Saturday, August 22, 2026

महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया के दौर से गुजर रहा आमजन

 महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया के दौर से गुजर रहा आमजन


बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। शक्कर, प्याज, दाल, पेट्रोल-डीजल, गैस, खाद्य तेल समेत रोजमर्रा की जरूरतों की सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर पड़ रहा है। रविंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात में आम जनता ‘आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया’ के दौर से गुजर रही है।



 घर का खर्च चलाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है और त्योहारों के समय आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। महंगाई का असर केवल घरों की रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि होटल और खान-पान से जुड़े कारोबार पर भी इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है। सामग्री महंगी होने के कारण होटल संचालकों का खर्च बढ़ रहा है और इसका बोझ अंततः ग्राहकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यमवर्गीय जनता में नाराजगी है और सरकारों को महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

No comments:

Post a Comment

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...