबटाने के लिए एड़ी चोटी एक कर दी है...और अब तक कई बार ग्रामीणों को लेकर कलेक्टर,विधायक ,सीएम के पिता और सीएम के पास जाकर आवेदन पत्र दे चुकी है...जिसका परिणाम भी आ रहा है...पति के सपनो को पूरा करने के लिए लेडी सिंघम ने सबसे पहले मुंगेली विधान सभा के  कई परिवार वालो को गिरौदपूरी धाम ले जाकर बाबा जी के दर्शन करवाई...यहाँ तक उनकी मदद की...इतना ही नहीं लोगो ने उनके इस सेवा भाव को देखते हुए अपने दिल पर जगह दे दिया..खैर बात यही पर खत्म नहीं होती बल्कि डॉ.सरिता भारद्वाज कब लेडी सिंघम बनी उसे खुद नहीं मालूम....और अब समाजसेवी महिला लोगो की सेवा करने में पीछे नहीं हटती...बल्कि यह कहती है की बड़े ही तक़दीर वालो को सेवा करने का अवसर मिलता है...और वे लोग बहुत सौभाग्यशाली होते है जिनको सेवा नसीब होता है...आपको बता दे की पानी हो बरसात हो गर्मी हो या फिर ठंडी का मौसम....कभी भी 

किसी भी वक्त उनके पास पहुंचा हुआ फरियादी खाली हाथ और निरास होकर नहीं जाता है..इधर जब हमने उनसे बात किया तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की ये लोगो का प्यार है आशीर्वाद है...जिसके कारण यहाँ तक पहुंची हूँ और लोगो  की सेवा कर पाती हूँ....वही उनसे पूछा गया की क्या आपका यह कदम राजनीति की तरफ है तो पहले तो वे हंसने लगी और मुस्कुराकर बातो को टाल गयी..फिर   उनका कहना था की फ़िलहाल तो पति के सपनो को पूरा करने में व्यस्त हूँ और जनता की सेवा करना मेरा फर्ज है...यही कारण है कि जब भी समय मिलता है दौरा करते हुए ग्रामीणों की समस्याओ को सुनती हूँ और मेरे से जो मदद होता है वह करती हूँ....बातो बातो में हमने जब पूछा की आपको समाज सेवा करने की जरूरत क्यों पड़ी तो उनका जवाब रहा की किसी की मदद करना समाजसेवा नहीं  होता है...बल्कि एक पीड़ित का मदद करना फर्ज होता है और लोग जिसके ऊपर भरोसा करते है उसी से अपना दुःख दर्द बताकर समस्या को रखते है...इसलिए मुझे मदद करने में अच्छा लगता है...जब कोई मुझे अपना समझकर कोई काम लेकर आता है और मदद करने की बात करता है...तो मेरी कोशिश यही रहती है की मेरे पास आया हुआ कोई भी व्यक्ति खाली हाथ न जाए....एक सवाल पर उन्होंने बताया की लेडी सिंघम क्यों और किसलिए कहते है यह तो नहीं मालुम....उनको जो अच्छा लगता है वो बोल सकते है....लेकिन मै अपना काम करते रहूंगी...

अंत में उन्होंने कहा की मुंगेली जिले में मेरा ससुराल है और यहाँ की बेटी हूँ...लोग मुझे अपना समझकर काम करने बोलते है तो उनके उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करुँगी....और मै अपना पूरा जीवन समाज सेवा करने में बिता दूंगी बल्कि समाजसेवा में समर्पित कर दूंगी....

अंकित गौरहा ने जताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,टी.एस.सिंहदेव व ताम्रध्वज साहू आभार

बिलासपुर -:- छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग के द्वारा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पौंसरा से चांटीडीह मार्ग,मोपका से तोरवा मार्ग,अकलतरी से लखराम मार्ग में सड़क नवीनीकरण के लिए तीन करोड़ सात लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इन मुख्य सड़कों के नवीकरण की मांग विगत कई वर्ष से लंबित थी और अब राशि स्वीकृत हो जाने के बाद जल्द ही नवीनीकरण कार्य प्रारंभ होगा और वहां की स्थानीय जनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जर्जर सड़क से लोगों को छुटकारा मिल सकेगा।

इस विषय पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा की पिछले कई वर्षों से ये सड़के जर्जर थी,बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के इन मुख्य मार्गों के सड़क के जर्जर होने के बाद ग्रामवासियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है और आज जब यह सड़कें नवीनीकरण के लिए स्वीकृत हो गई है तो मैं सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,टी एस सिंहदेव जी व ताम्रध्वज साहू जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।


उन्होंने जन भावनाओं और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में हो रही समस्या को देखते इन सड़क मार्गों के नवीनीकरण की स्वीकृति प्रदान की है और अब जल्द ही इन सड़कों के नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा और आम जनता को राहत मिल सकेगी और मेरा भी हमेशा यही प्रयास रहता है कि जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में पानी,सड़क बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामवासियों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े पर दुर्भाग्य की बात यह है की कुछ भाजपा के नेता इसे भी अपनी उपलब्धि बताकर मोदी जी का महिमामंडन करते हैं।

Monday, February 13, 2023

रविंद्र सिंह के आतिथ्य में संपन्न हुआ बंगला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 बिलासपुर– बंगाली समाज द्वारा बिनोवा नगर स्थित सामुदायिक भवन में छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य व वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह जी के उपस्थिति में एक बंगला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ मे माॅ सरस्वति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत उद्बोधोनी संगीत अकाश भरा सुर्जो तारा समवेत संगीत गाकर किया गया ।


 इस अवसर पर संगीत की प्रस्तुति श्रीमती सुक्ती विश्वास बापी घोष मौसमी चक्रवर्ती सौरभ चक्रवर्ती गायत्री धर आलोक बोस मौमिता चक्रवर्ती प्रतिमा पाल कमल घोष प्रतिमा गुप्ता सीमा सेन गुप्तो राजू मंडल द्वारा किया गया ।

 श्रीमती नमिता घोष द्वारा स्वर्गीय बी ङी राय के स्मरण में सारगर्भित कथन किया गया । तबला में संगीत श्री जय ङे द्वारा किया गया । सायन मंङल 4 वर्षीय छाॅत्र का बंगला गीत विशेष रूप से सराहनीय रहा । मंच का संचालन रीता कर्मकार द्वारा किया गया ।


कार्यक्रम को सफल बनाने में देव आशीष नंदी जयत कर्मकार कमल घोष अशोक कुमार बासु संगीत मोईत्रा राजा दास गुप्ता अशोक बोस का और उल्लेखनीय योगदान रहा । इस अवसर पर समाज के दिवंगत सदस्यो को भी श्रद्धांजली दी गई। अंत मे रात्रि भोज व प्रसाद का भी वितरण किया गया ।

छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण के लिए बेस्ट डेब्यु फीचर फिल्म का अवार्ड जीता अभिनेता अखिलेश पांडे ने

 बिलासपुर–चेन्नई के डायमंड बेल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण के लिए बेस्ट डेब्यु फीचर फिल्म का अवार्ड अभिनेता अखिलेश पांडे ने जीता आपको बता दें कि इन दिनों छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण देश व विदेश में धूम मचाए हुए हैं और लगातार अवार्ड जीत रही है इससे पहले स्वीडन में बेस्ट एलजीबीटी फिल्म का अवार्ड इस फिल्म को मिला था उसके अलावा तमिलनाडु के रोहिप इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट कांसेप्ट का अवार्ड इस फिल्म ने जीता था 

अब तक इस फिल्म में 10 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ऑफिशियल सिलेक्शन पाया है और तीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने अवार्ड जीता है इस संदर्भ में जब हमने फिल्म के अभिनेता अखिलेश पांडे से बात की तब उन्होंने बताया कि यह उनके लिए बड़े हर्ष का विषय है कि उनकी फिल्म देश दुनिया में सराही जा रही है और इसके लिए उन्होंने अथक परिश्रम किया है और उसी का परिणाम है कि आज इस फिल्म को पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है जब हमने फिल्म के निर्माता निर्देशक व अभिनेता अखिलेश पांडे से बात की तब उन्होंने बताया कि इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिल रही है और अभी आने वाले दिनों में और भी बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का चयन हो सकता है जब हमने उनसे फिल्म को बनाते हुए किस प्रकार की समस्याओं का सामना उन्हें करना पड़ा पूछा तब उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था 



और सभी लोगों के सहयोग से उन्होंने इस फिल्म को बनाया है और इस फिल्म की सफलता का श्रेय वह अपने फिल्म के सभी साथियों को देना चाहते हैं क्योंकि यह फिल्म सभी लोगों के द्वारा किए गए सहयोग से ही बन पाई है इस फिल्म को बनाने में इरा फिल्म्स अमित जैन का बहुत बड़ा योगदान है इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा है इस फिल्म मे मुख्य भूमिका अखिलेश पांडे संजय श्रीवास्तव किरण सिंह आरसी गुप्ता आनंद तांबे डॉक्टर आरती पांडे संजय दुबे डॉक्टर अरुण पटनायक डॉक्टर नत्थू लाल पटेल डॉ अंजू शुक्ला दिनेश सिंह राजपूत सोनू महंत मनोज ठाकुर सनी मनीष भटेजा आराध्या सिन्हा सोनल अग्रवाल दिशा सिंह राजपूत श्वेता दुबे सोनम दुबे अजय शर्मा एस विश्वनाथ राव दिनेश पांडे रामअवतार निर्मलकर सुमित दुआ चंचल सलूजा सुनील दत्त मिश्रा शैलेंद्र तिवारी भवर बंजारे मोनू रजक सत्येंद्र विशाल नीरज अतुल नरेंद्र चंदेल वीरेंद्र गहवई पंकज गुप्ते उमेश सिंह ठाकुर श्रेया दत्ता अमृतेश मिश्रा अमित तिवारी,आदित्य पांडे आरव पांडे काश्वी पांडे आदि ने निभाया है इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा कास्टिंग डायरेक्टर मनमोहन पात्रे प्रोडक्शन मैनेजर अभिषेक गौतम व संपादन दरस विश्वकर्मा के द्वारा किया गया है

Saturday, February 11, 2023

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का अभिमान – अंकित गौरहा

बिलासपुर -:- ग्राम पंचायत लगरा शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने शिरकत किया। उन्होंने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्राओं को साइकिल व प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया।


जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधियों का दायित्व है और मेरा यह हमेशा प्रयास रहता है कि मैं अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकूं। इतिहास गवाह है कि यदि लड़कियां ठान लें तो सफलता को चलकर आना पड़ता है। नदी का पानी और प्रतिभा को कभी रोका नही जा सकता है आज हमारी यही बेटियां कल की किरण बेदी और इंदिरा गांधी होंगी। हमें अपने बेटियों पर नाज है और छत्तीसगढ़ की बेटियों ने हमेशा प्रदेश का अभिमान बढ़ाया हैं। गौरहा ने लगरा शासकीय हाई स्कूल में अनुशासन,स्वच्छता,स्कूल के छात्र, छात्राओं के अच्छे परिणाम के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। 

ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी ने कहा कि हमारा भविष्य हमारी मुठ्ठियों में है। हम जैसा आज करेंगे कल वैसा ही बनेंगे। खासकर देश को बच्चियों से बड़ी उम्मीदें है क्योंकि बच्चियां मां बाप की लाड़ली होती है। मंडी बोर्ड के सदस्य अनिल यादव,शाला विकास समिति के अध्यक्ष शिवशंकर केवर्त ने भी छात्र-छात्राओं बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम में सरपंच गीता साहू ,शत्रुहन साहू, इंदुबाला ठाकुर,सीमा द्विवेदी,रमा पटेल,सुनीता वस्त्रकार ,अनुपमा जायसवाल,राजकुमार श्रीवास, कृष्ण कुमार यादव,कुंभकार सर,सुमित साईं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

कल जमा की जायेगी वार्ड में टैक्स – रविंद्र सिंह

 बिलासपुर –विनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के गांयत्री मदिर मे 12 फरवरी रविवार को प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक नगर निगम द्वारा शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

 जिसमे टेक्स दुकान किराया पानी बिल की राशी जमा किया जायेगा । इस बात की जानकारी नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ने दी है ।

कब्बड्डी छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा हुआ खेल है – सभापति अंकित गौरहा

बिलासपूर -:- बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरमी में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने पूजा अर्चना कर खिलाड़ियों का परिचय लिया व टास करा कर इस आयोजन के पहले मैच का शुभारंभ  कराया।

कबड्डी छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ा हुआ खेल


जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने संबोधन में कहा कि कबड्डी छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ा हुआ खेल है और आज यहां इतना बढ़िया आयोजन देखकर काफी प्रसन्नता हुई है खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। ऐसे आयोजनों से ही ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मंच मिलता है जिसमें वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक गौरीशंकर यादव को बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले खेल के आयोजनों में लगातार अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

कांग्रेस सयुक्त महामंत्री अमित यादव ने बताया युवा मितान क्लब के माध्यम से गांव के युवाओं को 25- 25 हजार की चार किस्त देकर सांस्कृतिक एवं खेलकूद आदि आयोजन हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।उन्होंने सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा की हार के बाद ही जीत है हार से निराश नहीं होना चाहिए।



 मंडी सदस्य अनिल यादव ने कहां की क्षेत्र की निरंतर विकास ही हमारा उद्देश्य है वर्तमान भूपेश बघेल सरकार उसके लिए संकल्पित है 


        इस अवसर गौरीशंकर यादव,राकेश यादव राजेश्वर यादव,भागवत श्रीवास,चमन यादव,हर्ष छाबड़ा,संतोष यादव,देवेश मिश्रा,जनपद सदस्य अजय घृतलहरे,सरपंच प्रतिनिधि मनोज बंजारे व ग्रामवासी भी उपस्थित रहें।

Thursday, February 9, 2023

थाना प्रभारी परिवेश तिवारी की सूझबूझ से 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर–बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार नशे पर लगाम लगाने के लिए अपराधियों को पकड़ा जा रहा है

         

 इसी तारतम्य में आज सिविल लाइन पुलिस ने 27 किलो गांजा समेत चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन निजात के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि इमली पारा में चार लोगों द्वारा गांजे की तस्करी की जा रही है जिस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की जिसमें 4 लोगों को संदिग्ध बैग के साथ हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा लाकर शहर में बेचने की फिराक में होने की बात कही ।पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है वहीं 27 किलो 500 ग्राम गांजा समेत एक स्कूटी जप्त किया गया है आरोपी कहां से गांजा लाकर कहां ले जा रहे थे इसकी छानबीन की जा रही है


थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के साथ उनि रमेश पटेल, आर सरफराज, विकास यादव, देवेंद्र दुबे, व समस्त सिविललाइन स्टाफ बिलासपुर का सराहनीय कार्य रहा।

आरोपियों के नाम –

 *1* .सागर मानिकपुरी पिता शांति 25 साल नया पारा थाना सिरगिट्टी 

 *2* .अनिकेत उर्फ़ सोनू कोरी पिया गंगू 22 साल बुधवारी बाजार आंध्रा स्कूल पास तोरवा 

 *3* .अभिषेक वर्मा उर्फ़ दादू पिता भरत 19 साल गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी 

 *4* .राज उर्फ़ यश यादव पिता लक्ष्मण 22 साल नकती भवानी मंदिर पास तोरवा 

 जप्त सामाग्री:–

 27 किलो 500ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक एक्टिवा एवम 04 मोबाइल जप्त किया गया जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख 55 हजार बताई गई।


Wednesday, February 8, 2023

ब्रिटेन, स्वीडन, जयपुर, के बाद तमिलनाडु के रोहिप इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी चयनित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण

 बिलासपुर–छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण जोकि कुछ दिनों पहले ही स्वीडन में बेस्ट एलजीबीटी फिल्म का अवॉर्ड जीती है इस फिल्म को तमिलनाडु के रोहिप इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयनित किया गया है आपको बता दें कि इससे पहले यह फिल्म जयपुर ब्रिटेन स्वीडन चेन्नई के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी चयनित हो चुकी है अभी तक 7 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण का ऑफिशियल सिलेक्शन हुआ है एवं एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने अवार्ड जीता है इस संदर्भ में जब हमने फिल्म के निर्माता निर्देशक व अभिनेता अखिलेश पांडे से बात की तब उन्होंने बताया कि इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिल रही है 

और अभी आने वाले दिनों में और भी बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का चयन हो सकता है जब हमने उनसे फिल्म को बनाते हुए किस प्रकार की समस्याओं का सामना उन्हें करना पड़ा पूछा तब उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था और सभी लोगों के सहयोग से उन्होंने इस फिल्म को बनाया है और इस फिल्म की सफलता का श्रेय वह अपने फिल्म के सभी साथियों को देना चाहते हैं क्योंकि यह फिल्म सभी लोगों के द्वारा किए गए सहयोग से ही बन पाई है इस फिल्म को बनाने में इरा फिल्म्स अमित जैन का बहुत बड़ा योगदान है इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा है इस फिल्म मे मुख्य भूमिका अखिलेश पांडे संजय श्रीवास्तव किरण सिंह आरसी गुप्ता आनंद तांबे डॉक्टर आरती पांडे संजय दुबे डॉक्टर अरुण पटनायक डॉक्टर नत्थू लाल पटेल डॉ अंजू शुक्ला दिनेश सिंह राजपूत सोनू महंत मनोज ठाकुर सनी मनीष भटेजा आराध्या सिन्हा सोनल अग्रवाल दिशा सिंह राजपूत श्वेता दुबे सोनम दुबे अजय शर्मा एस विश्वनाथ राव दिनेश पांडे रामअवतार निर्मलकर सुमित दुआ चंचल सलूजा सुनील दत्त मिश्रा शैलेंद्र तिवारी भवर बंजारे मोनू रजक सत्येंद्र विशाल नीरज अतुल नरेंद्र चंदेल वीरेंद्र गहवई पंकज गुप्ते उमेश सिंह ठाकुर श्रेया दत्ता अमृतेश मिश्रा अमित तिवारी,आदित्य पांडे आरव पांडे काश्वी पांडे आदि ने निभाया है इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा कास्टिंग डायरेक्टर मनमोहन पात्रे प्रोडक्शन मैनेजर अभिषेक गौतम व संपादन दरस विश्वकर्मा के द्वारा किया गया है

बिलासपुर शहर के खिलाड़ी एशिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में करेंगे अपनी ताकत का प्रदर्शन –रविंद्र सिंह

बिलासपुर –27 और 28  जनवरी को जिला बालोद में स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवम इनक्लाइन बेंचप्रेस प्रतियोगिता एवं एशिया कप सिलेक्शन का आयोजन छत्तीसगढ़ स्ट्रेंथ लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा किया गया था। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर शहर के मुर्तजा खान , अख्तर खान एवम थालेश्वर राठिया ने अपने अपने वर्ग समूह में स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग फेडरेशन के सचिव हरीनाथ जी के मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों का चयन एशिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता जो की 11 से 13 मार्च काठमांडू (नेपाल) में आयोजित होनी  है के लिए चयन किया गया है

 खिलाड़ियों ने नगर आगमन पर योग आयोग के सदस्य एंव वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री रविन्द्र सिंह के कार्यालय में जाकर उनसे आशीर्वाद लिया और रविन्द्र सिंह जी को अपनी आगामी एशिया कप प्रतियोगिता की तैयारी के बारे में विस्तार से बताया ठाकुर रविंद्र सिंह  ने खिलाड़ियों को एशिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता मे भारत का प्रतिनिधित्व करने एवं एशिया कप में भारत के लिए पदक जीतकर लाने   

हेतु शुभकामनाएं दी और हर संभव मदद करने की बात कही  यह खिलाड़ी मार्च माह में नेपाल जाएंगे ।इसी क्रम में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शेख समीर  उत्तम साहू प्रदेश उपाध्यक्ष ( छत्तीसगढ़ स्ट्रेंथलिफिंग फेडरेशन एवं कांग्रेस नेता यूसुफ हुसैन ने भी खिलाड़ियों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

Tuesday, February 7, 2023

रविंद्र सिंह ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

 बिलासपुर –स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की पुण्यतिथि पर उनके तस्वीर मे पुष्प अर्पित कर याद किये छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी व सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप के गायक व नगर के गणमान्य जन ।

सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप बिलासपुर की तरफ से स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन पुराना बस स्टैंड टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित होटल एमेरल्ड में आयोजित की गई ।जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए संगीत प्रेमी व छत्तीसगढ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह जी साथ में शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव यू मुरली राव । 

लता मंगेशकर जी की याद में रखा गया यह कार्यक्रम उनकी गानों को सुनने के लिए शहर के गणमान्य नागरिक, संगीत प्रेमी, गायक कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहां की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के गाने देश में ही नहीं अपितु पूरे संसार में प्रसिद्ध है । उनके जैसे गायक कलाकार भारत में जन्म लेना यह हमारे भारत देश के लिए सौभाग्य की बात है । 

जिन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार भारत सरकार की तरफ से उन्हें प्राप्त हुआ है । ऐसे महान गायिका की मधुर आवाज दिल को छू लेती है । सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर याद करना हम सबके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है । आज भी लता जी हमारे संगीत व दिलो मे जिंदा है । इस अवसर पर म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन शाह ने कहा कि भारत देश के जितनी भी महान गायक हैं । उनकी जन्मतिथि, पुण्यतिथि पर हमेशा उनको हम संगीत के माध्यम से याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।

 क्योंकि संगीत से दिल दिमाग जहाॅ स्वम का स्वस्थ रहता हैं । वही सगीत को सुनने वालों को भी देखा गया है की शारीरिक व मानसिक रुप से अपने आप को वे स्वस्थ पाते है।हमारे ग्रुप में एक से बढ़कर एक गायक कलाकार है जो सभी गायकों की आवाज में गाना गाते हैं । कुछ पुरुष कलाकार तो महिला के स्वर मे भी गाना गायक सभी का मन मोह लेते है । आज के कार्यक्रम में जो गायक कलाकार मधुर गानों की प्रस्तुति दी है । उनमें मुख्य रूप से श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, कुमारी श्रेया श्रीवास, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती रानू चंद्राकर, श्रीमती संगीता श्रीवास, श्रीमती उषा यादव, बासु श्रीनिवास, नंदलाल रमानी, श्रवण कुमार यादव, पी वी श्रीनिवास, देवब्रत मिश्रा, रितेश भारत, आदि अनेक गायक कलाकार अपनी गानों की प्रस्तुति इस अवसर पर दिए।

बिलासपुर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए मेयर यादव व सभापति गौरहा

 बिलासपुर -:- बिलासपुर पब्लिक स्कूल पहले गोंडपारा में संचालित होता था। उस समय इस स्कूल में उन विद्यार्थियों को आसानी प्रवेश मिल जाता था,जिन्हें बड़े स्कूल में दाखिला लेने में कामयाबी नहीं मिलती थी। यह स्कूल शुरू से ही बच्चों को उच्च स्तर का शिक्षा देने के लिए उनमें नैतिक संस्कार भर रहा है। 

ये बातें महापौर रामशरण यादव ने अशोक नगर स्थित बिलासपुर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहीं। मेयर श्री यादव ने कहा कि अशोक नगर क्षेत्र का सौभाग्य है कि कोई स्कूल शहर से चलकर ग्रामीण क्षेत्र में आ गया है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्बारा की गई मांग के संबंध में कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि स्कूल तक आने के लिए अच्छी सड़क हो। नाली का निर्माण हो,ताकि बच्चों को बरसात के दिनों में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। 


सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद से स्वस्थ रहता है शरीर


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत के सभापति अंकित गौराहा ने कहा कि ऐसे अवसरों पर राजनीतिक भाषण नहीं देना चाहिए, क्योंकि सभी यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन भी जरूरी है। इसके जरिए मन प्रसन्न रहता है और दिमाग रिचार्ज होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद एक तरह से शरीर को स्वस्थ रखने का बेहतर साधन है। 

स्कूल की संचालन कामाक्षी पाटनवार ने कहां की स्कूल के 15 वें वार्षिकोत्सव में छोटे से लेकर बड़े बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर रंग जमा दिया। छत्तीसगढ़ी से लेकर जसगीत की प्रस्तुति देते हुए बच्चों ने जमकर वाहवाही लूटी। श्री राम के वन गमन से लेकर अयोध्या लौटने तक का सजीव प्रस्तुति दी,इसमें स्कूल के सभी शिक्षिकाओं व स्टाफ ने अपना पूरा योगदान दिया इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूं।




                  इस कार्यक्रम में सुशेखर राव घोशले, कामाक्षी पाटनवार,जहूर अली,अश्वनी दिवेदी, यागेश कौशिक,प्रमोद वर्मा,दिलीप यादव उपस्थित रहें।

देश एवम राज्य के विकास में छात्राएं निभाएंगी अहम भूमिका–अंकित गौरहा

 बिलासपुर –सरस्वती सायकल योजना से कम हुई स्कूल की दूरी..जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने किया वितरण..बताया..21 वीं सदी में बच्चियां निभाएंगी विकास में नइभाएंगी अहम भूमिका।


उर्तुम


में शासकीय हाईस्कूल में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने छात्राओं के बीच सायकल वितरण किया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावा स्कूल स्टाफ समेत पंचायत कर्मचारी और अधिकारियों ने भी शिरकत किया। गौरहा ने छात्राओं की पढ़ाई के प्रति लगन को लेकर खुशी का इजहार किया। उन्होने बताया कि जमाना 21 वीं सदी का है। लड़कियों ने हर मोर्चे पर सफलता का परचम लहराया है। देश वासियों को अपनी बेटियों पर नाज है।

                  उर्तुम हाईस्कूल में अंकित गौरहा कुल 32 छात्राओं के बीच सायकल का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना शुरू होने से पहले छात्राओं में शिक्षा का दर बहुत ही कम था। पढ़ाई लिखाई का दायरा केवल शहरी क्षेत्र की छात्राओं तक ही सीमित था। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण छात्राएं पढ़ाई लिखाई से वंचित हो जाती थी

                  सरकार ने बच्चियों की परेशानियों को गंभीरता से लिया। इसके बाद सायकल योजना का शुभारम्भ हुआ। आज दूर दराज गांव से बच्चियां सायकल चलाकर स्कूल पहुंच रही है। योजना शुरू होने के बाद साल दर साल खासकर ग्रामीण बच्चियों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। बच्चियों ने भी निराश नहीं किया। हर साल मेरिट स्थान बनाकर बच्चियों ने घर परिवार गांव और शहर का नाम रोशन किया है।


 


        अंकित ने कहा कि सरकार बच्चियों के साथ है। सरकार का प्रयास है कि बच्चियां देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। अच्छे अंक से पास होकर देश के विकास में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता निभाएं। 


 


     


उर्तुम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाला विकास समिति अध्यक्ष सुमन गौरहा,जनपद सदस्य प्रतिनिधी कपिल डोंगरे,सरपंच पुष्पा केवंट,प्राचार्य प्रभास शांडिल्य,धर्मेंद्र गौरहा,अथर्व मगर,रेखा सूर्यवंशी,छात्राएं व स्थानीय लोग मौजूद थे।


 

सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी

 ​शीर्षक: सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी ​ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वाहन ...