Saturday, March 4, 2023

होली पर्व के दौरान हुडदंग मचाने वालों पर करे सख्त से सख्त कार्यहावी – आई जी बी एन मीणा

बिलासपुर –आई जी माननीय श्री मीणा जी ने  होली पर्व के दौरान हुडदंग करने वालों पर  सख्त से सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिए हैं। 
आई जी मीणा जी ने साम्प्रदायिक सौहार्द्र सुनिश्चित करने शांति समिति की बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया है।
उन्होंने यह भी आदेश दिया है की आदतन अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया जाए। साथ ही साथ सड़क मार्गो पर बिना नंबर वाहन चालन एवं तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
 मीणा जी के द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षकों की रेंज स्तरीय बैठक दिनांक 04-03-2023 को रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में श्री बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा आहूत की गई । बैठक के दौरान रेंज के जिलों में होली पर्व के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द्र ,शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। साथ ही दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा की गई।
  बैठक में श्री मीणा द्वारा होली पर्व के पूर्व प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक करने तथा थाना क्षेत्रों में आदतन अपराधियों, गुण्डा-बदमाश एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने, बिना नम्बर प्लेट वाली वाहनों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी के साथ वाहन चालन, नकाब पहनकर वाहन चालन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन कर ऐसे क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग दस्ता के नियमित पेट्रोलिंग तथा फिक्स पिकेट लगाने कहा गया । ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया। 
   श्री मीणा द्वारा बैठक के दौरान दोषमुक्ति प्रकरणों पर भी चर्चा कर पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने के पूर्व इसकी समीक्षा संबंधित थाने के पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी के माध्यम से आवश्यक रूप से करावे। एनडीपीएस के प्रकरणों में विवेचक द्वारा की जा रही प्रक्रियात्मक त्रुटियों के निराकरण हेतु विवेचकों के लिए प्रशिक्षण के लिए निर्देशित किया गया ताकि न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान अभियोजन पक्ष की कमी का लाभ आरोपी पक्ष को न मिले व विवेचना के स्तर में सुधार लाया जा सके। 
  उपरोक्त बैठक में श्री सदानंद कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़, श्री एम.आर.अहीरे, पुलिस अधीक्षक, सक्ती, श्री संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, श्री आशुतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक सारंगढ-बिलाईगढ़, श्री विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा, श्री यू.उदय किरण, पुलिस अधीक्षक, कोरबा, श्रीमती दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेंज पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर, श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुंगेली एवं अतिरिक्त संचालक, उप संचालक, संयुक्त संचालक अभियोजन तथा अन्य अभियोजन अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...