Thursday, April 6, 2023

प्रभु श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर धर्म जागृति मंच द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन

बिलासपुर–प्रभु श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर धर्म जागृति मंच द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन, आयोजन को अभूतपूर्व सफलता प्रदान करें -त्रिलोक चंद्र श्रीवास, धर्म जागृति मंच बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा भगवान श्री हनुमान जन्म उत्सव पर परंपरा अनुसार इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया है, उक्त बारे में चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी देते हुए समिति के संयोजक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने बताया कि सनातन प्रेमी स्वर्गीय प्रेम श्रीवास जी के द्वारा 30 वर्ष पूर्व श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा प्रारंभ किया गया था,और छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में श्री हनुमान जन्मोत्सव का शुभारंभ इसी समिति के द्वारा किया गया था यह आयोजन का तीसवा वर्ष है, इस वर्ष में प्रति वर्ष अनुसार भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन धर्म जागृति मंच द्वारा किया गया है श्री श्रीवास् ने बताया कि शोभायात्रा का प्रारंभ अपरान्ह 3:00 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर बुधवारी बाजार से प्रारंभ होकर

 तोरवा थाना गुरुनानक चौक तोरवा से दयालबंद गांधी चौक होते हुए, जूना बिलासपुर सिटी कोतवाली मानसरोवर चौक से तेली पारा होते हुए पुराना बस स्टैंड शहीद चौक इंदिरा गांधी चौक तारबाहर खुदीराम बोस चौक से रेलवे स्टेशन प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर समापन होगा, इस शोभायात्रा में कोटा दुर्ग और भिलाई की झांकी रायपुर तखतपुर मुंगेली से डीजे सहित पंथी, खरसिया कोरबा रामपुर का करमा, नाच,डंडा पार्टी सहित अनेक वाद्य यंत्र और अखाड़ा रामधुन करते हुए हजारों सनातन प्रेमी साथ चलेंगे, आयोजन का तीसवें वर्ष पर शहर में भी अभूतपूर्व उत्साह है, रास्ते में 50 से ज्यादा स्थानों पर राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक संगठनों के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा, इस शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए धर्म जागृति मंच छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मनोज श्रीवास चीनी बूटी गंगोत्री सपन रजक नरेंद्र श्रीवास उमेश यादव सुशील छाबड़ा मोती गंगवानी गोविंद सिवास दीपक श्रीवास नरेंद्र श्रीवास सीनू राव राकेश राज दीपक कश्यप पप्पू कौशिक केशव गोरख राकेश केसरी छोटे वर्मा पवन वर्मा पुरुषोत्तम सराफ नवल किशोर शर्मा महेश मिश्रा मुकेश बंजारे मोहन जायसवाल अमर दास सूरज प्रधान विष्णु हिरवानी मोनू श्रीवास नवीन चंद्र दुबे मनोज शुक्ला मनीष भट्ट प्रियंक सराफ कमल कौशिक दिलीप कश्यप थानेश्वर सिंह ठाकुर गणेश वर्मा आयुष सिंह राज कौशल श्रीवास्तव राहुल सिंह ठाकुर राहुल गोरख मंगलवारी राकेश चौहान चरण सिंह राज कृष्णा श्रीवास पवन सिंह ठाकुर दादू शिकारी रितेश कश्यप प्रशांत काछी सहित समिति के सैकड़ों जन जुटे हुए हैं, आयोजन समिति के संयोजक श्री त्रिलोक चंद श्रीवास् ने आयोजन को प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी इस आयोजन को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाने का आग्रह बिलासपुर जिले और संभाग के आम जनों से किया है,

Wednesday, April 5, 2023

पूरे प्रदेश में विकास कार्य लगातार जारी –रविंद्र सिंह

बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य व बिलासपुर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह जी के दिशा निर्देश पे विकास कार्य प्रगति पे है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविन्द्र
 सिंह ठाकुर जी ने बताया प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल जी नगरीय निकाय मंत्री शिव ङहरीया जी द्वारा पुरे छत्तीसगढ प्रदेश मे विकास के कार्य किया जा रहा है।
 इसी कङी मे बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 मे महापौर रामशरण यादव विधायक शैलेश पाण्ङेय सभापति शेख नजरुद्दीन एंव आयुक्त व जोन कमिश्नर के दिशा निर्देश पर बिनोबानगर पाठक किराना दुकान के पास सी सी सङक निर्माण एंव वार्ड मे उद्यान उन्नय कार्य नाला निर्माण पेच रिपेयरिंग व ङामरीकरण का कार्य जनता के माॅग अनुरुप किया जा रहा है। विकास कार्य से वार्ड के निवासीयो मे हर्ष ब्याप्त है।

Tuesday, April 4, 2023

हमारी नैतिक जिम्मेदारी..विरासत के लिए पानी का करें संरक्षण– सभापति अंकित गौरहा

बिलासपुर -:- जिला पंचायत क्षेत्र ग्राम पंचायत खैरा (ल) में जल जीवन मिशन के पानी टंकी और पाइप लाइन के विस्तार को लेकर भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुरोहित और अधिकारियों की विशेष उपस्थिति में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने विधि विधान से भूमिपूजन किया। वैदिक मंत्रों के बीच उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भूमि पर फावड़ा चलाकर योजना के सफल क्रियान्यवयन और स्थानीय निवासी के लिए खुशहाली का आशीर्वाद लिया। अंकित गौरहा ने इस दौरान निर्माम कार्य के लिए  जिम्मेदार एजेंसी और अधिकारियों को समय पर कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया साथ ही कार्य में पारदर्शिता के अलावा गुणवत्ता पर ध्यान दिए जाने की बात भी कही। 
जिला पंचायत संभापति अंकित गौरहा ने ग्राम पंचायत खैरा (ल) में 1 करोड़ 67 लाख की निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। विधि विधान से आयोजिन भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होने अधिकारियों से कहा कि पूरी उम्मीद है कि काम समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा होगा। सभापति ने कहा जैसा की हमेशा कहता आया हूं कि जल है तो कल है। मतलब हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि जल का उपयोग भरपूर तो हो..लेकिन अपव्यवय बिलकुल नहीं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ी को पानी को पानी के महत्व को बताए। जब लोगों को पानी का महत्व पता चल जाएगा तो मेरा दावा है कि कल का जीवन अपने आप बेहतर होगा।
अंकित ने दोहराया समस्या का निदान और जनता की सेवा की जिम्मेदारी जनप्रतिनिथियों पर छोड़े। जनता ने जो चाहा..प्रदेश सरकार ने दिया क्योंकि जो दिया जा रहा है वह जनता का ही है। लेकिन जनता की जिम्मेदारी है कि सरकार का साथ देते हुए अपने समाज और प्रदेश को नई रोशनी दिखाए। सभापति ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना
 के तहत बिछाए जा रहे पाइप लाइन का मूल उद्देश्य एक एक घर तक साफ पीने का पानी पहुंचाना है। प्रदेश सरकार से लेकर सभी विशेषज्ञो का हमेशा यही कहना रहा कि गंदा पानी ही बुरे स्वास्थ्य की वजह है।हमारे अपने लोग हमेशा कहते भी है कि पानी पीयो छानकर मतलब साफ पानी और गुरू बनाओ जानकर यानि योग्य का चुनाव करें। सरकार आपके साथ है उम्मीद है कि आपका साथ भी हमें मिलता रहेगा।
                          

              भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप में जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामप्रसाद पटेल,धर्मेंद्र शास्त्री,सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मी कोहली अनुजराम यादव,मुन्ना जयसवाल,घनश्याम पाल,महेश गौड़,शीतल कुर्रे,भरत यादव,कृष्णा साहू,लोरिक गौड़,मुकेश जयसवाल, सितलेश जयसवाल,शंकर सोनी,महेश गौड़ समेत गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे। ।

शिक्षा के साथ गुणवत्ता स्कूलों का उन्नयन सरकार की प्राथमिकता –अंकित गौरहा

बिलासपुर-:- पिछले चार सालों में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का तेजी के साथ विकास हुआ है। खासकर शिक्षा क्षेत्र में सरकार ने मेहनत कर आधारभूत सरंचना निर्माण में ध्यान दिया है। पिछले 15 सालों की समस्याओं को भूपेश सरकार ने जनसहयोग से तेजी के साथ दूर किया है। यह बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने जनता के बीच क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही।  
  
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया पिछले पन्द्रह सालों में बेलतरा के साथ अन्याय हुआ। मात्र चार सालों में प्रदेश की सरकार ने समस्याओं का ना केवल निदान किया। बल्कि पूरी ताकत के साथ जनसहयोग से लोगों की समस्याओं को दूर किया है। अंकित गौरहा ने बताया कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण स्कूलों के मरम्मत और उन्नयन पर शासन ने कुछ समय पुर्व ही मेरे मांग पर 1 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की थी। उसके बाद जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान जानकारी मिली कि कुछ स्कूलों की मरम्मत व निर्माण कार्य छूट गए हैं उन्हें पुनः जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से राज्य शासन को प्रस्ताव भेज कर 2 करोड़ से अधिक रुपए की राशि मेरे जिला पंचायत क्षेत्र व बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों के लिए स्वीकृत की गई है। स्वीकृत कार्यों के लिए  जिला पंचायत सभापति ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार भी जाहिर किया है।
अंकित गौरहा ने बताया कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और शिक्षा मंत्री ने विद्यालयों के समग्र विकास को लेकर ना केवल प्रयास किया है। बल्कि प्रयास को साकार भी किया है। शासन ने स्कूलों के मरम्मत उन्नयन,परिवर्तन के साथ-साथ अतिरिक्त कक्ष शौचालयों की स्वीकृति पर मुहर लगाकर विकास को नया गति दिया है। 

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत कर भूपेश सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी से अंजाम दिया है। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में हमेशा स्कूलों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष की मांग और स्कूलों के उन्नयन को लेकर मांग को गंभीरता के साथ उठाया गया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भी हमेशा से मांग को गंभीरता से लिया। प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन के सामने पेश किया गया। राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री ने छात्र हित में कमोबेश सभी मांगों को गंभीरता के साथ लेकर विकास कार्यों को हरी झण्डी दिखाया है।


अंकित ने बताया कि लगातार मांग और शिक्षा विभाग के प्रयास से मेरे जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 में ग्राम पौंसरा (बनियाडीह) प्राथमिक स्कूल में 5.6 लाख,ग्राम उर्तुम मिडिल स्कूल 0.56 लाख,ग्राम फरहदा प्राथमिक स्कूल 6.12 लाख, ग्राम फरहदा मिडिल स्कूल 4.65 लाख,ग्राम परसाही प्राथमिक स्कूल 2.60 लाख, ग्राम परसाही मिडिल स्कूल 1.46 लाख,ग्राम धूमा मिडिल स्कूल 4.69 लाख,ग्राम ढेंका प्राथमिक स्कूल 4.85 लाख,ग्राम महमंद मिडिल स्कूल 1.13 लाख ग्राम महमंद प्राथमिक स्कूल 9.6 लाख,ग्राम महमंद हाईस्कूल 3.23 लाख,ग्राम नगरौड़ी मिडिल स्कूल 4.35 लाख, ग्राम सिलपहरी प्राथमिक स्कूल 4.68 लाख,ग्राम मगरउछला प्राथमिक स्कूल 1.87 लाख,ग्राम कोरमी प्राथमिक स्कूल 1.28 लाख,ग्राम लिमतरी प्राथमिक स्कूल 0.16 लाख के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी कोनी प्राथमिक स्कूल 1.25 लाख,ग्राम रमतला प्राथमिक स्कूल 4.2 लाख,ग्राम कछार मिडिल स्कूल 4.25 लाख,ग्राम बिटकुली प्राथमिक स्कूल 2 लाख,ग्राम बिटकुली मिडिल स्कूल 2.66 लाख,बिटकूली डीपरापारा प्राथमिक स्कूल 6.68 लाख,नगपुरा मिडिल स्कूल 5.99 लाख,मंजूरपहरी मिडिल स्कूल 1.98 लाख,ग्राम कड़री धनुहार पारा प्राथमिक स्कूल 4.83 लाख,ग्राम बसहा मिडिल स्कूल 3.1 लाख,ग्राम धौरामुड़ा प्राथमिक स्कूल 1.52 लाख,ग्राम धौरामुड़ा मिडिल स्कूल 5.6 लाख,ग्राम बामू प्राथमिक स्कूल 6.26 लाख,ग्राम बामू मिडिल स्कूल 3.1 लाख,निपनिया प्राथमिक स्कूल 1.6 लाख,ग्राम चौरहादेवरी प्राथमिक स्कूल 4 लाख, ग्राम उच्चभट्टी प्राथमिक स्कूल 1.52 लाख,ग्राम उच्चभट्टी पमिडिल स्कूल 1.82 लाख,ग्राम भील्मी प्राथमिक स्कूल 1.7 लाख,पांडेपुर प्राथमिक स्कूल 3.5 लाख,ग्राम भाड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल 10 लाख,ग्राम जलसो प्राथमिक स्कूल 2.93 लाख,ग्राम जलसो भूरीभाठा 4.4 लाख,ग्राम परसदा प्राथमिक स्कूल 2.5 लाख,ग्राम परसदा नयापारा प्राथमिक स्कूल 2.7 लाख, ग्राम लखराम मिडिल स्कूल 5.86 लाख,ग्राम मटियारी प्राथमिक स्कूल 4.3 लाख,ग्राम मटियारी मिडिल स्कूल 3.86 लाख,बिजौर हायर सेकेंडरी स्कूल 15 लाख,ग्राम गोंदिया मिडिल स्कूल 2.9 लाख,ग्राम पेंडरवा प्राथमिक स्कूल 1.49 लाख,ग्राम मोहतराई मिडिल स्कूल 4.9 लाख,ग्राम सिंघरी मिडिल स्कूल 5.34 लाख,ग्राम भरवीडीह मिडिल स्कूल 4.41 लाख,ग्राम सेमरा मिडिल स्कूल 4.87 लाख के साथ 2 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्कूलों के मरम्मत,उन्नयन,परिवर्तन,संवर्धन के साथ अतिरिक्त कक्ष और शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ है।

Sunday, April 2, 2023

सिविल लाइन पुलिस ने घर घुसकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी और 1 नाबालिक को किया गिरफ्तार

बिलासपुर– केक की बात को लेकर विवाद हुआ,
आरोपिओ में से ऋतिक ठाकुर निवासी एक ही मोहल्ले में रहता है. कार गली से लाने ले जाने के नाम प्रार्थी व आरोपी
 में पूर्व से मन मुटाव था. घटना दिनांक को आरोपी व उसके साथी अपने किसी फ्रेंड का बर्थडे मोहल्ले में ही सेलिब्रेट कर रहे थे इसी बीच दोनों में कुछ कहाँ सुनी ही गई, मना करने पर भी बात नहीं बनी. आरोपिओ ने अपने साथिओं को बुला
 लिया व आवेश में आकर प्रार्थी के घर में आपत्तिजनक रुप से घुसकर हाथ मुक्के से प्रार्थी व अन्य के साथ मारपीट कर दिया.चोटिल होकर प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज़ कराया, जिसे सिविललाइन पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पतासाजी करते हुए आरोपिओ को तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया.

*प्रार्थी* 
नीरज कश्यप 27 खोली
 
*आरोपी*
 *1* .ऋतिक ठाकुर 19 साल 27 खोली 
 *2* .शुभम राजपूत 21 साल 27 खोली 
 *3* . गौतम ठाकुर 19 साल 27 खोली
 *4* . एक नाबालिक

Friday, March 31, 2023

रविन्द्र सिंह ने माॅ सोलापुरी के पुजा अर्चना कर प्रदेश वासीयो के लिए सुख शांति एवम संवृद्धि की कामना किए

बिलासपुर–छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने माॅ सोलापुरी के पुजा अर्चना कर प्रदेश वासीयो के सुख शांति संवृद्धि के लिये प्रार्थना किया । आज के पूजा में बिलासपुर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला धर्मपत्नी श्रीमती अनीता शुक्ला एवं

 छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह जी शामिल होकर। देवी मां का दर्शन किये । इसके पश्चात अपने उद्बोधन मे कहा देवी मां का आशीर्वाद हम सभी भक्तजनों पर सदा बना रहे । सुख समृद्धि व निरोगी रखें । देश एवं छत्तीसगढ़
 प्रदेश में अमन चैन खुशहाली हो । यही माता रानी से प्रार्थना है। आज के देवी दर्शन व पुजा कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कमलेश दुबे, एल्डरमेन तिफरा सिंह मेङम गौरव ठाकुर समाज सेवक अभिजीत मित्रा शामिल हुये।
 
आज के निकाले गए लक्की ड्रा में प्रथम श्रीमति मंजुसा कुमारी सुभम विहार वार्ड नंबर 12 हरदी रोड चांद मारी सिरीगिट्टी

दितीय श्रीमती सुनीता साहू रूचिका विहार हरदी रोड 
तृतीया श्रीमती चमेली डहरिया रुचिका विहार हरदी रोड
 बिलासपुर को राजेंद्र शुक्ला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह जी के द्वारा लक्की ड्रा के विजेता को पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार जी राजेश्वर के परिवार गोविन्द नगर सिरगिट्टी के द्वारा सौजन्य से दिया गया।

अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में कराया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास

बिलासपुर–जनरल परेड में पुलिस अधिकारी कर्मचारी ने किया बलवा ड्रील का अभ्यास! पुलिस डाग ने किया डेमो ड्रील !
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 31.03.2023 शुक्रवार को जनरल परेड के दौरान
 अति पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस के अधिकारी / कर्मचारी को बलवा ड्रील का अभ्यास कराया गया।
 बलवा ड्रील के दौरान राहुल देव शर्मा ने आने वाले दिनों की परिस्थिति जन्य समस्त प्रकार की स्थितियों परिस्थितियों के आधार पर विस्तार से संपूर्ण बलवा ड्रील का सिलसिले वार अभ्यास कराकर जानकारी दी गई। 
बलवा ड्रील के दौरान वाटर कैनन के उपयोग एवं टीयर स्मोक सेल के उपयोग से भी अवगत कराया गया। पुलिस स्निफर डाग ग्रेसी एवं पुलिस ट्रेकर डाग रोजी के द्वारा भी
 डेमो ड्रील कर दिखाया गया जिसकी सभी अधिकरी / कर्मचारी द्वारा प्रसंशा की गई। पुलिस की कार्यशैली में कसावट लाने एवं बलवा ड्रील की वास्तविक स्थिति से रूबरू कराने के उद्देश्य से आज का बलवा ड्रील काफी सकारात्मक रहा। आगे भी नियमित रूप से पुलिस के अभ्यास जारी रहेगा।

Thursday, March 30, 2023

पुलिस अधीक्षक ने ली "यातायात की पाठशाला....

बिलासपुर–बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा विगत माह मार्च से बिलासपुर नगर वासियों के लिए यातायात के नियमो की जानकारी हेतु "यातायात की पाठशाला" अभियान प्रारंभ किए जाने यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।*
       आदेश के परिपालन में मार्च माह में बिलासपुर शहरी चौक चौराहों मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन सुबह एवं शाम यातायात के अधिकारी 20 से 25 "यातायात की पाठशाला" का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों की बुनियादी जानकारी यातायात पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही है।*
              इसी क्रम में आज शहर के अति व्यस्ततम एवं महत्वपूर्ण चौक नेहरू चौक एवं महामाया चौक में स्वयं "पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा यातायात की पाठशाला ली गई"

     विदित हो कि नेहरू चौक पर प्रातः 11:00 बजे से बड़ी संख्या में लोगो वाहन चालकों जिसमें हर आयु वर्ग के स्त्री-पुरुष वाहन चालक शामिल हुए।
           पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें संबोधित करते हुए वाहन सड़क पर चलाते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें जैसे- चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की मूल प्रपत्र वाहन चलाते समय सुरक्षा के मापदंड जैसे-दुपहिया में हेलमेट, कार आदि में सीट बेल्ट का प्रयोग करना, रेड सिगनल में रुकने की प्रवृत्ति का विकास, सड़क पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा का
 ध्यान रखना, रॉन्ग साइड मूवमेंट नहीं करना,दुपहिया में तीन सवारी नहीं चलना, प्रेशर हार्न का प्रयोग नहीं करना, साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के नवीन प्रावधानों की जानकारी तथा गुड सेमीरिटर्न कानून की विस्तृत जानकारी तथा सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले व्यक्ति के व्यक्ति को प्राप्त होने वाले कानूनी संरक्षण की

 जानकारी तथा शासन की नवीन योजना के तहत घायलो की मदद करने वालो को सम्मानित किए जाने संबंधी जानकारी बड़ी ही सरल रोचक ढंग से दी गई*
            आज के इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वितीय सोपान में स्थानीय महामाया चौक में "यातायात की पाठशाला" लगाकर लोगों को नियमों की जानकारी दी गई , यातायात पुलिस की पूरी टीम, दोनों ही पाठशाला में उपस्थित रही ।

        नेहरू चौक पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात)श्री रोहित बघेल सहायतार्थ निरीक्षक श्री मोहन भारद्वाज,सहायक उपनिरीक्षक चंद्रदेव बीसी, इसी प्रकार महामाया चौक में यातायात पुलिस अधीक्षक (यातायात)श्री संजय साहू, निरीक्षक श्री अशोक द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक मनोज पांडे, राम प्रताप यादव रहे।

      पाठशाला के अंतिम चरण में यातायात से जुड़ी जानकारी संबंधी उपयोगी  प्रश्न उत्तर उपस्थित लोगों से की गई जिसमें अधिकांश लोगों ने सही जवाब दिया,आगामी दिनों में भी यातायात की पाठशाला निरंतर जन जागरूकता के लिए जारी रहेगी।
  यातायात नियम सदैव पालन करें......!

Wednesday, March 29, 2023

सीपत पुलिस की 363,366,354,(ग) भादवि 08 पॉक्सो एक्ट एवं sc/st एक्ट 3(1)बी 3(2)(V-A) के तहत कार्यवाही

बिलासपुर/सीपत–प्रार्थी द्वारा थाना आकर दिनांक 02.12.2022 को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.11.2022 को इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबध्द किया गया था जिसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक सी. डी.लहरे एस.जे.पी.यु. बिलासपुर महोदय को देने पश्चात प्रकरण के आरोपी की पतासाजी की जा रही थी जो घटना

 के बाद से फरार होकर कई जगह अपनी पहचान छुपा कर रहा था दौरान पतासाजी के प्राप्त संदेही का मोबाईल नम्बर का कॉल डिटेल साईबर सेल बिलासपुर से प्राप्त किया गया जो बार-बार अपना लोकेशन बदलते रहता था अंतिम बार  लोकेशन अहमदाबाद गुजरात प्राप्त हुआ जो   वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के मार्गदर्शन में टीम बनाकर प्राप्त लोकेशन के आधार पर अहमदाबाद गुजरात से हमराह स्टाफ के साथ जाकर घेराबंदी कर आरोपी आशीष विश्वकर्मा को  पकड़ा गया जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, उनि एस एफ केरकेट्टा प्रधान आरक्षक गंगाधर कवर आरक्षक 1139 चंद्र प्रकाश भारद्वाज  की विशेष भुमिका रही।

Monday, March 27, 2023

आजाद युवा संगठन के संस्थापक इशहाक कुरैशी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव

बिलासपुर–27 मार्च 2023 को आज़ाद युवा संगठन द्वारा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लिमहा के अंधियारी पारा में नवनिर्मित मंदिर निर्माण की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव की गया। आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी द्वारा बतलाया गया कि पंचायत की सार्वजनिक निस्तार की भूमि पर बाहरी व्यक्ति कालिका प्रसाद कुर्मी पिता संतराम द्वारा फर्जी तरीके से सवा डिशमिल का पट्टा जारी करवाकर  9 डिसमिल पर बेजा इस्तेमाल कर लिया गया हैं। जब कि लिमहा पंचायत के नेशनल हाईवे क्रमांक 111 का नवनिर्माण एवं चौड़ीकरण से पूर्व सड़क के किनारे महिला समूह द्वारा निर्मित हनुमान मंदिर स्थित था सड़क चौड़ीकरण के द्वरान प्रशासन द्वारा
 मंदिर को पीछे हस्तांतरण (शिफ्ट) करने के एवं मंदिर निर्माण के लिये मुवावजा के रूप में 7, 90, 273  (सात लाख नब्बे हजार दो सव तिहत्तर रुपये ) जारी किया गया हैं, उक्त राशि से महिला समूह द्वारा मंदिर का निर्माण कार्य चालू करवाने से पूर्व कालिका प्रसाद द्वारा मंदिर की भूमि पर बलपूर्वक अवैध रूप से काबिज कर लिया गया हैं। 
कालिका प्रसाद द्वारा न पंचायत का न ही तहसीलदार का आदेश न ही पटवारी का प्रतिवेदन को मनाने को तैयार हैं। कालिका प्रसाद की दबंगाई से परेशान हो कर संगठन के सदस्यों महोल्लावासियों द्वारा  द्वारा आज़ाद युवा संगठन के बैनर तले आज कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया गया और जिला प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर बेजा कब्जा हटाते हुए समस्या का निराकरण करने की बात कही गई। अन्यथा आज़ाद युवा संगठन के सदस्यों एवं ग्रामवासियों के साथ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करने को बाध्य जिसका जिम्मेदार स्वयं जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग होगा।  ज्ञापन
 सौपने वालो में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा भोला गोड़, सीन दास,देव कुमार कश्यप,कुमारी बाई कश्यप, झुल बाई उइके, उर्वशी कश्यप, पिंकी गंधर्व, संजय गंधर्व, सत बाई श्याम, सरस्वती केवट, निर्मला टेकाम, सविता पोर्ते, बबीता बाई श्याम, ललिता गंधर्व, राजकुमारी उइके, मिल बाई मारवी, बिरस्पति गंधर्व, पार्वती बाई गंधर्व, हिरोजिया बाई उइके, धन बाई अगरिया, जानकी बाई अगरिया, फुलमत बाई, बिमला बाई गंधर्व, पांचो बाई टेकाम, बुंदिया बाई, शान्ति बाई, कोता बाई पोर्ते, राजकुमारी कश्यप, ममता कश्यप, उर्मिला बाई कश्यप, आनंद कुँवर, छल बाई उइके, मीना बाई, तारो बाई, तीज कुँवर टेकाम, नयन कुँवर, टेकाम, मुन्नी बाई उइके, शुकवारा बाई, शैल बाई गंधर्व आदि बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

Sunday, March 26, 2023

रविंद्र सिंह ने किया कराते के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बिलासपुर–छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी के द्वारा कराटे के खिलाडियो को आज किया गया सम्मानित। आज धमिका काई कराते छत्तीसगढ़ की बिलासपुर शाखा द्वारा कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन नेपाली सामुदायिक भवन हेमू नगर बिलासपुर मे कराते एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान सुशील चंद्रा जी प्रदेश सचिव के श्री अविनाश शेट्टी जी के उपस्थिति व
 छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य श्री रविंद्र सिंह जी छत्तीसगढ शासन के मुख्य आतिथ्य एंव रवीश मिश्रा जी विशेष सलाहकार कराते संघ बिलासपुर धमिका काई एवं श्री हरि गुरु जी मुख्य संरक्षक बिलासपुर कराटे एकेडमी के नेतृत्व में एवं ठाकुर कर्ण सिंह जिला अध्यक्ष धमिका काई कराते बिलासपुर खेतों महानंद मुख्य प्रशिक्षक प्रदेश कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न कराया गया । जिसमें येलो बेल्ट में
 शिवानी बुधौलिया अंजलि सेंन सोमेश्वरी साहू नंदनी साहू लेखनी साहू गौरी साहू प्रिया यादव नव्या सिंह ठाकुर सृष्टि निर्मलकर खुशी गोस्वामी मोनिका पटेल मुस्कान सूर्यवंशी मुस्कान यादव दीपाली सूर्यवंशी संजना कुशवाहा शिवानी बुधौलिया ऑरेंज बेल्ट के लिए दिव्या साहू सुजाता ध्रुव
 काव्या सिंह ने भाग लिया एवम अच्छा प्रदर्शन किया ग्रीन बेल्ट के लिएहर्ष साहू अजीत सिंह अरोड़ा ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में शिवा निर्मलकर काजी हसन अरुण नायक जितेंद्र सिंह राकेश केसरी संजुक्ता दास महिला विंग कमिशन हेड प्रतीक सोनी सचिव जिला बिलासपुर किरण राव गणेश निर्मलकर उपाध्यक्ष सुजीत वाघमारे बन्नी समीर खान एवं अधिक मात्रा में कराटे प्रशिक्षक उपस्थित रहे । यह जानकारी कराटे प्रशिक्षक किरण राव ने दी।

Saturday, March 25, 2023

जिला पंचायत सभापति गौरहा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया आभार व्यक्त..

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व शिक्षा मंत्री के द्वारा स्कूलों के मरम्मत,उन्नयन,परिवर्तन,प्रवर्धन के साथ के साथ अतिरिक्त कक्ष शौचालय की स्वीकृति हेतु बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा के द्वारा सामान्य सभा की बैठक में लगातार स्कूलों की मरम्मत,अतिरिक्त कक्ष व स्कूल के उन्नयन के लिए राज्य शासन से मांग की जा रही थी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिला पंचायत सभापति की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को इनकी स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा था जिनमें विभिन्न स्कूलों के विकास कार्यों के लिए राज्य शासन ने स्वीकृति दे दी है।

जिला पंचायत सभापति ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया आभार व्यक्त.

                    जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया कि बच्चें ही हमारे देश के भविष्य है और इनकी समस्याओं का समाधान करना हमेशा मेरी प्राथमिकता रही हैं। जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र व बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लगातार दौरों में स्कूलों के मरम्मत,नवीनीकरण व उन्नयन हेतु ग्रामवासियों से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मांग मिलती रही है उसी के आधार पर जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में उन स्कूलों के उन्नयन नवीनीकरण व मरम्मत के कार्यों के लिए मांग की गई थी जिसमें राज्य शासन ने अपनी स्वीकृति देते हुए बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के लिए 1 करोड़ 50 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है जल्द ही इन निर्माण कार्यों को पूरा कराया जाएगा,जिससे स्कूल में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को और शिक्षकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो। सभापति गौरहा ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
शिक्षा विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत सेंदरी में 455000, ग्राम कछार 450000, ग्राम बिटकूली 263000,ग्राम मंजूरपहरी 546000,ग्राम बह्मनीखुर्द 
384000,ग्राम कर्मा 643000, ग्राम डगनिया 316000,ग्राम लगरा 891000, ग्राम पेंडरवा 51000,ग्राम भरारी 533000,ग्राम भारवीडीह 615000,ग्राम सेमरा 1500000, ग्राम लिम्हा 181000, ग्राम बेलतरा 2000000, ग्राम नेवसा 565000,ग्राम टेकर 730000,ग्राम नवागांव 250000, ग्राम सलखा 201000,ग्राम गिधौरी 32000,ग्राम बांका 167000 की राशि स्कूलों के मरम्मत,उन्नयन, परिवर्तन,परिवर्धन,अतिरिक्त कक्ष व शौचलय के निर्माण के लिए की गई हैं।

आजाद युवा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम पंचायत लिम्हा में संपन्न, 27 मार्च को करेगी आजाद युवा संगठन कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव

बिलासपुर–बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लिमहा में आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई। बैठक में संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी एवं संगठन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उर्वशी पालेकर को संगठन के सदस्यों द्वारा बतलाया गया कि गांव का ही कालिका प्रशाद कुर्मी पिता संतराम द्वारा गाँव मे नवनिर्माण हनुमानजी की मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से बेजाकब्जा करते हुए बाउंड्रीवाल का निर्माण कर लिया गया हैं जिसके कारण मंदिर का निर्माण कार्य रुक गया हैं, जिसकी शिकायत संगठन के सदस्य एवं ग्ग्रामवासियों द्वारा तहसील कार्यालय दी गई हैं, जिसके तहत तहसीलदार साहब द्वारा मंदिर की जमीन से कब्जा हटाने की बात कहने के बाद भी कालिका प्रसाद कुर्मी द्वारा कब्जा नहीं हटाया जा रहा हैं। 
उक्त बातो को गंभीरता से लेते हुए संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने कहा कि उक्त मामले को लेकर 27 मार्च को रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए मंदिर की जमीन से बेजाकब्जा हटाए जाने की मांग की जावेगी। बैठक मे मुख्य रूप से संगठन प्रमुख़ इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर संगठन जिला उपाध्यक्ष, शिन दास मनिकपुरी, देवकुमार कश्यप, राधा बाई गंधर्व, बिमला बाई
 गंधर्व, देवकी टेकाम, निर्मला बाई उईके, बिरस्पति बाई उइके, पांचो बाई टेकाम, बुधिया बाई, राधा बाई उइके, शांति बाई, कोता बाई पोर्ते, राजकुमारी कश्यप, ममता कश्यप, उर्मिला बाई कश्यप, आनंद कुँवर, जगोतीं बाई उइके, छल बाई उइके, राजमती मरावी, मीना बाई, तारो बाई, तीजकुँवर टेकाम, नयन कुँवर उइके, मुन्नी बाई उइके,लीला बाई उइके, शुकवारा बाई, निर्मला बाई, शैल बाई गंधर्व, फुलमत बाई, जावरा बाई अगरिया, जानकी बाई अगरिया, धन बाई अगरिया, राजकुमारी उइके, संजय गंधर्व, आदि बड़ी संख्या मे संगठन के सदस्यगण उपस्थित रहे।

26 व 27 मार्च को राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव जानकी पांडेय बिलासपुर दौरे पर

बिलासपुर
–राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीमती जानकी पांडेय छत्तीसगढ़ दौरे में रहेंगी इस दौरान वे बिलासपुर के कार्यकारिणी पर चर्चा करेंगी साथ ही साथ पुराने एवम नए पदाधिकारियों  व कार्यकर्ताओं से भी  मुलाकात करेंगी।

एनसीपी (राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी) की छत्तीसगढ़ प्रभारी एवम राष्ट्रीय महासचिव का दो दिवसीय दौरा 26 एवम 27 मार्च को होने वाला है 

एनसीपी की राष्ट्रीय महासचिव जानकी पांडे का 26 मार्च को बिलासपुर आगमन होने जा रहा है जिसमे पार्टी के सदस्यो में काफी उत्साह दिखाई नजर आ रहा।
छत्तीसगढ़ में होने वाली आगामी विधानसभा चुनावों पर  चर्चा एवम पार्टी के पदाधिकारियो से रूबरू होने के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा करने की बात सामने आ रही।

कार्यकारिणी विस्तार के बाद स्वर्गीय हितेश शुक्ला जो राकापा के प्रदेश अध्यक्ष थे उनका आकस्मिक निधन होने के बाद पार्टी में शोक की लहर चल रही थी स्वर्गीय हितेश शुक्ला के परिवार से  जानकी पांडे जी उनके निवास जाकर परिजन से भी मुलाकात करेंगी 26 व 27 मार्च को जानकी पांडेय बिलासपुर दौरे पर रहेंगी।

Friday, March 24, 2023

20 क्विंटल धान की खरीदी भूपेश सरकार का ऐतिहासिक निर्णय– माननीय श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास जी

बिलासपुर –20 क्विंटल धान की खरीदी भूपेश सरकार का ऐतिहासिक निर्णय- त्रिलोक चंद्र श्रीवास( छत्तीसगढ़ के ग्राम स्वालंबन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा), भूपेश बघेल सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रति क्विंटल 15 क्विंटल धान खरीदी को बढ़ाकर 20 क्विंटल किए जाने का निर्णय ऐतिहासिक है, यह छत्तीसगढ़ के विकास, छत्तीसगढ़ के ग्राम और ग्रामीणों, किसानों के विकास, उनके आर्थिक स्वावलंबन,में मील का पत्थर साबित होगा, यह बातें कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता, बॉलीवुड अभिनेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास इस निर्णय पर हर्ष व्यक्ति हुए व्यक्त किया, श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तारूढ़ हुई है, तब से प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है, विशेषकर गांव, गरीब, किसानों, के विकास के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है, चाहे
 गो धन न्याय योजना की बात हो,राजीव गांधी कृषि न्याय योजना की बात हो,पूरे देश में प्रदेश में सर्वाधिक मूल्य पर 2640 रु प्रति क्विंटल धान की खरीदी किया जाता है, इसे माननीय मुख्यमंत्री जी ने₹28 प्रति क्विंटल करने की घोषणा आगामी सत्र से किया है, साथ ही किसानों के कर्ज माफी, 5 हॉर्स पावर तक के मुक्त टुबेल, गोबर और गोमूत्र खरीदी योजना,सहित दर्जनों ऐसे कार्य भूपेश बघेल सरकार को ऐतिहासिक करार देते हैं, यह निर्णय छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा, इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक घोषणा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, प्रदेश प्रभारी शैलजा जी सह प्रभारी चंदन यादव एवं उलका जी,खाद्य मंत्री अमरजीत भगत जी, सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी मंत्री विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं, निश्चित रूप से गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की दिशा में क्या कदम अभूतपूर्व साबित होगा,,

कलश यात्रा में त्रिलोक चंद श्रीवास दंपत्ति खाली पैर किए पूरे गाव का भ्रमण

बिलासपुर–कलश यात्रा में त्रिलोक चंद श्रीवास दंपत्ति खाली पैर किए पूरे गाव का भ्रमण( मटियारी में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मटियारी में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया गया, महापुराण कथा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई जिसमें कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता एवं बॉलीवुड अभिनेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास जिला पंचायत सदस्य/ जिला योजना समिति सदस्य, सम्मिलित होकर खाली पैर पूरे
 गांव का भ्रमण किये, इस अवसर पर कांग्रेस नेता पंडित महेश मिश्रा, ओमप्रकाश श्रीवास, लोकेश श्रीवास उपस्थित होगी, भागवत आचार्य पंडित विनय कुमार मिश्र के द्वारा श्रीमद् भागवत देवी पुराण का व्यासपीठ से कथा का श्रवण करवाया जाएगा, कलश यात्रा में सम्मिलित हुए कांग्रेस नेता बॉलीवुड अभिनेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के प्रारंभ चैत्र नवरात्रि प्रारंभ मटियारी के आयोजन समिति के द्वारा देवी भागवत का आयोजन अत्यंत ही
 सराहनीय कार्य है,माता रानी के सभी भक्त बेटे और बेटियां हैं, सच्चे मन से जो माता रानी को याद करता है, पूजा करता है, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, उन्होंने आयोजन समिति के लिए सभी प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया,इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कल्लू
 जायसवाल, दादू शिकारी, रामकिशोर जायसवाल, सुखदेव तिवारी उतेनद्र यादव, सुनील शिकारी, राजकुमार गवाड़ा, आशीष यादव, जगमोहन गंधर्व नरेंद्र वस्त्रकार, डमरु,आदि जनों ने कलश यात्रा में सम्मिलित हुए श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया, इस अवसर पर पार्षद श्रीमती योगिताआनंद श्रीवास,श्रीमती इंदु यादव, मोनू श्रीवास, पार्थ पोरतें, मोहन जायसवाल कृष्णा यादव सहित हजारों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे,

Thursday, March 23, 2023

रविंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को बड़ी सौगात देने का स्वागत करते हुये इसे क्रांतिकारी कदम बताया

बिलासपुर –छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में इस साल से किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर यह साबित कर दिया कि वह किसानों के सच्चे हितैषी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को बड़ी सौगात देने का स्वागत करते हुये इसे क्रांतिकारी कदम बताया है।
छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर जी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से ही किसानों के हित में लगातार नई नई योजनाएं बनाकर उसका बेहतर क्रियान्वयन करा रहे है। सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले भुपेश बघेल जी ने किसानों का कर्ज माफ़ किया। उसके बाद किसानों से 2500 रुपये प्रति क्प्विंटल में धान खरीदी की शुरुआत कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। फिर नरवा गरवा घुरवा बाड़ी,

 गोठान योजना, राजीव गाँधी न्याय योजना सहित तमाम किसान हितैषी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। भूपेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के सही क्रियान्वयन का प्रतिफल है कि आज शहरों से लोग वापस अपने गाँव की ओर जा रहे है।और खेती कर आर्थिक रूप से मज़बूत हो रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सरकार किसानों को कभी बोनस देने के नाम पर तो कभी समर्थन मूल्य देने के नाम पर ठगती रही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव आया है । और उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है।जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पुर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष खरीफ सीजन में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा भूपेश सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का क्षेत्र व प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया है।

हिंदू शेरनी"किरण सिंह"शामिल हुई हिंदू नववर्ष की भव्य शोभायात्रा में

बिलासपुर–बिलासपुर में हिंदू नववर्ष की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे लाखो की भीड़ और गाजे बाजे के साथ प्रभु श्री राम जी की अद्भुत और भव्य प्रतिमा के साथ पूरे जोश एवम उत्साहपूर्ण यह शोभा यात्रा निकली गई। जगह पर लोगो ने इस शोभायात्रा का पटाखों और मिठाइयों के साथ स्वागत किया। 
                  (हिंदू शेरनी किरण सिंह)

और आपको बता दे के इस भव्य शोभा यात्रा में कई दिग्गज नेता तो शामिल हुए ही साथ ही साथ इस पूरे शोभायात्रा को शान हिंदू शेरनी किरण सिंह भी शामिल हुई।

कट्टर हिंदू शेरनी किरण सिंह  अपने आप में एक अलग ही हस्ती है जिन्होंने हिंदुत्व को संजोने के साथ साथ एक धागे में पिरो कर भी रखा है । 
यही वजह है की हिंदू शेरनी किरण सिंह पूरे समाज में अपनी एक अलग छवि बना कर चलती है ।
                 

हिंदू शेरनी किरण सिंह ने बताया की –
पूरी दुनिया में एक जनवरी को नया साल का दिन मनाया जाता है. लेकिन भारतीय संस्कृति के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत इस साल 22 मार्च को हो रही है. दरअसल हिंदू नववर्ष पंचांग के अनुसार चैत्र माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को मनाया जाता है. और इस साल नए साल की शुरुआत 22 मार्च 2023 को हो रही है. 

भारत में हजारों सालों से हिन्दू समुदाय द्वारा विक्रम संवत पर आधारित कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जा रहा है. विक्रम संवत पर आधारित कैलेंडर के अनुसार मनाया जाने वाले हिन्दू नववर्ष को हिंदू नव संवत्सर या नया संवत के नाम से भी जाना जाता है.

रविंद्र सिंह और और मितानिंक द्वारा वार्ड में सर्वे कर लिया गया पानी का सैंपल

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य व विनोवा नगर वार्ड 27 के वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह ठाकुर व मितानिन कल्पना के द्वारा वार्ड में सर्वे कर आज पानी जांच हेतु सेम्पल लिया गया । इस सेम्पल का जाॅच करा कर पानी की शुध्दता जाॅची जायेगी। सर्वे के अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिक
 हरीश तिवारी शिवा मुदलियार रामु शुक्ला मनोरमा शेन्डे रामप्यारी लुधियाना सरिता दास ङाली लुधियाना रीना कुमारी संतोष शेन्ङे सुब्रता कर्मकार उत्तम चटर्जी प्रशांत पाण्ङेय संगीत मोईत्रा परेश श्रीवास्तव सदीप मिश्रा सजय दवे ओमप्रकाश शर्मा अनिल चदेल सतोष पाण्ङेय केशव गोरख
 सतोष चौहान राघवेन्द्र सिंह दिलीप साहु गुङ्ङु चदेल अजय सोनी अजय तिवारी सजीव परिहार गुङ्ङु चदेल छोटु बर्ङे राजेश साहु योगेश पिल्ले पियुष अग्रवाल दिनेश मुदिलयार
 रितिक सिंह सजय यादव राज चौहान हरीश चेलकर नेब्रोन मसीह नरेंद्र सिंह मुकेश दुबे निटु परिहार रितिक सिंह जावेद खान कर्ण सिंह सन्नी चौहान उदय गंगवानी अजय गोस्वामी
 अब्दुल खालिद मजीत यादव यश सिंह विक्रम ध्रुव पप्पु विष्ट जनक बंधे मुकेश कछवहा पिन्टु आङील आदि उपस्थित थे ।

आजाद युवा संगठन के संस्थापक इशहाक कुरैशी के नेतृत्व में मोपका में विशेष बैठक हुआ संपन्न

बिलासपुर : - बेलतरा विधानसभा एवं बिलासपुर नगर पालिका निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं 46 पंडित राम गोपाल तिवारी नगर मोपका में आज़ाद युवा संगठन की
 बैठक रखी गई। बैठक में वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए नगर निगम के समक्ष माँग करते हुए निराकरण करने की बात कही गई।
 बैठक में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर ( संगठन जिला उपाध्यक्ष) श्रीमती शिवकुमारी मनिकपुरी, सुकृता निषाद, चन्द्रिका निषाद, ललिता चंदेल, भाऊ राम धुरी, चन्द्रिका बाई केवट, कान्ति धुरी, संगीता धुरी, रमौतीन निषाद, राजकुमारी लोनिया, जलबति धुरी, प्रीति, तिरवेणी धुरी, श्रीलाल लोनिया आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।*

सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी

 ​शीर्षक: सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी ​ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वाहन ...