Disclaimer: "News time 36garh" पर प्रकाशित सभी खबरें और जानकारियां सामान्य सूचना के लिए हैं। हम इसकी

Sunday, November 26, 2023

गौरा गौरी विसर्जन यात्रा में सम्मिलित हुए धरम लाल कौशिक

बिलासपुर–आज बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिरगिट्टी वार्ड 11 नया पारा में गौरा गौरी विसर्जन यात्रा में सम्मिलित हुए

, जहाँ क्षेत्र के सभी नागरिकों के साथ उपस्थित होकर प्राचीन समय से चली आ रही परम्परा का निर्वहन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Thursday, November 23, 2023

रविंद्र सिंह द्वारा मितानिनों को किया गया सम्मानित

बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी द्वारा मितानिन दिवस पर मितानिनो का सम्मान आज श्रीफल व साल भेट कर किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह जी ने कहा कि मितानिन का केवल एक दिन सम्मान न कर हम सभी को हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। क्यो कि करोना कार्यकाल मे जो सेवा मितानिनो ने किया है। 
उनकी जितनी प्रशंसा कि जाये कम है। मितानिनो द्वारा लगातार सरकार की योजनाओ को फलीभूत करने जी तोङ मेहनत किया जा रहा है। बच्चो का मानसिक व शारीरिक विकास के साथ ही गर्भवती महिलाओ का सेवा रोगीयो का सेवा व जनजागरण का कार्य लगातार किया जा रहा है।
 जिसको लिये मितानिन बधाई के पात्र है। सम्मान कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से सविता दुबे मितानिन प्रशिक्षक संजु बेगम  ए सी  शिल्पा पाण्ङेय मितानिन प्रशिक्षक प्रभा चौहान कल्पना नाईक ज्योति थुल आदि मितानीनो का सम्मान कर मुॅह मिठा कराया गया।

Wednesday, November 22, 2023

कांग्रेस के जिला व प्रदेश पदाधिकारी खुलकर आए त्रिलोक चंद्र श्रीवास के समर्थन में

बिलासपुर –कांग्रेस के जिला व प्रदेश पदाधिकारी खुलकर आए त्रिलोक चंद्र श्रीवास के समर्थन में,( प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा जिला अध्यक्ष अपने ब्लॉक अध्यक्षों से पार्टी की छवि को  करवा रहे हैं धूमिल) बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के दर्जनों पदाधिकारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के दर्जनों पदाधिकारी ने आज रायपुर जाकर प्रदेश कांग्रेस भवन
 कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज  जी के नाम पर पत्र दिया है,  पत्र में उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के बिलासपुर जिले सहित प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र
 श्रीवास लगातार पांचवीं बार कांग्रेस के टिकट नहीं मिलने के पश्चात भी कांग्रेस पार्टी के पक्ष  में पूरे प्रदेश में कार्य किए हैं, श्री त्रिलोक श्रीवास  स्वयं एवं उनके हजारों समर्थक बेलतरा विधानसभा सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी
 के पक्ष में प्रचार प्रसार कार्य किए हैं ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास को तखतपुर का प्रभारी बनाया गया था, जहां त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने पार्टि में द्वारा के पक्ष में रात दिन एक किया स्वयं पार्टी के प्रत्याशी वर्तमान में संसदीय सचिव डॉ रश्मि सिंह ने पत्र जारी करके यह कहा है कि त्रिलोक श्रीवास  ने उनके साथ कार्य किया है, जिससे उन्हें और पार्टी को लाभ हुआ है, एवं कोनी के पोलिंग बूथ पर जो तथाकथित आरोप लगाया जा रहा है, उसमें पदाधिकारी ने बताया कि जिन कार्यकर्ताओं के नाम से आरोप लगाया जा रहा है, उस कार्यकर्ताओं ने स्वयं ही शपथ

 पत्र करके जिला अध्यक्ष और पार्टी उम्मीदवार के आरोप को झूठा बताया है, उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदान के दिवस शाम लगभग 4:30 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास वहां आए और उन्हें वोटिंग किए हो कि नहीं यह बुलाकर पूछे, और कहा कि मतदान में आधा घंटा शेष है, कोई वाद विवाद ना हो, इतना कह कर चले गए, अनावश्यक रूप से छवि खराब करने के लिए झूठा आरोप लगाया जा रहा है, जो की निंदनीय है, अब जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केसरवानी जो वर्तमान में बेलतरा के प्रत्याशी हैं, अपने नाकामी को छुपाने के लिए और कांग्रेस पार्टी संगठन में या सत्ता में आने पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास को कोई महत्वपूर्ण
 जिम्मेदारी ना मिले, इसलिए झूठा आरोप लगा रहे हैं, विजय केसरवानी जिला अध्यक्ष रहते हुए त्रिलोक श्रीवास उनके परिवार एवं उनके सहयोगियों को लगातार अपमानित एवं उपेक्षित करते हुए आ रहे हैं ,एवं साथ ही साथ अपने स्वयं के द्वारा नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से मानय भी नहीं है के द्वारा झूठा अलग-अलग आरोप लगा रहे हैं, और पार्टी के बातों को सार्वजनिक करके पार्टी की छवि धूमिल कर रहे हैं ,इस पर इन्होंने रोक लगाने की मांग किया है, जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी श्री महेश मिश्रा, कृष्णा श्रीवास ,राम लखन जायसवाल, राधेश्याम तंबोली, चरण सिंह राज, मंगल वाजपेई, गणेश वर्मा, मोहसिन खान, कृष्णा श्रीवास, मनोज श्रीवास अनिल साहू लक्ष्मी यादव मनोज साहू दीपक कश्यप रमेश शिकारी हृदेश कश्यप, दीपक यादव लक्ष्मी नारायण साहू निलय  शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा, शुभम श्रीवास, अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक राहुल गोरख, संदीप शर्मा सहित दर्जनों जिला एवं शहर के पदाधिकारी एवं प्रदेश कांग्रेस के मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने पत्र लिखकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से इन सभी विवादों पर विराम लगाने, तथाकथित आरोप पर निष्पक्ष जांच करने एवं कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल करने वालों को विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया हैll*

Sunday, November 19, 2023

त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने दिया नोटिस का जवाब, कहां कांग्रेस का निष्ठावान सिपाही पूरे चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में कार्य किया

बिलासपुर –त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने  दिया नोटिस का जवाब, कहां कांग्रेस का निष्ठावान सिपाही पूरे चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में कार्य किया,( रश्मि सिंह ने कहा कि त्रिलोक के कार्य से उन्हें और पार्टी को हुआ लाभ) जिले एवं प्रदेश के कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, सचिव -प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ,को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी के शिकायत के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था, जिसके
 तारतमय में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अपने सहयोगियों सहित उपस्थित होकर कारण बताओं नोटिस का सप्रमाण जवाब प्रस्तुत किया है, श्री त्रिलोकचंद श्रीवास ने कहा कि वह कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही हैं ,बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के स्वाभाविक दावेदार होने के पश्चात भी उन्हें टिकट नहीं मिला, उसके पश्चात वह कांग्रेस के पक्ष में कार्य किया और प्रदेश में पाटन
 विधानसभा, साजा विधानसभा, कवर्धा विधानसभा एवं जहां-जहां प्रत्याशियों ने उन्हें आमंत्रित किया वह वहां जाकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में कार्य किए हैं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें तखतपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया, वहां वह पूरे
 12 दिन से ज्यादा समय तक अपने सहयोगियों सहित तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार वर्तमान में संसदीय सचिव डॉक्टर रश्मि आशीष सिंह के पक्ष में कार्य किया, 50  सभाएं ली है, उन्होंने अपने जवाब में कहा कि विजय केसरवानी पिछले 5 वर्षों से ज्यादा समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, वह कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे हैं उनकी पत्नी बेलतरा से जिला पंचायत सदस्य है ,भाई बहु नगर निगम की पार्षद है , उसके पश्चात भी उन्हें या उनके पारिवारिक जनों को कभी भी बेलतरा-विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मीटिंग, सभा सम्मेलनों की सूचना नहीं दिया गया, लगातार उनसे अपमानजनक व्यवहार एवं उपेक्षित व्यवहार किया गया है ,उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में त्रिलोक को पार्टी में कोई बड़ा पद ना मिले, इसलिए अपने नाकामी का ठीकरा त्रिलोक के ऊपर फोड़ने की तैयारी के लिए या मनगढ़ंत और झूठा आरोप
लगाया गया है ,साथ ही साथ तथा कथित रूप से कोनी के मतदान केंद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को  बरगलाने का जो आरोप लगा है, उस पर जिन कार्यकर्ताओं के हवाले से यह आरोप लगाया गया था, उन् कार्यकर्ताओं ने शपथ पत्र देकर कहा कि मतदान समाप्ति के पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास वहां पहुंचे और उन्हें बुलाकर यह कहा कि मतदान के लिए कुछ समय बचा हैं ,मतदान के बाद आपस में वाद विवाद नहीं करना, और वोटिंग किए हो कि नहीं ,यह पूछ कर चले गए, यह मतदान के दिन समय लगभग 4:30 का था और मतदान समाप्त होने में मात्र आधे घंटे थे, यदि उन्हें विरोध करना होता तो वह पहले से ही कोनी क्षेत्र या बेलतरा-क्षेत्र के लोगों को मना करते ,आधा घंटा पहले कैसे किसी व्यक्ति को मना करेंगे, और वह स्वयं इतने वरिष्ठ हैं   कि  कभी पार्टी के विरुद्ध नहीं जा सकते, त्रिलोक श्रीवास की छवि धूमिल करने के लिए यह झूठl और निराधार आरोप लगाया गया है, त्रिलोक श्रीवास ने बताया कि कोनी निवासी कालू सोनी, मदन पांडे और नीलम खंiडे पूर्व में उनके विरुद्ध दर्जनों झूठi शिकायत आवेदन लगा चुके हैं, यह वही लोग हैं जो भाजपा शासन काल में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता थे, और उनके ऊपर और उनके परिजनों सहयोगियों के ऊपर झूठi अपहरण कैस लगाए थे ,जो बाद में पुनर जांच में झूठा साबित होकर खत्मi खारिज हुआ है, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के उम्मीदवार संसदीय सचिव डॉक्टर रश्मि आशीष सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज को लिखे अपने लेटर में कहा है कि त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने उनके साथ रहकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में कार्य किया है, जिससे उन्हें एवं पार्टी को लाभ होगा, इससे स्पष्ट है कि त्रिलोक श्रीवास ने कहीं भी पार्टी लाइन से बाहर जाकर खुलाघात या भीतरघात नहीं किया है, क्योंकि बेलतरा-से कांग्रेस के वर्तमान उम्मीदवार  बाहरी है, और स्थानीय मजबूत जनआधार वाले नेताओं को किनारा करना चाहते हैं, इसलिए झूठi अनर्गल आरोप लगा रहे हैं,  त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का उन पर निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने का भारी दबाव था, जिसे उन्होंने पार्टी आला कमान के नेताओं के समझाइस पर उनके
 सम्मान में चुनाव नहीं लड़ा, एवं पार्टी के पक्ष में कार्य करने का निर्णय लिया है, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने आवेदन के साथ 24 पेज का प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में किए कार्यों के वीडियो, सीडी फोटोग्राफ संलग्न किए हैं, त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि हमेशा से कुछ लोग उनके उनके सहयोगियों परिजनों का छवि खराब करने के लिए बीच-बीच में झूठा आरोप मनगढ़ंत आरोप लगाते रहते हैं, यह वही लोग हैं जो उनके परिवार वह उनसे जन आधार से ईर्ष्या रखते हैं,  और पूर्वाग्रह से ग्रसित है, ऐसे लोग नहीं चाहते कि त्रिलोक श्रीवास या उनके परिजन उनके सहयोगी राजनीति के क्षेत्र में सफलता के आयाम गढ़े, इसलिए बीच-बीच में उनका अनावश्यक रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए ऐसे झूठे आरोप लगाते रहते हैं,  त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता और नेता हु ,पिछले 25 वर्षों से टिकट के दावेदार होने के पश्चात मुझे टिकट नहीं मिला, और हमारे पार्टी में बना हुआ हूं, और वर्तमान में और भविष्य में पार्टी की सेवा हमेशा की  अपनी सहयोगी और परिजनों के साथ करते रहूंगाll*

Thursday, November 16, 2023

विधायक शैलेश पाण्डे की फौज बेहद ही कमजोर,अमर की फौज लगा रहे भरपूर जोर


बिलासपुर–आम जनता से दूरी बनाकर जिन गलतियों की वजह से चार बार के विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पिछला चुनाव हारे थे वही गलती सिर्फ 5 साल के कार्यकाल में ही वर्तमान विधायक शैलेश पांडे दोहराते नजर आ रहे हैं। पूर्व मंत्री अमर के पास कम से कम जमीनी कार्यकर्ताओं की फौज तो थी पर वर्तमान नगर विधायक शैलेश पांडे के पास कांग्रेस पार्टी में जमीन से जुड़ा कोई कार्यकर्ता तक नजर नहीं आता। ऐसे में वर्तमान विधानसभा चुनाव की वैतरणी नगर विधायक शैलेश पांडे आसानी से पार करते नजर नहीं आ रहे हैं । वहीं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भारी भरकम कार्यकर्ताओं की फौज लेकर शहर के सभी गलियों की खाक छानते दिख रहे हैं । वैसे भी नगर विधायक शैलेश पांडे पूरे  5 साल तक कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं से अलग-थलग रहे। नौबत
 यहां तक आ गई कि उनकी ही पार्टी के कुछ लोगों ने उनके गिरेबान तक हाथ डाल दिया इसके बाद भी कांग्रेस पार्टी में मचा बवाल नहीं थम पाया। कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी बगल की बेलतरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें कांग्रेस के आधे कार्यकर्ता उनके साथ बेलतरा शिफ्ट हो गए हैं। वहीं पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आधी फौज कोटा विधानसभा कूच कर गई है। ऐसे में बचे खुचे संगठन के पदाधिकारी और मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं के भरोसे शैलेश पांडे बिलासपुर विधानसभा को फतह करने का सपना पाल रहे हैं। क्या यह सपना हकीकत में बदल पाएगा या फिर कांग्रेस को यह सीट दोबारा गवानी पड़ेगी यह तो आने वाला वक्त और मतदाताओं का मूड ही तय करेगा।

Wednesday, November 15, 2023

भूपेश है तो भरोसा नहीं भ्रम है : डॉ रमन

बिलासपुर/बिल्हा–भाजपा प्रत्याशी विधानसभा बिल्हा धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में विधानसभा बिल्हा के ग्राम बरतोरी में आयोजित आमसभा को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने संबोधित किया इस दौरान पूर्व सीएम ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी इसके बाद उन्होंने सभी से आने
 वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी को वोट करने की अपील की खास कर फर्स्ट टाइम वोटर्स से उन्होंने आग्रह किया कि मतदान जरूर करें। उन्होने कहा कि विधानसभा बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक के विधायक के कार्यकाल में विधानसभा बिल्हा में जितने भी
 कार्य हुए है वह पुरी तरह से पूरे छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड कायम करके रख दिया है। आज विधानसभा बिल्हा में सड़कों का जाल बिछाया गया, हायर सेकेण्डरी स्कूलों, भवनों का निर्माण, एनिकेटों का जाल बिछाया गया यह विधानसभा बिल्हावासियों  के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो छत्तीसगढ़ को 15 साल तक विकास के मार्ग पर ले जाया गया था उसे इस कांग्रेस सरकार ने पुरी तरह से पीछे ढकेल दिया है। जो सड़के बनी है उसे मतम्मत कराने की स्थिति में भी नहीं है।  
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा  इस साल हम तीन दीवाली मना पाएंगे एक दीवाली हमने मना ली है, दूसरी दीवाली 3 दिसंबर को जब पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा तब मनाएंगे, तीसरी दीवाली जनवरी में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा तब पुरा देश दीवाली मनाएगा। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख आवास के लिए हम राशि जारी करेंगे।
दूसरा काम, भाजपा की सरकार बनते ही सीजीपीएससी घोटाले के दोषियों पर कड़ी करवाई करेंगे इसके साथ ही शासन में रिक्त पदों पर 2 वर्ष में भर्ती करके युवाओं को रोजगार देंगे तथा छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के तहत प्रदेश में युवाओं को 50% सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेंगे।
इसके अलावा पूर्व सीएम ने किसानों की चर्चा करते हुए कहा कि 25 दिसंबर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती “सुशासन दिवस” के अवसर पर किसानों को 2 साल का बोनस देंगे। इसके साथ ही धान खरीदी भी 3100 रुपए प्रति क्विंटल में 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ होगी जिसमें 65,100 रु. प्रति एकड़ एकमुश्त सीधा किसानों के खाते में डाले जायेंगे। महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा का संकल्प बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर विवाहित महिला के लिए महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह के हिसाब से साल में ₹12000 रुपए उनके खाते में जमा करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही यह माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गारंटी है प्रदेश के गरीब परिवार की महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। रेडी-टू-ईट का जो काम कांग्रेस ने महिला स्व सहायता समूहों से छीना है उसे वापिस देना भी मोदी जी की गारंटी है। इसके साथ ही भाजपा की सरकार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले DA के सामान DA देगी।साथ ही मितानिन कर्मचारियों की मासिक मानदेय राशि में 50% की वृद्धि करेंगे तथा उन्हें पर्याप्त स्वास्थ्य संबंधी उपकरण प्रदान करेंगे ।इसके साथ ही पूर्व सीएम ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है, सभी सर्वे बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनने वाली है। आगे पूर्व सीएम ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में पिछले 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने 15000 करोड़ रुपए का घोटाला किया है जिसमें मुख्यमंत्री और सचिवालय सहित पूरी कांग्रेस सरकार लिप्त है, यह बड़ी डकैती है, 40% अवैध शराब इस सरकार ने बेची है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 5 साल पहले महिलाओं को 500 रुपए देने का वादा किया और 5 साल सरकार में रहने के बाद भी पूरा नहीं किया, इसके साथ ही इन्होंने शराबबंदी का वादा किया था, 10 लाख युवकों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, किसानों को दो साल का बोनस देने का वादा किया था, कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा किया था ये सभी वादे पूरे नहीं किए, गंगाजल की कसम खाने के बाद इस कसम को कांग्रेस ने इतनी बार तोड़ा है कि अब जनता कैसे विश्वास कर सकती है। आज आप सभी ने इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर यह बता दिया है कि आप सभी ने धरम कौशिक जी को अपना विधायक मान लिया है। 


भाजपा प्रत्यशी विधानसभा बिल्हा  धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कांग्रेस सरकार से जनता अब कभी विश्वास ही नहीं कर सकती है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की घोटालेबाज सरकार का जाना तय हो चुका हैं और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की स्वच्छ और ईमानदार सरकार बनेगी। आने वाली 17 तारीख को मतदान के दिन हमें अगले पांच वर्षों के लिए निर्णय लेना है।जहां कांग्रेस होगी वहां भ्रष्टाचार होगा अत्याचार होगा , विकास की जगह विनाश होगा। भूपेश बघेल की सरकार लूट और धोखे की सरकार है भोली भाली जनता को गुमराह करने वाले की सरकार है इसको यहां से जाना ही होगा। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को आप सबको जिताना है और पूरे छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना है। श्री कौशिक ने आगे कहा कि इस सरकार ने विधानसभा चुनाव 2018 में महिलाओं को 500 देने की बात कही थी जिसका कोई अता पता नहीं है। उन्होंने  कहा कि जो सरकार 500 नहीं दे पा रही वह 15000 रु क्या दे पाएगी। उन्होंने कहा कि  भूपेश बघेल ने हाथों में गंगाजल लेकर शराब बंदी करने का वादा किया था शराब बंदी तो नहीं हुई पर दो हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला ज़रूर कर दिया। कोल घोटाला , चावल घोटाला , गोठान में घोटाला , डी एम एफ में घोटाला, और तो और गोबर में घोटाला...? ऐसी घोटालेबाज सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकना है। सत्ता पाने सट्टे बाजी में भी घोटाला कर दिया। बिजली बिल आधा करने वादा किया था ,बेरोजगारों को नौकरी और भत्ता देने बोला पूरा हुआ क्या....? महिलाओं को हर साल 4 सिलेंडर मुफ्त देने का वादा भी किया था मिला क्या ...? 16 लाख परिवारों का प्रधानमंत्री आवास छीन ली।। ये जनता विरोधी सरकार हैं। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने जो मोदीजी की गारंटी दी है। 

भाजपा प्रत्यशी कौशिक ने कहा कि प्रदेश में आज क़ानून व्यवस्था का हाल सबसे खराब है। कांग्रेस शासन के दौरान लगभग 26 हज़ार युवा आत्महत्या कर चुके हैं, 1 हजार किसानों ने खुदकुशी कर ली, 10 हज़ार से अधिक हत्या और बलात्कार के मामले इस दौरान दर्ज हुए हैं, 25 हज़ार से अधिक आदिवासी बच्चों की चिकित्सा के अभाव में मौतें हुई हैं, ऐसे भयावह हालात छत्तीसगढ़ ने कभी नहीं देखे थे। प्रदेश में कांग्रेस के आते ही माफियाओं की चल पड़ी है। प्रदेश में शराब माफिया, पीएससी माफिया, कोल माडिया, रेत माफिया, भू माफिया, ड्रग्स माफिया, तस्कर माफिया, तबादला माफिया, धर्मान्तरण माफिया से लेकर हर तरह के आपराधिक, असामाजिक तत्वों की जकड़ मजबूत हो रही है। इन सबके पीछे कांग्रेस का हाथ, कांग्रेस का संरक्षण है। लूट, डकैती, अपहरण आदि यहां उद्योग की शक्ल ले चुका है। प्रदेश का सारा संसाधन देश हर में कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ने और बघेल की नेतागिरी चलते रहे, इसलिए खर्च की जी रही है। ऐसे अनाचारों की कहानी अंतहीन है जिसके खिलाफ हम सबको एकजुट होकर जुट जाना है।

Tuesday, November 14, 2023

रश्मि -आशीष सिंह के पक्ष में त्रिलोक चंद्र श्रीवास का धुआंधार प्रचार

तखतपुर –रश्मि -आशीष सिंह के पक्ष में त्रिलोक चंद्र श्रीवास का धुआंधार प्रचार, (जोशीले -ओजस्वी भाषण से बना रहे हैं, जबरदस्त माहौल), बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास जो वर्तमान में तखतपुर विधानसभा के कांग्रेस के  पर्यवेक्षक और प्रभारी हैं, वे लगातार तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के  गांव में धुआंधार दौरा एवं प्रचार प्रसार कर अपने ओजस्वी और जोशीले भाषण से जबरदस्त माहौल बना रहे हैं, पूरे तखतपुर विधानसभा में
 आम जनता में त्रिलोक श्रीवास के मांग प्रचुरता से बड़ा है, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ, आम जनता भी राह चलते उनके भाषण को सुनने रुक जाते हैं, और उनसे आकर्षित हुए  बिना नहीं रहते, रश्मि सिंह के पक्ष में त्रिलोक श्रीवास लगातार अथक मेहनत कर जबरदस्त माहौल का निर्माण कर रहे हैं, पिछले दो दिनों में त्रिलोक चंद श्रीवास ने लiखासर पचबहरi, सरसैनी,चनाडोंगरी, गनियारी चोरभट्टी एवं सकरी के सभी मोहल्ले, उसलापुर, केकरार आदि दो दर्जन से ज्यादा गांव में घूम -घूम कर कांग्रेस पार्टी एवं
 लोकप्रिय प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह के पक्ष में लोगों को संबोधित किया, इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ला हेमंत श्रीवास नवीन देवांगन अजय कॉल त्रिभुवन भाई नंदकिशोर वर्मा मंगल बाजपेई नितेश शर्मा जितेंद्र शर्मा जीतू कौशल श्रीवास्तव मनोज श्रीवास दीपक कश्यप राहुल गोरख मोहसिन खान गणेश वर्मा राहुल सिंह ठाकुर राकेश चौहान, आशिया कुरेशी इरफान खान आदि  उपस्थित थे, त्रिलोक श्रीवास को देखने और उनके भाषण सुनने के लिए देर रात तक सैकड़ो हजारों की तादाद में लोग जमा हो रहे हैं, यह कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह के लिए सुखद संकेत हैl*, (जोशीले -ओजस्वी भाषण से बना रहे हैं, जबरदस्त माहौल), बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास जो वर्तमान में तखतपुर विधानसभा के कांग्रेस के  पर्यवेक्षक और प्रभारी हैं, वे लगातार तखतपुर
 विधानसभा क्षेत्र के  गांव में धुआंधार दौरा एवं प्रचार प्रसार कर अपने ओजस्वी और जोशीले भाषण से जबरदस्त माहौल बना रहे हैं, पूरे तखतपुर विधानसभा में आम जनता में त्रिलोक श्रीवास के मांग प्रचुरता से बड़ा है, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ, आम जनता भी राह चलते उनके भाषण को सुनने रुक जाते हैं, और उनसे आकर्षित हुए  बिना नहीं रहते, रश्मि सिंह के पक्ष में त्रिलोक श्रीवास लगातार अथक मेहनत कर जबरदस्त माहौल का निर्माण कर रहे हैं, पिछले दो दिनों में त्रिलोक चंद श्रीवास ने लiखासर
 पचबहरi, सरसैनी,चनाडोंगरी, गनियारी चोरभट्टी एवं सकरी के सभी मोहल्ले, उसलापुर, केकरार आदि दो दर्जन से ज्यादा गांव में घूम -घूम कर कांग्रेस पार्टी एवं लोकप्रिय प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह के पक्ष में लोगों को संबोधित किया, इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ला हेमंत श्रीवास नवीन देवांगन अजय कॉल त्रिभुवन भाई नंदकिशोर वर्मा मंगल बाजपेई नितेश शर्मा जितेंद्र शर्मा जीतू कौशल श्रीवास्तव मनोज श्रीवास दीपक कश्यप राहुल गोरख मोहसिन खान गणेश वर्मा राहुल सिंह ठाकुर राकेश चौहान, आशिया कुरेशी इरफान खान आदि  उपस्थित थे, त्रिलोक श्रीवास को देखने और उनके भाषण सुनने के लिए देर रात तक सैकड़ो हजारों की तादाद में लोग जमा हो रहे हैं, यह कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह के लिए सुखद संकेत हैl*

बाल बाल बची आप पार्टी की विधायक प्रत्याशी उज्वला कराड़े,कही ये विपक्ष की शाजिश तो नही

बिलासपुर –बीती रात आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ उज्ज्वला द्वारा एक गाड़ी को ठोकर करने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर मीडिया द्वारा की गई पड़ताल में सच सामने आया है कि सामने से आ रहे ऑटो को बचाने में लगाई गई कार की ब्रेक और पीछे वाली कार का खुद डॉ उज्वला की कार से ठोकर लगने की बात पता चली है फिलहाल मामले को लेकर कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले लोगों ने गलत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रकाशित कर दिया है इस मामले

 को लेकर आप पार्टी की प्रत्याशी डॉ उज्वला कराड़े ने बताया कि बीती रात प्रचार से लौट के दौरान हुए तोरवा पूर्व चौक के पास पहुंची थी तभी अचानक एक सामने से ऑटो आ गया ऑटो को बचाकर बचाने के लिए उन्होंने एकाएक ब्रेक लगाया लेकिन पीछे से आ रही कार ने उन्हें ठोकर मार
 दी जिसमें उनकी कोई गलती नहीं है उन्होंने ऑटो वालों को बचाने के लिए में यह कदम उठाया यदि वह ऐसा नहीं करते तो बड़ी दुर्घटना होने की आशंका थी लेकिन वहां मौजूद कुछ कथित मीडिया पत्रकार के लोगों ने गलत न्यूज़ आप प्रमाणित यूट्यूब के माध्यम से मीडिया में प्रकाशित कर दी उन्होंने यह भी कहा कि उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के लिए इस तरह का प्रयास किया जा रहा है जो गलत है उन्होंने जनता से अपील की है कि बिलासपुर में इस बार कांग्रेस और भाजपा को लेकर काफी विरोध देखा जा रहा है  
निश्चित ही ये राजनीतिक विरोधियों की साजिश है।

जो चुनाव के दौरान मेरी छवि 
 खराब करना चाहते हैं

Saturday, November 11, 2023

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास को बड़ी जिम्मेदारी,तखतपुर प्रभारी की मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिलासपुर –कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास को बड़ी जिम्मेदारी (विधानसभा चुनाव हेतु तखतपुर के प्रभारी बने) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के लोकप्रिय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास बेलतरा-बिलासपुर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया गया है, इन्हें विधानसभा चुनाव हेतु बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है, एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी तथा वहां के जिले ,ब्लॉक, अन्य पदाधिकारी से समनव्य स्थापित कर
 कांग्रेस उम्मीदवार के जीत दिलाने हेतु कार्य करने का निर्देश दिया गया है, विदित हो त्रिलोक चंद्र श्रीवास कांग्रेस के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदों पर आसन है एवं अभी वर्तमान चुनाव में बेलतरा के सबसे सशक्त दावेदार होने के पश्चात टिकट नहीं मिलने के बाद भी वे मुख्यमंत्री के क्षेत्र पाटन, कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के साजा विधानसभा, मोहम्मद अकबर के कवर्धा, एवं तखतपुर मस्तूरी आदि क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार कार्य में लगे हुए हैं, श्री त्रिलोक श्रीवास को तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए जाने पर निश्चित ही तखतपुर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी, और कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती रश्मि आशीष सिंह को जीत दिलाने में त्रिलोक श्रीवास सहायक साबित होंगे,,*

Friday, November 10, 2023

डॉ.उज्वला बिलासपुर विधानसभा में कर रही धुआंधार जनसंपर्क…

बिलासपुर । बिलासपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी से पार्टी चुनाव लड़ रही उज्जवला कराड़े का धुंआधार जनसंपर्क जारी है।
गुरुवार को आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर उज्जवला कराड़े ने बिलासपुर विधानसभा के रेल्वे जी एम ऑफिस, पुलिस ग्राउंड फटाका दुकान व साराफा बाजार क्षेत्र में 
 धुंआधार जनसंपर्क किया इस दौरान व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर डा.उज्जवला को अपनी समस्या सुनाई और प्रशासन की विफलता और भाजपा कांग्रेस छोड़ आम
 आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही इस दौरान महिलाओं ने डा.उज्जवला का जोरदार समर्थन किया। बता दें कि बिलासपुर विधानसभा में पुराने शहरों को देख-देख कर
 जनता ऊब गई है और इस बार जनता पूरे बदलाव के मन में है डॉक्टर उज्ज्वल कराड़े के चुनाव लड़ने से क्षेत्रवासियो ने प्रफुल्लित होकर पूर्ण समर्थन देने का वादा किया है।
डॉ.उज्जवला कराड़े ने भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशीयों सहित अन्य दावेदारों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं क्योंकि उनके जनसंपर्क में उपस्थित समर्थकों की संख्या से नजर आ रहा है की वे अपने क्षेत्र वासियों के लिए कितना मायने रखती हैं।

Thursday, November 9, 2023

त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित बनाया रश्मि सिंह के पक्ष में माहौल

बिलासपुर/तखतपुर –त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित बनाया रश्मि सिंह के पक्ष में माहौल,( दर्जनों ग्रामों में किया सभा को संबोधित), जिले एवं प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने आज तखतपुर
 विधानसभा में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर रश्मि आशीष सिंह के विशेष आग्रह अनुरोध
 पर उनके पक्ष में दर्जनों गांव का उनके साथ दौरा किया, एवं दर्जनों स्थानों पर सभा को संबोधित कर, डॉ श्रीमती रश्मि आशीष सिंह को विजय दिलाने का अनुरोध किया, त्रिलोक
 श्रीवास के  तूफानी दौरे एवं ओजस्वी भाषण से त्रिलोक श्रीवास  उनके सहयोगियों  के इन क्षेत्रों में जमीनी पकड़ से रश्मि आशीष सिंह के पक्ष में एक तरफा माहौल नजर आने
 लगा है, इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ दीपक कश्यप नीलय शर्मा पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू ,चरण सिंह राज, लोक प्रकाश दिवाकर ,दीपक यादव, शशि प्रकाश केवट, नरोत्तम पटेल, भागवत पटेल, श्यामलाल गढ़वाल ,रामकुमार पटेल, संतोष भोई जयंत यादव संतोष लोनिया बिल्लू यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे,*

Tuesday, November 7, 2023

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सहयोगियों सहित किया आत्मीय अभिनंदन

बिलासपुर –कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सहयोगियों सहित किया आत्मीय अभिनंदन, (बिरकोना- कोनी हेलीपैड पर दर्जनों समर्थको सहित किया हार्दिक स्वागत), जिले एवं प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के बिलासपुर आगमन के दौरान बिरकोना कोनी
 स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने त्रिलोक चंद्र
 श्रीवास से चर्चा भी किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ प्रमुख रूप से श्री मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप ,मंगल बाजपेई राहुल गोरख गणेश वर्मा, नीलय शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा,( जीतू) चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, हरीश वर्मा कौशल श्रीवास्तव प्रमोद साहू अजय साहू शैलेश कौशिक पार्थ पोर्ते कामता वर्मा डॉक्टर प्रेमलाल सारथी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थेl*