Friday, January 20, 2023

छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे जन समस्याॅ निवारण शिविर संम्पन्न

 बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य व वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह जी के सफल नेतृत्व मे बिलासपुर नगर निगम के द्वारा बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 गायत्री मंदिर परिसर में आज जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें वार्ड के गणमान्य नागरिको ने अपनी समस्याॅ को लेकर लिखित में आवेदन दिये। 

शिविर मे प्रमुख समस्याॅ उद्यान का उन्नयन कार्य व रंग रोगन सी सी सङक निर्माण डामरीकरण कार्य नाली का रिपेयरिंग एंव स्लेप निर्माण पेयजल व पानी निकाषी की समस्याॅ बोर उत्खनन पोल व बिजली तार विस्तार जैसे मांग है । जिसे बिलासपुर नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी गढ वार्ड पार्षद रविन्द्र सिंह जी के उपस्थिती मे स्वीकार किये ।

आवेदको को शिघ्र समस्याॅ निदान करने नगर निगम प्रशासन के अधिकारी व वार्ड के पार्षद श्री सिंह जी द्वारा आश्वासन दिया गया । इस अवसर पर नगर निगम जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर आर एस चौहान जी इंजीनियर फरीद कुरैशी अशोक शुक्ला राजेश्वर पवार दीपक मजूमदार प्रकाश यादव पृथ्वीराज बेरिया विजय पवार मजीद खान आदि अधिकारी व कर्मचारी के साथ वार्ड के गणमान्य नागरिक शिवा मुदिलयार जी हरीश तिवारी जी रामु शुक्ला जी चन्द्रनाथ चटर्जी चंद्रहास शर्मा उत्तम चटर्जी प्रशांत पांडे राघवेन्द्र सिंह राहुल दुबे संतोष चौहान विजय तिवारी अजय सोनी जवाहर सचदेव अमिताभ भट्ट संजय दवे परेश श्रीवास्तव सगीत मोईत्रा केशव गोरख बिनोद कछवहा ओम प्रकाश शर्मा गुङ्ङु चदेल सदीप मिश्रा छोटु बर्ङे राजेश जोसफ पियुष अग्रवाल विक्की नानवानी मुकेश दुबे सजय शुक्ला निटु परिहार योगेश पिल्ले मुकेश झा राजा गुप्ता रविन्द्र यादव सन्नी चौहान राकेश केशरी दिलीप साहु राज चौहान अब्दुल खालिद अजय गोस्वामी मुकेश कछवहा पप्पू बिष्ट जनक बंधे सजय यादव हरीश चेलकर नेब्रोन मसीह रितिक सिंह जावेद खान नरेंद्र सिंह मजीत यादव उदय गंगवानी साईम सिंह राजा यादव पिन्टु आङील आदि उपस्थित थे ।

Wednesday, January 18, 2023

श्रीकांत सिंह के नेतृत्व में विद्युत कर्मचारियों ने किया डगनिया विद्युत कंपनी मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन

 रायपुर –छत्तीसगढ़ तकनीकी विद्युत कर्मचारी एकता यूनियन के बैनर तले भारी संख्या में विद्युत कर्मचारियों ने किया डगनिया विद्युत कंपनी मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन ।

यूनियन के महामंत्री श्रीकांत सिंह ठाकुर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागु किया गया है किंतु विद्युत विभाग में अभी तक लागू नही हुआ है।


साथ ही आई टी आई योग्यताधारी कर्मचारियों को तकनीशियन वितरण श्रेणी दो में पदोन्नति का वादा किया गया था जो कि अब तक पूरा नहीं किया गया है

 कैशलेस चिकित्सा ओवरटाइम भत्ता संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित पांच सूत्री मांगों के लिए प्रदर्शन किया गया मांगे पूरी नहीं होने पर तृतीय एवं चतुर्थ चरण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं सामूहिक अवकाश आंदोलन करने की बात एकता यूनियन के द्वारा कही गई इस समय प्रदेशभर से आए भारी संख्या में विद्युत कर्मचारी कार्यकर्ता उपस्थित थे देर शाम तक आंदोलन चलता रहा अंत में प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया!

विनोबानगर में 20 जनवरी को एकदिवसीय जनसमस्या निवारण

बिलासपुर– नगर निगम के द्वारा जन समस्याॅ निवारण शिविर 20 जनवरी शुक्रवार को सुबह 10 से 2 बजे तक बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के गांयत्री मदिर मे एक दिवसीय शिविर का आयोजन है



 । जिसमे वार्ड के निवासी सी सी सङक ङामरीकरण नाली स्लेप गार्डन बिजली पानी इत्यादी समस्याॅ निवारण हेतु। लिखित आवेदन जमा करा कर समस्याॅ का निवारण करा सकते है । इस बात की जानकारी वार्ड पार्षद रविन्द्र सिंह ने दी है।

Tuesday, January 17, 2023

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस है सर्वश्रेष्ठ बीमा योजना देती है –आरती शुक्ला

 बिलासपुर– बिलासपुर में 5 दिवसीय आयोजित राष्ट्रीय व्यापार मेले में लगभग 400 से उपर स्टाल लगे थे उनमें से एक स्टाल एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का भी था। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने भी लोगो को अपनी महत्ता पेश की ।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में कार्यरत श्रीमती आरती शुक्ला ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की जानकारी ।लाइफ इंश्योरेंस कितना जरूरी है और क्यू लेना चाहिए।

आरती शुक्ला ने बताया कि

ह मारा दैनिक जीवन बहुत ज्यादा जटिल हो गया है, ऐसे में हमारे साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है, जैसे कि कभी आपके घर का सामान चोरी हो जाता है, या आपका एक्सीडेंट हो जाता है, या आपकी अनचाही मौत हो जाती है. ऐसे में व्यक्ति को बाद में कई समस्याएं देखने को मिलती हैं. मुख्य समस्या पैसे की होती है. ऐसे में जिस व्यक्ति ने पहले ही जीवन बीमा बुद्धिमानी से प्राप्त कर लिया है, उसे बाद में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. Life Insurance में, आपको अपने 1 महीने में उस कंपनी को एक निश्चित राशि का भुगतान करना होता है जिसका आपने बीमा किया है. और यदि आपके साथ कभी कोई दुर्घटना हो जाती है तो वह कंपनी आपको वह राशि देती है जिसका आपने बीमा करवाया है.

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस


2021-2022 में 94.52% के दावा निपटान अनुपात के साथ एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस भारत की सबसे प्रतिष्ठित बीमा कंपनियों में से एक है और विभिन्न प्रकार के उत्पादों की पेशकश करने के लिए जानी जाती है जो आपकी विभिन्न वित्तीय आवश्यकताओं के आधार पर आसानी से अनुकूलन योग्य हैं।


एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस भारत में सबसे भरोसेमंद बीमा प्रदाताओं में से एक है। भारत में इतनी सारी जीवन बीमा कंपनियां उपलब्ध होने के कारण, सही बीमा कंपनी चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है । यह महत्वपूर्ण है कि आप सही इंश्योरर और सही प्लान चुनें जो आपके परिवार की संभावित ज़रूरतों के लिए सबसे उपयुक्त हो। इसलिए, किसी भी जीवन बीमा कंपनी को चुनने से पहले, आपको बीमा कंपनी के कुछ महत्वपूर्ण कारकों जैसे कि क्लेम सेटलमेंट रेशियो, सॉल्वेंसी रेशियो, वार्षिक प्रीमियम और ऑपरेटिंग नेटवर्क की जांच करनी होगी।


एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कई प्लान के साथ आता है जो व्यक्तियों को वित्तीय सुरक्षा और सुरक्षा प्रदान करते हैं। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी कई तरह की योजनाओं के साथ आती है, जिससे ग्राहक अपने और अपने परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार अपना आदर्श प्लान चुन सकते हैं। कंपनी सभी के लिए एक प्लान पेश करना सुनिश्चित करती है।


आरती शुक्ला ने एसबीआई लाइफ के प्लान बताए जिनमे से है

एसबीआई लाइफ ऑनलाइन प्लान,

एसबीआई लाइफ सेविंग प्लान,

एसबीआई लाइफ टर्म इंश्योरेंस प्लान,

एसबीआई लाइफ यूलिप प्लान,

एसबीआई जीवन सेवानिवृत्ति प्लान,

एसबीआई लाइफ चाइल्ड प्लान,

एसबीआई लाइफ इन्वेस्टमेंट प्लान,

और भी कई योजनाएं है को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस आपको प्रदान करती है आप बहुत ही आसानी से अपनी क्षमता के अनुरूप प्लान ले सकते है।

जनता को परेशानी कतई बर्दास्त नही – रविंद्र सिंह

 बिलासपुर –बिलासपुर जोन मे कटनी लाइन की ओर जाने व आने वाली सभी गाड़ियों को बिलासपुर जंक्शन स्टेशन नहीं लाकर बाईपास से आगे ले जाया जा रहा है। जिससे बिलासपुर स्टेशन से 3 कि.मी. आसपास के 50-60 मोहल्ले की लगभग 3 से 4 लाख की आबादी जो 1 से 4 कि.मी. की दूरी 30 से 50 रू. खर्च कर कम समय में बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर सुविधापूर्वक कटनी लाईन की यात्री गाड़ियों में यात्रा करते थे उन्हें अब 8 से 11 कि.मी. की दूरी तय करने के साथ 150 से 200 रू. तक खर्च करना पड़ता है। समय भी अधिक लगता है कठिनाई, परेशानी भी होती है।


 रेल प्रशासन की जनहित व यात्री सुविधा विरोधी बिलासपुर स्टेशन को बाईपास करने की नीति के विरोध तथा कटनी लाईन की ओर जाने व आने वाली सभी यात्री गाड़ियों को बाईपास से चलाना बंद कर बिलासपुर स्टेशन लाकर भी आगे ले जाये जाने की मांग में रेल यात्री सुविधा संघर्ष समिति बिलासपुर के अध्यक्ष किशोरी लाल गुप्ता द्वारा तारबाहर नाका चौक मे एक दिवसीय धरना रखा गया । सभा को छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी अरपा प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय जी वरिष्ठ नागरिक किशोरी लाल गुप्ता जी पुर्व प्रदेश सचिव शिवा मिश्रा, छ.ग. सिंधी समाज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमर बजाज सिरगिट्टी से रंजीत सिंह खनुजा हवाई सुविधा संघर्ष समिति के प्रमुख सुदीप श्रीवास्तव शिक्षाविद तरु तिवारी, कमलेश लव्हात्रे शिवा मुदिलयार द्वारा तर्क एवं उदाहरण के साथ प्रभावी संबोधन करते हुए कटनी लाईन की ओर जाने व आने वाली सभी यात्री गाड़ियों को तत्काल बाईपास से चलाना बंद कर बिलासपुर जंक्शन मुख्य स्टेशन होकर ही गाङी को आगे ले जाये 01 मई से कटनी लाईन की गाड़ी चलाये जाने की जो योजना है उसे निरस्त करने की पूरजोर मांग की गयी है। धरना में आज प्रमुख रूप से केशव गोरख, गोपाल देब, राघवेन्द्र सिंह समीर अहमद, बबला, सुधीर गुप्ता, शेख नईम, महेश चौकसे, , धीरेन्द्र केशरवानी, ओंकार केशरवानी, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, गोपाल प्रसाद अग्रवाल, हर प्रसाद कैवर्त, संजय पिल्ले, चन्द्रहास केशरवानी, अमित राठी, रवि बेनर्जी, दीपक कश्यप, चन्द्रप्रकाश जायसवाल, महेश श्रीवास्तव, गुनाराम सोनी, जनक बंधे, संतोष पाण्डेय, अशोक यादव आदि सैकङो के तादात मे समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे,। सभी ने कटनी लाईन की ओर जाने व आने वाली सभी यात्री गाड़ियों को जनहित एवं यात्री हित में तत्काल बाईपास से चलाना बंद कर बिलासपुर स्टेशन लाकर ही आगे ले जाये जाने की पुरजोर मांग की ।अपने संबोधन में श्री रंजीत सिंह खनूजा, ने अगला धरना सिरगिट्टी में कराने की तथा उसके बाद का धरना श्री अभयनारायण राय द्वारा तोरवा में तथा उसके बाद का धरना श्री रवीन्द्र सिंह द्वारा लगातार कराने की घोषणा की गयी। अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं छ. ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री अभयनारायण राय द्वारा यह भी कहा गया कि यदि अधिकारी नही मानते तो बङा धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।

बिलासा देवी की जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा

 बिलासपुर –बिलाषा देवी जयंती बिलासपुर जिला मे भव्य बाइक रैली एवं शोभा यात्रा व सभा मे माननीय बिलासपुर विधायक, बेलतरा विधायक रजनीश सिँह एवं सभी समाज प्रमुख उपस्थित थे



छत्तीसगढ़िया हक अधिकार, भाषा संस्कृति के लिए लड़ रहे संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने बिलासपुर शहर के संस्थापिका बिलासा दाई को उनके जयंती पर 501 दीप जलाकर याद किया । 


इस अवसर पर शनिचरी स्थित बिलासा चौक में संगठन के दर्जनों सदस्य एकत्र हुये एवं इस चौक का कायाकल्प करने की मांग शासन प्रशासन से किया ।आपको बता दे की भारत के अन्य भागों की तरह छत्तीसगढ़ के माटी में भी अनेक महापुरुषों, महानायिकाओ ने जन्म लिया है और उनसे से एक दाई बिलासा देवी जी भी है जिन्होनें जंगली शेर , दंतैल वराह को मारकर अपने पराक्रम का लोहा मनवाया था । दिल्ली के मुगल दरबार में सफल खडग विद्या प्रदर्शन के साथ तत्कालीन कल्चुरी राजा कल्याण साय भी दाई बिलासा से अत्यंत प्रभावित थे । ऐसे महान बिलासा दाई के जयंती पर हजारों की संख्या में लोग एकत्र होकर उनको याद किये।

 शहर में एकमात्र बिलासा चौक है लेकिन ये दुर्भाग्य है कि वहां अव्यवस्था का आलम है। 

धुल ,कचड़ा का अंबार है, उनकी प्रतिमा के ऊपर जो छत्र लगी थी वह गायब हो चुकी है यह सब 3 करोड़ छत्तीसगढ़िया समाज के लिए बेहद अपमानजनक है । अपने आप को छत्तीसगढ़िया सरकार कहने वाली वर्तमान राज्य सरकार दाई बिलासा के चौक को लेकर असंवेदनशील है । अतः इस ओर ध्यान देना चाहिये । 

आपको बता दे की बिलासा देवी छत्तीसगढ़िया कैवर्त समाज से थी इसलिए उनको केवल मछली का टोकरी पकड़ा पकड़ा दिया जाता 


जबकि वहा तलवार , भाला विद्या में भी निपूर्ण भी थी ।

Saturday, January 14, 2023

पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन में मुख्य अतिथि शामिल हुए रविंद्र सिंह

 बिलासपुर–: आज मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब लिंक रोड गांधी नगर वार्ड क्र.33 क्लब 01 में पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 जिसमे मुख्य रूप से छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह जी अरपा विकास प्राधिकरण सदस्य नरेंद्र बोलर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अशीष गोयल  बिलासपुर विधानसभा के समन्वयक सिबली मेराज खान जी तथा वार्ड अध्यक्ष राज सिंह चौहान कोषाध्य. कमाल अहिरवार, क्लब समिति के सदस्य एवं वार्ड के वरिष्ठ जन गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

समस्त प्रतिभागी को प्रोत्साहित करने क्लब द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार दिया गया ।

निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

 बिलासपुर –शासकीय महाविद्यालय बिजनौर में छत्तीसगढ़ योग आयोग के द्वारा आज एक दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें मास्टर ट्रेनरो द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं व ग्रामीण जनों को योग के प्रत्येक आसन की जानकारी दी गई I


 इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह जी ने माॅ सरस्वति व छत्तीसगढ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिप प्रज्वलित किये। छाॅत्र छात्राओ को संबोधित करते हुए रविन्द्र सिंह ठाकुर जी ने कहा की योग करे निरोगी रहे। साथीयो हम सभी को अपने जीवन के दिनचर्या मे योग को अनिवार्य रुप से शामिल कर लेना चाहिए । इससे हमारा  मन व शरीर स्वस्थ रहेगा  । 


हम स्वस्थ रहेगे तो अपने परिवार व समाज को स्वस्थ रख प्रदेश व देश को विकशित कर सकते है। हमारे प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल जी चाहते है। कि हमारे राज्य के विधार्थी व युवाओ का मानसिक व शारीरिक विकास हो ।


 इस लिए प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से स्कुलो मे खेलकूद ब्यायाम योग व ध्यान अनिवार्य रुप से करवा  रहे है। वही छत्तीसगढ ओलंपिक के माध्यम से प्रदेश के बच्चो का मानसिक व शारीरिक विकास लगातार किया जा रहा है।अब तो प्रदेश मे योग शिक्षा के माध्यम से रोजगार भी मिल रहा है। इस लिए युवा साथीयो को नशा व अपराध से दुर रह कर अच्छा शिक्षा योग ध्यान ब्यायाम व खेलकूद के माध्यम से अपने भविष्य को सवारना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती हेमलता पाण्ङेय जी द्वारा छत्तीसगढ योग आयोग के कार्यो का सराहना करते हुए कहा की योग की शिक्षा हमे अपने ऋषी मुनियो से प्राप्त हुई है। उनके दिखाये मार्ग मे चल कर योग व शिक्षा ग्रहण कर अपने जिवन को सार्थक बनाये। समाजिक कार्यकर्ता शिवचरण पटेल ने कहा कि योग का शाब्दिक अर्थ है जोङना हम योग के माध्यम से लोगो को जोङ कर स्वम भी योग करे और सभी को योग कराये इससे स्वस्थ समाज का विकास होगा। अभार प्रदर्शन श्रीमति श्वेता शुक्ला ने की। विधार्थीयो को योग शिक्षा मास्टर ट्रेनर सतीश बरेठ श्वेता गुप्ता योगिता बरेठ व मंच संचालन आदित्य कश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य भुखऊ कौशिक सुभाष त्रिपाठी श्रीमती मनीषा मिश्रा तुलाराम भास्कर मधु जसवाल स्वर्ण लता पात्रे हेम क्रांति नायक सरिता तिवारी संगीता बघेल नीलिमा मिश्रा रंजनी सिंह आरती अग्रवाल श्वेता उपाध्याय रजनी साहू  सोनल राय सुनीता ध्रुर्वे नंदिनी छात्रे अंजु मौर्य दुष्यंत दीवान योगिता पांडे प्रिती मसीह अन्वया पांडेय आदि उपस्थित थे।

Friday, January 13, 2023

युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ना हम सभी का दायित्व–अंकित गौरहा


बिलासपुर -:- राजस्व कॉलोनी सरकंडा में राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिती,श्री राम चरित्र मानस मंडली व महीला मंडली के द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के आयोजन में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कथा वाचक पंडित दिनेश पाण्डेय जी आर्शीवाद प्राप्त कर कथा श्रवन किया।


भगवान शिव के महात्म्य से ओत-प्रोत हैं शिव पुराण

कथा सुनाते हुए कथा वाचक दिनेश पाण्डेय जी ने कहा कि शिव के महात्म्य से ओत-प्रोत यह पुराण शिव महापुराण के नाम से प्रसिद्ध है। भगवान शिव पापों का नाश करने वाले देव हैं तथा बड़े सरल स्वभाव के हैं। इनका एक नाम भोला भी है। अपने नाम के अनुसार ही बड़े भोले-भाले व शीघ्र ही प्रसन्ना होकर भक्तों को मनवाँछित फल देने वाले हैं। 

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने संबोधन में श्रद्धालुओं से कहा कि धार्मिक आयोजनों में भावनाएं होनी जरूरी है। भगवान शिव ही मनुष्य को सांसारिक बन्धनों से मुक्त कर सकते हैं। शिव की भक्ति से सुख व समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। इस अलौकिक शिवपुराण की कथा सुनना अर्थात मानव जीवन में किए गए पापो से मुक्त होना और भविष्य में भी अच्छे कर्म करने की प्रेरणा मिलती हैं। युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ना हम सभी का दायित्व हैं और इसके लिए हम सभी को हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।

इस आयोजन में राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिती,श्री राम चरित्र मानस मंडली व महीला मंडली,संजय हाइट्स,चांटीडीह के श्रद्धालु जनों का मुख्य सहयोग रहा हैं।

Thursday, January 12, 2023

व्यक्तियों को तन और मन से युवा होना अत्यंत आवश्यक है –रविंद्र सिंह

 बिलासपुर –युवा दिवस के अवसर पर योग आयोग के सदस्य आदरणीय रविंद्र सिंह  ने स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किये । साथ ही साथ स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादाई जीवन पर उद्बोधन देते हुए अपना विचार व्यक्त किये और लोगों को संदेश दिया की "व्यक्तियों को तन और मन से युवा होना आवश्यक" है। इसके लिए योग प्राणायाम एवं ध्यान एक अच्छा माध्यम है ,जीससे 60 वर्ष का व्यक्ति भी युवा बना रह सकता है।

इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सतीश बरेठ ने अपना उद्बोधन देते हुए अपना विचार व्यक्त किया "स्वस्थ तन स्वस्थ मन विचार और लक्ष्य" की ओर निरंतर आगे बढ़ने कि बात कही ।




कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योग ट्रेनर श्वेता गुप्ता ,युवा नेता केशव गोरख, योग प्रशिक्षक नीलम कश्यप, योगिता कुमारी, अंकित भोई,डॉली कुमारी, संजय जोशी, कमेश कुमार , प्रवीण कुमार अब्दुल खालिद आदि उपस्थित रहकर युवा दिवस को छत्तीसगढ़ योग आयोग कार्यालय बिलासपुर में बड़े धूमधाम व उत्साह पूर्वक मनाया गया।

Wednesday, January 11, 2023

विद्युत कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन योजना विभाग लागू करने की मांग

बिलासपुर –पुरानी पेंशन योजना को लागू करने एवम अन्य मांगो को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारी ने यूनियन एकता के बैनर तले सांकेतिक प्रदर्शन कर जिला  कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को  ज्ञापन सौंपा है

 आपको बता दे की मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई है परंतु विद्युत विभाग में यह योजना अब स्थान बिलासपुर

विद्युत कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन योजना विभाग लागू करने की मांगतक लागू नही हो पाई है जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

यूनियन के प्रदेश महामंत्री श्रीकांत ठाकुर ने कहा कि –

  छत्तीसगढ़ तकनीकी विद्युत कर्मचारी एकता यूनियन द्वारा आज गेट मिटिंग कर  मुख्य अभियंता के माध्यम को पूर्व में सूचित कर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया है


श्रीकांत ने बताया की पॉवर कंपनीज के समक्ष पुरानी पेंशन योजना बहाली सहित अन्य विभिन्न मांगो की पूर्ति करने लगातार आवेदन  करने के बावजूद कोई भी प्रतिक्रिया अधिकारियों द्वारा नही दी गई । पुरानी पेंशन योजना लागू करने में हो रहे विलम्ब से कर्मचारीयों में तीव्र असंतोष का वातावरण निर्मित हो गया है। कर्मचारियों ने बताया की मांगे पूरी न होने पर छत्तीसगढ़ मुख्यालय के सामने वृहद आंदोलन करने की बात कही।

आबकारी विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही,बैंक कर्मी पुलिस की गिरफ्त में

 बिलासपुर –जिले के आबकारी विभाग की एक और नाकामी सामने आई है जिसे एक बड़ी लापरवाही भीं कहा जा सकता, जिसमे बैंक कैशियर से मिली भगत कर ठेका कर्मचारियों ने एक करोड़ से अधिक का चूना लगा दिया, अगर आबकारी विभाग इस ओर सकरीयता दिखता  तो शायद इतनी बड़ी धोखाधड़ी नहीं होती, पर लगता है विभाग के बड़े अधिकारियों को सिर्फ बैठे-बिठाए तंखा चाहिए, अगर मैडम समय-समय पर इसकी जांच करने कहती तो शायद इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होती, आपको बता दें जिले के आबकारी विभाग की कमान नीतू नथानी के हाथों में है, पर लगता है अब ये जिम्मेदारी उठा पाने में मैडम के कंधे कमजोर पड़ गए है,

जिले में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध चखना सेंटर चल रहे, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री की धड़ल्ले से हो रही है, जिस पर कई बार तो पुलिस ने कार्रवाई की और इसकी भनक आबकारी विभाग को लगती ही नहीं है पता नहीं जिले की आबकारी विभाग में क्या चल रहा है  यह समझ से परे है आपको बता दें नीतू नथानी डिप्टी कमिश्नर है जिन्हे न्यायधानी में असिस्टेंट कमीशर बनाकर बैठाया गया है। बता दे प्रदेश में पुलिस विभाग समेत अन्य वीभाग में अनगिनत तबादले हुए पर मैडम की कुर्सी जरा भी नहीं हिली, जिसे देखकर तो यही लगता है कि विभाग के बड़े अधिकारी भी मैडम के ऊपर पूरी तरह मेहरबान है,मीडिया कर्मी से मिलने का समय भी मैडम के पास नहीं है कई बार मीडिया कर्मी जाते हैं तो मैडम की कुर्सी खाली रहती है लगता है मैडम वर्क फ्रॉम होम कर रही है और इधर विभाग को चूना लग रहा है।


जानिए क्या है पूरा मामला


बैंक के कैशियर से मिलीभगत कर आबकारी के ठेका कर्मचारियों ने विभाग को 1 करोड़ 47 लाख 53 हजार का चूना लगा दिया। सेल की रकम को बैंक में जमा ना करके कैशियर द्वारा फर्जी जमापर्ची लेकर यह कारनामा किया जाता रहा है। ऑडिट में बैंक खाता और जमा पर्चियों में मिलान नहीं होने पर ठेका कंपनी के अधिकारियों ने बैंक से संपर्क किया। तब पूरा मामला सामने आया। बैंक मैनेजर ने कैशियर और उसके साथियों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। व्यापार विहार के एक्सिस बैंक के प्रबंधक दुर्जती मुखर्जी ने सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बैंक में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कापोर्रेशन का खाता है। शराब बिक्री की रकम को टफ सिक्योरिटी के कर्मचारी दुकानों से


लाकर छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग के खाते में जमा कराते हैं। कंपनी की ऑडिट में पता चला कि बैंक खाते में एक करोड़ 47 लाख 53 हजार रुपए कम जमा हुए हैं। इसकी जमा पर्चियां कंपनी के पास मौजूद थीं। कंपनी के अधिकारियों ने इसकी शिकायत बैंक में की। इस पर बैंक प्रबंधन की ओर से इसकी जांच कराई गई। जांच में पता चला बैंक कैशियर राकेश प्रसाद द्वारा ये पर्चियां जारी की गई थी। इस पर बैंक प्रबंधन ने कैशियर से पूछताछ की। इसमें कैशियर ने बताया कि टफ सिक्योरिटी के कर्मचारी उसे बिना रकम दिए फर्जी पर्चियां लेकर जाते थे। इसके एवज में कैशियर को कमिशन दिया जाता था। कमिशन के लालच में उसने कर्मचारियों को उनसे आबकारी विभाग के पैसे लिए बगैर ही उन्हें फर्जी पर्चियां बनाकर दे दी थीं। पुलिस ने इस मामले में बैंककर्मी सहित अन्य के खिलाफ धारा 120 (बी), 420, 467, 468 के रहत केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

Monday, January 9, 2023

अध्यक्ष मोहन मरकाम एवम रविंद्र सिंह के समक्ष 200 महिलाए हुई कांग्रेस में शामिल

बिलासपुर –बिलासपुर जिले से 200 महीलाओ ने भुपेश बघेल जी के जन कल्याणकारी निति व विकास कार्य से प्रभावित होकर छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के सामने छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य श्री रविन्द्र सिंह जी व अजाद युवा संगठन अध्यक्ष ईशाक कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश किये ।


 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष विजय पाण्ङेय ने इस निर्णय पर अपना हर्ष ब्यक्त किया है। 


 भुपेश सरकार के कार्य एवं पार्टी के रीति नीति से प्रभावित हो कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले 209सदस्यो मे प्रमुख रुप से संतोषी कश्यप,गुंजा रजक,सेवती कुमारी ,इन्द्राणी रजक,चित्ररेखा निर्मलकर,कलिंदरी जायसवाल,शैल बाई नायक,जुग बाई अहिरवार,जीवन सोनी,जया कुमारी ,आदि है।

पत्रकारों ने सद्भावना मैच में शिक्षकों को हराया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रविंद्र सिंह

 बिलासपुर –राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे आज कोटा पुलिस, खरसिया टीचर पहुंचे । अगले राउंड मे , पत्रकारों ने सद्भावना मैच में शिक्षकों को हराया ।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी शामिल होकर  खिलाङीयो से परिचय प्राप्त  किए !


टेनिस बॉल राज्य स्तरीय अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता बिलासा कप का आज पांचवा दिन का पहला मैच कोटा पुलिस विरुद्ध अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय टीचर्स के मध्य खेला गया जिसमें कोटा पुलिस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए जिसमें गुलशन ने 83 रन एवं ओमप्रकाश ने 19 रन बनाए अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय टीचर ने गेंदबाजी करते हुए दिलीप एवं मनीष ने दो-दो विकेट प्राप्त किए जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय टीचर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 38 रन बनाए इस तरह से कोटा पुलिस की टीम ने 96 रनों से विजेता रही ,

 इस मैच के मैन ऑफ द मैच कोटा पुलिस के गुलशन रहे जिन्हें जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा के हाथों पुरस्कार दिया गया वही दिन का दूसरा मैच पॉलिटेक्निक बिलासपुर विरुद्ध खरसिया टीचर 11 के मध्य खेला गया जिसमें खरसिया टीचर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 76 रन बनाएं खरसिया टीचर के बल्लेबाजों में गजाधर ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया एवं पॉलिटेक्निक टीचर की ओर से गेंदबाजी करते हुए जय ने दो विकेट एवं श्याम ने दो विकेट प्राप्त किया जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पॉलिटेक्निक टीचर टीम ने निर्धारित 10 ओवरों ने 8 विकेट खोकर 49 रन ही बना सकी खरसिया टीचर इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए चित्रसेन ने दो विकेट एवं दिलेश्वर ने 3 विकेट प्राप्त किए इस तरह यह मैच खरसिया ने जीता इस मैच के मैन ऑफ द मैच गजाधर 24 रन रहे जिन्हें प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र भाई के द्वारा पुरस्कार दिया गया ।

 वही दिन का तीसरा मैच एक सद्भावना मैच के रूप में खेला गया जो कि टीचर्स स्पोर्ट्स क्लब विरुद्ध प्रेस इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें टीचर्स स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसमें पंकज शुक्ला 23 आसिफ अली 22 एवं सौरव मजूमदार 17 रन बनाए निर्धारित 10 ओवरों में टीचर स्पोर्ट्स क्लब ने 114 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाएं प्रेस इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रीकांत ने 2 विकेट एवं रवि ने 3 विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब की टीम ने 115 रनों का लक्ष्य निर्धारित 9 ओवरों में प्राप्त कर लिया जिस में सर्वाधिक श्रीकांत ने 56 रन एवं अश्वनी यादव ने 45 रन बनाए एवं गेंदबाजी में टीचर्स स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से अमित यादव ने एक विकेट प्राप्त किया इस मैच के मैन आफ द मैच श्रीकांत एवं अश्वनी यादव संयुक्त रूप से रहे । इस मैच के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह थे ।

वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा का उद्घाटन सीएमडी एसईसीएल द्वारा किया गया

 बिलासपुर –एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन प्रांगण में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा का उद्घाटन दिनांक 09.01.2023 सुरक्षा ध्वज फहराकर किया। 

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एस.के. पाल, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.एन. कापरी, श्री बी.पी. सिंह महाप्रबंधक (खान सुरक्षा/बचाव), श्री ए.के. सक्सेना महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन), विभिन्न विभागाध्यक्षगण, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


 

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने शहीद स्मारक व खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराया गया पश्चात कोल इण्डिया कॉरपोरेट गीत बजाया गया। इस अवसर पर सुरक्षा से समृद्धि ब्रोसर का विमोचन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से किया गया। 

अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने इस आयोजन की बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि हम सभी सुरक्षित रहें, हमारा कोई भी कर्मचारी जो भूमिगत खदान, खुली खदान या कार्यालय में कार्य करता है अपने घर सुरक्षित पहुँचे। यदि किसी को भी क्षति पहुँचता है इससे बहुत तकलीफ होती है। हम ऐसे सिस्टम का निर्माण करें जिससे हमारा हर व्यक्ति, हर कामगार सुरक्षित महसूस करे और सुरक्षित अपने घर पहुँच सके। कोई भी व्यक्ति जानबूझकर कोई ऐसा काम न करे जो उसके लिये या उसके साथ काम करने वालों के लिए हानिकारक हो। हमें क्या करना है, क्या नहीं करना है यह भलीभांति मालूम होना चाहिए। अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन हमें भलीभांति करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम सागर मिश्रा द्वारा निम्न सुरक्षा शपथ दिलाया जिसे उपस्थितों ने दोहराया- ’’मैं सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अपने आपको समर्पित करूँगा तथा सभी संवैधानिक प्रावधानों का पालन करने हेतु यथाशक्ति प्रयत्न करूँगा और निश्चित रूप से इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरणादायक अभिवृत्तियों एवं आदतों का विकास करूँगा। मैं शून्य क्षति दक्षता प्राप्त करने हेतु हर संभव प्रयास करूँगा और मैं जानबूझकर या लापरवाहीवश ऐसा कुछ नहीं करूँगा जिसके फलस्वरूप मैं या खदान में कार्यरत मेरे सहयोगी खतरे में पड़ जायें अथवा खदान व उसके आसपास की किसी भी संपत्ति का नुकसान हो।’’  

कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ पाण्डेय मुख्य प्रबंधक (खनन)सेफ्टी विभाग द्वारा किया गया। 


                                                  

Saturday, January 7, 2023

जिला पंचायत सभापति गौरहा ने सर्वजन के सुख समृद्धि की कामना..

बिलासपुर -:- ग्राम पौंसरा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के मध्य आयोजित कथा में कथावाचक पंडित धर्मेंद्र दूबे ने श्री कृष्ण के जन्म स्वरूप कथा का वर्णन किया एवं श्री कृष्ण के जन्म पर सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। रजक परिवार के द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन अत्यधिक संख्या में धर्म प्रेमी बंधु माताएं बहने तथा स्थानिय जनप्रतिनिधि कथा में पहुंच रहे है।


सर्वजन के सुख समृद्धि की कामना


पौंसरा रजक परिवार के निवास में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव के आयोजन में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा भी पहुंचे उन्होंने कथा श्रवण कर परम श्रद्धेय व्याश जी महाराज धर्मेंद्र दुबे जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सर्वजन के सुख समृद्धि की कामना की।     


 श्रीमद् भागवत में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कथा में जैसे ही श्री कृष्ण प्रसंग आया पूरा पंडाल हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बाल स्वरूप श्री कृष्ण के दर्शन किए और व्यास पीठ पर विराजित भागवताचार्य धर्मेंद्र दूबे ने कान्हा को दुलारा। कथा में कृष्ण प्रसंग सुनाते हुए कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि कंस के अत्याचारों के कारण ही उसने अभिमान और अनीति पूर्वक राज करने के लिए अपने पिता उग्रसेन को बंदी बना लिया था।


आकाशवाणी से अपनी भावी मृत्यु का संकेत पाकर उसने अपनी बहन देवकी और बहनोई वासुदेव को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया। वहां एक-एक करके उनके छह पुत्रों की हत्या कर दी। सातवें गर्भ में खुद शेषनाग के आने पर योग माया ने उनके देवकी के गर्भ से निकालकर वासुदेव की पहली पत्नी रोहणी के घर में स्थापित कर दिया। भगवान ने आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया। इस दौरान बालकृष्ण को कंस के कारागार से नंद बाबा के घर ले जाने की झांकी भी प्रस्तुत की गई।


कथा में रसास्वादन करवाते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी की रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ। आचार्य ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि इस एकता के भंग होने पर हुई है। भगवान ने अवतार लेकर उसे पुनः स्थापित किया है।


इस अवसर पर रीतेश शर्मा जी,शिवचरण रजक जी,हनी मगर जी व श्रद्धालुगण उपस्थित रहें।

Friday, January 6, 2023

ग्राम फरहदा में आयोजित मां शाकंभरी जयंती महोत्सव में शामिल हुए सभापति अंकित गौरहा

बिलासपुर -:- ग्राम पंचायत फरहदा में मरार (पटेल) समाज के द्वारा आयोजित माँ शाकंभरी जयंती महोत्सव में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा शामिल हुए उन्होंने पूजा अर्चना कर समाज के उन्नति,प्रगति के साथ ही सभी के सुखद व मंगलमय जीवन की कामना की।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने संबोधित करते हुए कहा कि माता शाकंभरी मां दुर्गा के ही अनन्य रूपों में से एक हैं जिनका अवतरण सृष्टि पर अकाल को दूर करने और खुशहाली लाने के लिए हुआ था। मां दुर्गा के इस सौम्य स्वरूप को शताक्षी के नाम से भी जाना जाता है।


जब सृष्टि पर भीषण अकाल पड़ा था। तब अपने भक्तों को इस विकराल समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए शाकंभरी देवी ने अवतार लिया था। 

वैदिक कथाओं में बताया गया है कि मां के आंखो से अश्रु के रूप में पानी की धाराएं बहने लगी थी। उसी पानी से सृष्टि में पुनः हरियाली आ गई थी और पटेल समाज भी छत्तीसगढ़ प्रदेश में माटी पुत्र की तरह ही कार्य करके उन्नत और आधुनिक कृषि करके अनाज फल सब्जी के उत्पादन के लिए जाने जाते हैं।


महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा


मां शाकंभरी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत फहरदा में कलश यात्रा निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया इसमें पटेल समाज की महिलाओं ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई इसके पश्चात पटेल भवन में पूजा अर्चना के बाद समाजिक भोज ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच रघु पटेल, दिनेश पटेल,भगत पटेल,संतोष पटेल,जोगेश्वरी पटेल,अंबिका पटेल,गंगोत्री पटेल व समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

तहसीलदार ने अपने ही राजस्व कर्मचारी पर लगाया आरोप,कलेक्टर नें दिया जांच का निर्देश...

बिलासपुर / । कोटा में राजस्व नियमों की अनदेखी कर छल कपट,धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और फर्जी चौहद्दी तैयार कर हो रही रजिस्ट्री। सूत्रों के हवाले से खबर निकल कर आ रही है कि तहसीलदार द्वारा भूमाफियाओं और जमीन दलालों को उपकृत करनें आर आई और पटवारियों पर बटांकन और नामांतरण के लिए डाला जा रहा दबाव।

भूमाफियाओं द्वारा ना नगर पंचायत से एनओसी लिया गया है ना सीमांकन कराया गया है और ना ही डायवर्सन,और धड़ल्ले से राजस्व नियमों के विपरीत अवैध प्लाटिंग कर रजिस्ट्री किया जा रहा। 

मजे की बात यह है कि उप पंजीयक द्वारा पंजीयन के पूर्व मौका मुआयना ही नहीं किया जाता....वैसे इस बात में कोई दो राय नही कि इन दिनों राजस्व विभाग के भृष्ट अधिकारी कर्मचारी सिविल सेवा आचरण अधिनियम और भू राजस्व सहिंता को दरकिनार कर भूमाफिया के सामने नतमस्तक हैं।

भूमाफियाओं के साथ मिलकर राजस्व अफसरों द्वारा भू-राजस्व नियमों के साथ खिलवाड़ करते हुए फर्जी चौहद्दी, फर्जी नक्शा पेश कर धोखाधड़ी का नंगा नाच किया जा रहा है। जिससे वर्षों से अपनी भूमि स्वामी हक की भूमि पर काबिज़ भू स्वामियों का दिन का चैन और रात की नींद उड़ गई है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी में भूमाफिया अफसरों को या तो पार्टनर बना रहे है या फिर मोटी रकम देकर काम कर रहे है।कुछ ऐसे दस्तावेज जो साबित कर देंगे कि चंद रुपयों के लालच में अधिकारी अपने ही मातहतों पर नियम विरुद्ध काम करनें का दबाव बना रहे हैं। इस मामले में तहसीलदार प्रांजल मिश्रा और पटवारी अमित तिवारी ने मिली भगत करके फर्जी चौहद्दी तैयार जमीन का रजिस्ट्री के बाद ना केवल नामांतरण किया है वरन शीघ्र बटांकन के लिए सरकारी वाट्सअप ग्रुप में दबाव डाल, भूमाफियाओं को उपकृत करनें जैसा काम किया है...जिसकी शिकायत भी जिले के कलेक्टर के पास जनदर्शन हुई है..सूत्र तो हमको यह भी बता रहे है की तहसीलदार प्रांजल मिश्रा ने बटांकन के लिए एक राजस्व कर्मचारी पर हद से ज्यादा दबाव डाला...और कहा की हर हाल में काम करके दो....बटांकन करके दो..और जब देखा की बात नहीं बन पा रही है तो उसकी शिकायत करवा दी...खैर यह तो विभागीय मामला है जहा पर आपसी खींचतान चलते रहता है..लेकिन तहसीलदार प्रांजल मिश्रा इस तरह से भूमाफियाओ के लिए अपने ही कर्मचारियों पर दबाव डालकर काम करवायेंगे? ...शायद यह किसी ने भी नहीं सोचा था...दरअसल शिकायत के अनेकों मामले सामने हैं फौती, नामांतरण,सीमांकन, डायवर्सन, नक्शा पास आदि। किंतु उपरोक्त शिकायत के आधार पर पहला मामला ग्राम कोटा प.ह.न. 33 स्थित भूमि खसरा नंबर 384/2 (शामिल 387/3) का है.....



भूमाफिया फर्जी काम के बदले, राजस्व अधिकारी को "गिफ्ट" में दे रहे जमीन का टुकड़ा...नाते रिश्तेदारों के नाम पर हो रही रजिस्ट्री,सौदे में दिए गए चेक नहीं होते क्लियर।

पटवारियों को साहब का सख्त निर्देश, अभी नामांतरण नहीं करना... सालों बाद दिया जाता है शपथ पत्र,हमारे सौदे में किसी प्रकार का लेनदेन बकाया नहीं। नामांतरण किया जाय।

ऐसे सैकड़ों नामांतरण के मामले जो आज भी लंबित हैं क्यों?

Thursday, January 5, 2023

रविंद्र सिंह के नेतृत्व में वार्ड वासियों द्वारा पट्टा वितरण की मांग

बिलासपुर –वार्ड 42-43 के रहवासियों को पट्टा वितरण की मांग -: मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र एवं बिलासपुर नगर पालिका निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 42 शाहिद चंद्रशेखर आज़ाद नगर देवरीखुर्द एवं वार्ड क्रमांक 43 बंशीलाल धृतलहरे नगर दोमुहानी बूटापरा जिसकी आबादी लगभग 50 हजार एवं लगभग 18 हजार मतदाता हैं। जिसमें उक्त दोनों वार्ड की आधी आबादी विगत 35-40 वर्षों से खसरा नम्बर 44/1, 44/2, 32/2, 127, आदि खसरा नं पर अपना मकान एवं झोपड़ी बनाकर निवासरत हैं। जिसके कारण उक्त परिवार के लोगों को उक्त भूमि से कभी भी हटा दिये जाने का डर बना हुआ है।

 जिसके तरह उक्त दोनों वार्ड के रहवासियों को श्री रविंद्र सिंह ठाकुर (सदस्य योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन) एवं श्री इशहाक कुरैशी (प्रमुख आज़ाद युवा संगठन) के नेतृत्व में माननीय जय सिंह अग्रवाल जी राजस्व मंत्री एवं प्रभारी बिलासपुर से मुलाकात कर आबादी जमीन पर निवसर परिवारों की सूची सौपी गई। उक्त माँग को माननीय मंत्री जी द्वारा गंभीरता से लेते हुए माननीय कलेक्टर बिलासपुर को सूची के आधार पर सर्वे कर पट्टा जारी करने का आदेश जारी किया गया। 



माननीय मंत्री जी से मुलाकात करने वालो में मुख्य रूप से श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर जी, इशहाक कुरैशी, श्रीमती उर्वशी पालेकर (जिला उपाध्यक्ष आज़ाद युवा संगठन) गुंजा रजक, संतोषी कश्यप, सेवती रजक, इंद्राणी रजक, चित्ररेखा निर्मलकर, शैल बाई नायक, कलिंदरी जायसवाल, मुस्तुफा खान, सरिता श्रीवास, मीना धुरू, पी विजया, पुष्पा श्रीवास, जुग बाई अहिरवार, जेठीया बाई यादव, बालमुकुंद पड़वार, रामप्रसाद साहू, राधेश्याम यादव,धनेश्वरी निषाद,ढेलिया बाई निषाद, लक्ष्मीबाई यादव, मैती बाई यादव,धान बाई अहिरवार, बिसन निर्मलकर,उर्वशी श्रीवास, संतोषी धुरु,चन्द्रिका बाई अहिरवार, रूखमणी केवट, सावित्री मनिकपुरी,कोकिया सोनानी, ठेलिया गोड़, शुकवारा बाई मनिकपुरी, सकून नायक, सावित्री मनिकपुरी,सोभा सोनी, द्रोपती वाडेकर, सफीना भास्कर, गौरी यादव, जीवन सोनी, प्रतिमा रजक, उर्मिला बाई गोड़, आदि सैकड़ो की संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Wednesday, January 4, 2023

लुई ब्रेल जी की जयंती कार्यक्रम रविंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ संपन्न

 बिलासपुर – शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा बिलासपुर मे ब्रेल लिपि के अविष्कारक श्रद्धेय लुई ब्रेल जी की 214वीं जयंती 04 जनवरी 2023 को, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती श्रद्धा एस. मैथ्यू संयुक्त संचालक समाज कल्याण के उपस्थिति में हर्षो उल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम श्रद्धेय लुई ब्रेल एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के दिव्यांग छात्र / छात्राओं के द्वारा लुई बेल के जीवन पर आधारित गीत, कविता एवं जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण में श्री आर.के. पाठक उपनियंत्रक ब्रेल प्रेस द्वारा दृष्टिबाधितों के लिये ब्रेल लिपि की उपयोगिता विषय पर अपने विचार व्यक्त किये।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये श्रीमती श्रद्धा एस. मैथ्यू संयुक्त संचालक ने शासन द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांगों के लिये संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र सिंह ने लुई ब्रेल के जन्म दिवस पर सभी दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुये स्व लुई द्वारा चमत्कार स्वरूप ब्रेल लिपि का अविस्कार करना दिव्यांग जगत के लिये अनुकरणीय कार्य है, 

जो कि इस समाज के लिये वरदान साबित हुआ है। इस अवसर पर ब्रेल लेखन एवं वाचन, एकल गायन के दृष्टि बाधित विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरूस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर झेल प्रेस बिलासपुर द्वारा वर्ष 2023 का ब्रेल कैलेण्डर तैयार किया गया जिसका विमोचन भी मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया। शिक्षिका डॉ. शोभा मिश्रा द्वारा विद्यालय के 10वीं, 12वीं में प्रविष्य सूची में आने वाले दिव्यांगों को प्रोत्साहन राशि अतिथियों के द्वारा प्रदाय की गई। जिला पुनर्वास केन्द्र द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांग हितग्राहियो को ब्रेल स्लेट व छड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन भी प्रशांत मोकाशे ने किया।


इस अवसर पर श्रीमती श्रद्धा एस. मैथ्यू संयुक्त संचालक, श्री आर के पाठक उपनियंत्रक ब्रेल प्रेस, श्री ए.पी. गौतम, जिला पुनर्वास अधिकारी, श्री जी.आर चन्द्रा, श्री देवेन्द्र चन्द्रा, श्री संजय खुराना श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती सरस्वती जायसवाल, श्री दीक्षांत पटेल एवं समस्त विभागीय अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tuesday, January 3, 2023

रविंद्र सिंह छत्तीसगढ़ प्रभारी एवम महासचिव कुमारी सैलजा से हुए रूबरू

बिलासपुर– अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व छत्तीसगढ प्रभारी कुमारी सैलाजा जी से आज छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी ने सौजन्य भेट कर संगठनात्मक चर्चा किये। वही प्रदेश मे छत्तीसगढ योग आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रमो से अवगत कराया।



अपकोबता दे की रविंद्र सिंह योग सबंधित कार्यक्रमों में लगातार शिरकत करते रहते है।योग के विस्तार को लेकर काफी जोर सोर से युवाओं,महिलाओं वृद्ध जनों से लगातार रूबरू होते ही रहते है।

रविंद्र सिंह योग आयोग सदस्य होने के साथ साथ वार्ड पार्षद भी है और अपने वार्ड वासियो की समस्या का निदान करते ही रहते है

जानकी पांडे बनी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव

 दिल्ली–जानकी पांडे बनी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय धीरज शर्मा जी ने राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जानकी पांडे जी को राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है जिससे कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर है 

"जानकी पांडेय ने कहा की उनके इस मुकाम पर पहुंचने में शरद पवार जी का आशीर्वाद है साथ ही साथ कार्यकर्ता  साथियों कि प्रार्थना है जो आज महासचिव का गौरवान्वित पद मुझे प्राप्त हुआ।"

                      –  जानकी पांडेय


छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हितेश शुक्ला ने महासचिव जानकी पांडेय को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना करते हुए बताया की कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है सभी कार्यकर्ताओं ने जानकी पांडे जी को बधाई दिए।

                                      –हितेश शुक्ला

जानकी पांडे के राष्ट्रीय महासचिव बनने की सूचना जो ही लोगों को लगी लोगों ने जानकी पांडे को बधाई देना शुरू कर दिया और बधाइयों का तांता लग गया हम बता दें कि जानकी पांडे जी राष्ट्रवादी जो कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव रही है और काफी मेहनत के साथ जो है आपने काम किया है जिसकी वजह से आपके मेहनत और लगन को देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है 



 पांडे से जब इस संदर्भ में बात किया गया तो जानकी पांडे ने कहा कि आज पूरे देश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है किसान परेशान है जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा किसानों का कर्जा माफ नहीं होगा और उनका आए दुगना नहीं किया जाएगा तब तक राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पूरे देश में माननीय धीरज शर्मा के नेतृत्व में आंदोलन करती रहेगी जानकी पांडे को बधाई देने वालों में बेस्टेस्ट है

Monday, January 2, 2023

डॉ सुमित सुशीलन मनोनित हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव के पद पर

आपको बता दे हाल ही में जारी हुए राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के नये राष्ट्रीय सूची में डॉ सुमीत सुशीलन को महा सचिव के ज़िमेदारी से नवाज़ा गया है ।


डॉ सुमित पिछले दो साल से राष्ट्रीय सचिव थे और छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे ।साथ ही वह अनुशासन समिति के भी सदस्य थे ।



उनके अनुशासन समिति के रूप मैं कई बार सराहना भी हुई जिसके कारण उनको यह पद नईं कार्यकारिणी में भी दिया गया है ।कुछ दिनों में राज्य प्रभार की सूची जारी होगी तब तक वह छत्तीसगढ़ के प्रभारी के कार्य जारी रखेंगे।२५ जनवरी को साउथ जोन कार्यक्रम में भाग लेने वह कोचिन के लिये रवाना होंगे।

सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी

 ​शीर्षक: सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी ​ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वाहन ...