बिलासपुर
विनोबा नगर स्थित मां शेरावाली दुर्गा उत्सव समिति की ओर से आज भव्य जगराता का आयोजन किया गया, जिसमें मां दुर्गा की महाआरती और भोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं ने माता रानी के भक्तिमय गीतों का आनंद लिया। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी की आराधना में शामिल हुए। इस अवसर पर बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद रविंद्र सिंह ने कहा कि नवरात्रि में हम सभी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना
परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ करते हैं। माता रानी का यह पर्व माताओं और बहनों के सम्मान, पूजन और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व है। कार्यक्रम में समाजसेवक रिंकू बग्गा, पार्षद किरण गोस्वामी, पूर्व पार्षद मनजीत गोस्वामी, समिति अध्यक्ष राजा यादव, उपाध्यक्ष बब्ला ठाकुर, नितेश कौशिक, कोषाध्यक्ष जिनेंद्र कुमार, सचिव निलेश कौशिक, सोनू चौहान, समाजसेवक बबलू केसरवानी, मुकेश दुबे, साईम सिंह और खुशबू सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अजय मनहर समेत हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच इस आयोजन में भाग लेकर अपनी आस्था व्यक्त की।

No comments:
Post a Comment