Disclaimer: "News time 36garh" पर प्रकाशित सभी खबरें और जानकारियां सामान्य सूचना के लिए हैं। हम इसकी

Pages

Pages

Pages

Pages

Saturday, October 18, 2025

अब्दुल इब्राहिम के हाथों बच्चों को मिला सम्मान, दीपावली पर स्कूल में रंगोली और भोज का आयोजन

बिलासपुर के गणेश नगर प्राथमिक शाला में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली एवं दीप सजावट प्रतियोगिता के साथ-साथ बच्चों के लिए आंशिक न्योता भोज भी रखा गया। इस विशेष अवसर पर वार्ड पार्षद अब्दुल इब्राहिम (खान) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को


पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे शाला परिसर दीपों की रौशनी और रंगोली की बहार से सज गया। कार्यक्रम में शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती आर. ए. खान तथा शिक्षिकाएँ अलिमा बेगम, रजनी नाइक, एम.



 आशा, मीनाक्षी सिंह ठाकुर, चंचल मोर, मौदेकर एवं ज्योति कुजूर की विशेष भूमिका रही। इस सांस्कृतिक आयोजन से बच्चों में भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि और उत्साह का संचार हुआ तथा स्कूल वातावरण उल्लासमय बन गया। वार्ड पार्षद अब्दुल इब्राहिम ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।



No comments:

Post a Comment