बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण में संगठन ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता शमशेर सिंह (उदय) पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला मीडिया सहसंयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों के दायित्वों की घोषणा की है। नियुक्ति के तहत बेलतरा विधानसभा से अनमोल कुमार झा को जिला मीडिया संयोजक, मस्तूरी विधानसभा से शमशेर सिंह (उदय) और कोटा
विधानसभा से संजय सोनी को जिला सहसंयोजक बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उदय सिंह के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उदय सिंह जिले में पार्टी की गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी प्रभावी तरीके से मीडिया और आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


No comments:
Post a Comment