Disclaimer: "News time 36garh" पर प्रकाशित सभी खबरें और जानकारियां सामान्य सूचना के लिए हैं। हम इसकी

Pages

Pages

Pages

Pages

Thursday, August 13, 2026

स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर दस्तक अभियान, रविंद्र सिंह बोले—400 यूनिट तक बिल हाफ योजना फिर शुरू हो

 स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर दस्तक अभियान, रविंद्र सिंह बोले—400 यूनिट तक बिल हाफ योजना फिर शुरू हो...




बिलासपुर। शहर में स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली के दाम, गलत बिजली बिल और लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ता वार्डों और गलियों में घर-घर पहुंचकर आम लोगों और व्यापारियों से बिजली संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर शिकायत फॉर्म भरवा रहे हैं। इसी कड़ी में विद्या नगर, विनोबा नगर, क्रांति नगर, शेष कॉलोनी, डिपूपारा और लिंक रोड क्षेत्र में कांग्रेसजनों ने लोगों से संपर्क कर उनकी शिकायतें दर्ज कीं। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह


ने कहा कि लोगों को बढ़े हुए बिजली बिल, गलत बिलिंग और अघोषित बिजली कटौती से लगातार परेशानी हो रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि भूपेश बघेल सरकार के समय लागू 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को दोबारा शुरू किया जाए, स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली दामों को लेकर राहत दी जाए तथा गलत बिजली बिलों का तत्काल संशोधन किया जाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह अभियान केवल ज्ञापन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं दर्ज की जाएंगी और बिजली व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों को सामने लाया जाएगा। अभियान में प्रशांत पांडेय, दिलीप साहू, संजय दवे, राहुल दुबे, संगीत मोईत्रा, राघवेंद्र सिंह, संदीप मिश्रा, बब्लू केसरवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment