श्रीवास ने कहा कि पांचवीं बार कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है, कांग्रेस पार्टी ने तय किया था, कि जीतने वाले उम्मीदवार स्थानीय और सर्वे के आधार पर टिकट दिया जाएगा, जो व्यक्ति क्षेत्र का है ही नहीं, और जिसका सर्वे में
कहीं दूर-दूर तक नाम नहीं है ,उन्हें टिकट दिया गया है ,किसी भी क्षेत्रीय व्यक्ति को टिकट दिया जाता तो वह और उनके पूरे समर्थक उसका समर्थन करते ,परंतु यदि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में बाहरी व्यक्ति को लाकर थोप दिया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में नाराजगी है एवं असंतोष व्याप्त है, उन्होंने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेंगे और
जन भावनाओं के अनुरूप हो सकता है वह चुनाव मैदान में भी चुनाव लड़े, अभी त्रिलोक श्रीवास् ने अंतिम फैसला नहीं लिया है ,उन्होंने कहा कि शीघ्र दो-चार दिन के अंतर्गत और चिंतन मनन कर अपने निर्णय सार्वजनिक कर दिया जाएगा इस अवसर पर अल्प समय में 3000 से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित होकर त्रिलोक श्रीवास की जमीनी ताकत का अहसास कराए हैं, जिससे कांग्रेस में भारी खलबली मची हुई है l
No comments:
Post a Comment