Disclaimer: "News time 36garh" पर प्रकाशित सभी खबरें और जानकारियां सामान्य सूचना के लिए हैं। हम इसकी

Wednesday, November 30, 2022

एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी

 बिलासपुर –SECL मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 8  कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल,  श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। 

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हॉल में निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना श्री एस.के. पाल, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में श्री सैय्यद मोहम्मद युसुफ महाप्रबंधक (वित्त) कम्पनी सेक्रेट्री, श्री देवेन्द्र कुमार चन्द्राकर महाप्रबंधक (खनन) आईईडी विभाग, श्री तारकेश सीताराम पन्तोड़े मुख्य प्रबंधक (खनन) पर्यावरण विभाग, श्री धनराज नरवरे उप प्रबंधक (खनन) योजना-परियोजना विभाग, श्री एस.सी. देवांगन कार्यालय अधीक्षक वित्त विभाग, श्री विजय कुमार नानेवार कार्यालय अधीक्षक सिविल विभाग, श्री जॉन बेस्टिन जोसेफ वरीय लिपिक सिविल विभाग, श्री धरम दास चावला असिस्टेन्ट सुपरवाईजर सतर्कता विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी। 


इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना श्री एस.के. पाल ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।      

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल कम्पनी ने हमें बहुत कुछ दिया है, यहॉं की कार्यसंस्कृति उत्कृष्ठ है।  यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कर्तव्यबोध के साथ एकजुटता से कार्य सम्पन्न करते हैं।         

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

 

Tuesday, November 29, 2022

ग्राम पंचायत कोरमी में 78.14 लाख के सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

 बिलासपुर –ग्राम पंचायत कोरमी 78.14 लाख के लागत से कोरमी बारीपारा से सिलपहरी पहुंच मार्ग तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन राजेंद्र शुक्ला कृषि उपज मंडी बिलासपुर के अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा जी के अध्यक्षता एवं गौरीशंकर यादव महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी मनोज बंजारे सरपंच प्रतिनिधि,अनिल यादव कृषि उपज मंडी बिलासपुर के सदस्य,सूरज मरकाम, पार्षद सिरगिट्टी,कृषि उपज मंडी के सचिव श्री सुरेश सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।



मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र शुक्ला जी ने कहा नहीं होगी फण्ड की कमी..... विकास के लिए हम रहेंगे हमेशा तत्पर लगभग 200 मीटर रोड के लिए अतिरिक्त घोषणा किए।कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अंकित गौरहा ने कहा हम सब मिलजुल कर विकास करेगे और हर गांव में रोड नाली स्वास्थ्य नल जल के लिए प्रयास करते रहेंगे ।

गौरीशंकर यादव ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं माननीय मुख्य अतिथि राजेंद्र शुक्ला जी का धन्यवाद देते हुए बताया कि हमारे गाँव की बहू प्रतीक्षित मांग पूरा हुआ है जो कि हमारे गाँव के लिए बहुत ही खुशी की बात है। सरपंच प्रतिनिधि श्री मनोज बंजारे ने विकास कार्यों की मांग की। जिसको पूरा करने अतिथि द्वारा अश्वाशन दिया गया।मंच संचालन संतोष यादव ने किया। कार्यक्रम में ग्राम कोरमी से छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक में खेल रहे खिलाड़ियों का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संतोष यादव,भुवनेश्वर यादव अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब,राजेश पात्रे,कोमल धुरी,शशि कांत रात्रे पंच,विकास यादव,श्रीमति शशिकला धुरी पंच,लक्ष्मण धुरी पंच, श्रीमती नागिन धुरी पंच,श्रीमति ईश्वरी धुरी मितानीन,श्रीमती संतोषी धुरी मितानीन,ग्राम पंचायत के सचिव श्रीमती महेश्वरी श्रीवास्तव एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे।

गुलाब सलाट को जनगौरव कार्य दर्पण आईकॉन पुरस्कार अवार्ड

 बिलासपुर –गुलाब सलाट को जनगौरव कार्य दर्पण आईकॉन पुरस्कार अवार्ड कला एक्शन एक्टर के तौर पर मिला नासिर खान मुंबई सीएसटी छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र में नवंबर 2022 सीने मीडिया अवार्ड 20 मार्च 2021 मिला है 


वाइब्रेट गुजराती फिल्म अवार्ड 2017 मिला है गुलाब का जीवन परिचय गुलाब एक्शन एक्टर आनंद गुजरात की पैदाइश है गुलाब के माता पिता बहुत ही गरीब थे और उनका पूरा जीवन चारपाई के तंबू में गुजार दिया था लेकिन गुलाब के पिता तम्मा भाई सलाट एक हाथ मजदूरी कर कर अपने बेटे को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश में थे और उसमें एक नाम था गुलाब सलाट का जो 8 वर्ष की उम्र से ही फिल्म बॉलीवुड का लगाव था कि मैं एक बार फिल्मों में काम करूंगा पापा को यह बोला था पापा ने वही बात को लेकर मेहनत करना चालू कर दिया रात दिन मजदूरी कर कर अपने बेटे को एक अकैडमी में जॉइनिंग करवा दिया मार्शल आर्ट कराटे ऑल इंडिया वाडो काई कराटे डो एकेडमी इंडिया इंटरनेशनल मै जॉइनिंग करवा दिया था 



मैं मेहनत करीबन 5 साल लगातार मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कराटे मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट की डिग्री हासिल की और में जाकर अपने डांस की कड़ी मेहनत कर कर प्रैक्टिस करते थे बिना मास्टर के अब मुझे डांस एकेडमी में जॉइनिंग होना पड़ेगा डांस के लिए तो उसने आनंद जिला छोड़कर जिमनास्टिक और डांस की ट्रेनिंग लेने गए हैदराबाद वहां से कड़ी मेहनत कर कर 1साल की डिग्री लेकर हैदराबाद से और अपने जिले को वह कर्तव्य दिखा दिया और कुछ नाम हुआ गुलाब के पिता का सर फ़कर से उठ गया अब मेरे बेटे को मुंबई लेकर जाऊंगा और कोई फिल्म में काम दिलाऊंगा आनंद छोड़कर पिता तम्मा भाई गुलाब को लेकर मुंबई गए वहां से एक डायरेक्टर के साथ मुलाकात हुई ₹15000 का चूना लगाया गुलाब के पिता तम्मा भाई को फंसा लिया डायरेक्टर ने फिर भी काम नहीं मिला मुंबई छोड़कर वापस अपने शहर आए आनंद कुछ दिनों के बाद गुलाब के पिता तम्मा भाई का देहांत हो गया गुलाब बिल्कुल अकेला और कमजोर पड़ गया अब मैं क्या करूंगा पिता के जाने के बाद हालात ऐसे थे आनंद रामनगर की स्कूल में पढ़ाई करने जाते थे मैत्री विद्यालय रामनगर हालात ऐसे थे आठवीं कक्षा तक पढ़ाई छोड़ना पड़ा घर में काफी परेशानियां बढ़ने लगी दो भाई थे दो बहने थी गुलाब की मां की सोनी बैन उनकी तबीयत भी दिन पे दिन बिगड़ती गई और मां के ऊपर काफी ध्यान रखता था अपनी मां को नहीं खोना चाहता हूं पिता को तो हाथ से खो दिया है लेकिन मां को नहीं खोना चाहता और वहां से डांस के कुछ परफॉर्मेंस कर कर और कराटे क्लासेस चला कर कुछ पैसा जमा कर कर अपना गुजारा चला थे गुलाब और कुछ दिनों के बाद हर जगह जगह हर स्टेट में गए गुलाब और फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर से अपने काम के लिए गुजारिश की लेकिन नाकाम रहा अपने शहर वापस आए और फिर अपनी ट्रेनिंग करना चालू कर दिया अपने पापा का शहर का नाम रोशन करुंगा हिम्मत नहीं हारे किस्मत ऐसी जगी सीरियल जय जय जग जननी दुर्गा मां जय बजरंगबली फिल्म में काम करने की शुरुआत सीरियल से हुई गुलाब रात दिन कम से कम 8 घंटा मेहनत और प्रैक्टिस लगातार कराटे मार्शल आर्ट जिमनास्टिक योगा बॉडी स्टंट ब्रेक डांस लाठी नानचाकू तलवार राइफल शूटिंग एवं फिल्मी एक्टिंग करते थे अपने फिल्म के काम के लिए लेकिन कभी थमने का नाम नहीं लेते थे सिर्फ काम करने की धगस से काम करने वाले गुलाब एक्शन एक्टर अपने पिता का नाम रोशन करने का सपना बहुत जल्द पूरा करूंगा

Monday, November 28, 2022

ताइक्वांडो नेशनल रैफरी सेमिनार एवम अवॉर्ड का हुआ समापन

 बिलासपुर –इंटरनेशनल ताइक्वांडो इंडिया के नेतृत्व में दो दिवसीय नेशनल रेफरी सेमिनार, इंस्ट्रक्टर कोर्स एवम नेशनल बेस्ट अचीवमेंट अवॉर्ड छत्तीसगढ़ को प्रथम बार आयोजन करने का मौका मिला था

 




बिलासपुर जिले के जल संसाधन प्रार्थना भवन हाल में 26,27 नवंबर 2022 आयोजित किया गया इस प्रोग्राम में देश से 22 राज्यों के 111 खिलाड़ी शामिल हुए इस सेमिनार का उद्घाटन श्रीमान पुलिस महा निरीक्षक रतनलाल डांगी जी के द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर आई जी रतन लाल डांगी, विशिष्ट अतिथि मंजू लता केरकेट्टा डीएसपी, संजय साहू जी डीएसपी ट्रैफिक, एस एल रात्रे पूर्व कमिश्नर , शैलेश पांडे विधायक, राजेंद्र शुक्ला सब्जी मंडी अध्यक्ष, 



रविंद्र सिंह ठाकुर योग आयोग के सदस्य, प्रमोद नायक केंद्रीय सहकारी मर्यादित बैंक अध्यक्ष, बृजेश साहू कार्यकारी साहू संघ अध्यक्ष, लक्ष्मीनाथ साहू केंद्रीय जेल सदस्य, डॉक्टर किरणपाल चावला चेयरमैन करियर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल, डीआर साहू फेंसिंग छत्तीसगढ़ अध्यक्ष, जफर टेलर्स सिटीमैन बिलासपुर ऋषि कश्यप तखतपुर से देशभर से आए हुए खिलाड़ी को नेशनल बेस्ट अचीवमेंट अवार्ड का सम्मान किया गया सम्मान पाने वाले कोच मुख्य प्रशिक्षक श्री टी लोक नंदम राव दिल्ली सहायक प्रशिक्षक के रूप में एमडी रज्जाक मेघालय , मास्टर लक्ष्मण गुरुग मध्यप्रदेश भोपाल, मास्टर अमित कुमार रूट उड़ीसा, मास्टर अनिल कुमार राहुल उड़ीसा, मास्टर देवा नंदा उड़ीसा, मास्टर रंजीत कुमार पांडे उड़ीसा, मास्टर शरद कुमार दलाई उड़ीसा, ग्रैंड मास्टर के रूप में नरेश कुमार जी उत्तर प्रदेश, अल्ताफ खान उत्तर प्रदेश, पायल पंजाब, चंडीगढ़ रेखा टूरी, वेस्ट बंगाल, सुहानी हरियाणा, देवाशीष दत्ता कोलकाता, मास्टर राजकुमार यादव मध्य प्रदेश, शिवानी बेन मध्य प्रदेश, स्वाति बघेल गोवा, हरि शंकर मिजोरम से एमडी रज्जाक मेघालय शिलांग, मास्टर मास्टर गोविंद देव आसाम, आंध्र प्रदेश नीलम मेहरा, कृष्ण कुमार बिहार, विक्रम हिमाचल प्रदेश, दिविषा उत्तराखंड, पायल केवट जम्मू कश्मीर, पल्लवी यादव गुजरात, रिमझिम गुप्ता केरला, इन खिलाड़ियों को दिल्ली के मास्टर टी लोकनदम राव जी के द्वारा देश भर से आए खिलाड़ियों को नए रूल्स वर्ड ताइक्वांडो की टेक्निक बताया गया 29,30 31 दिसंबर में होने वाले नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप बिलासपुर में क्वालीफाइड रेफरी शिरकत करेंगे 

इंटरनेशनल ताइक्वांडो छत्तीसगढ़ के आयोजन समिति के प्रमुख मास्टर गणेश सागर, चंद्रप्रकाश कोसरिया, हरिशंकर, रिमझिम गुप्ता,सेंट पॉल स्कूल तिफरा प्राचार्य , पल्लवी,पायल, ठाकुर कर्ण सिंह अध्यक्ष जिला कराते संघ बिलासपुर, गणेश निर्मलकर, विदुषी खांडेकर उदित कुमार मोहले, आशीष यादव, रुपेश दास वैष्णव ने देश भर आए हुए खिलाड़ियों का हार्दिक अभिनंदन एवं नेशनल रेफरी एवं छत्तीसगढ़ से अचीवमेंट अवॉर्ड प्राप्त किए खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवम शुभकामनाएं दी

शराब भट्टी हटाने को लेकर धरना देने पर मजबूर महिलाए एवम स्कूली च

 बिलासपुर – बंधवापारा शराब भट्टी हटाने  के लिए नारी शक्ति बंधवापारा के द्वारा संजय आयल सिंघानी जी के द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पिछले 3 दिनों से जारी है शासन प्रशासन की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है


मासूम छात्र छात्राएं तक इस धरने में अपना समर्थन देने पहुंच रहे आज हमारे देश के भविष्य कहे जाने वाले ये छात्र छात्राएं इस मदिरा दुकान को स्कूल से दूर हटाने के लिए धरना स्थल पर धरना देने पे मजबूर हो चुके है इस देश का भविष्य।



आपको बता दे की बंधवा पारा सरलंडाई स्थित मदिरा दुकान ड्रीम लैंड स्कूल के पास ही कई वर्षो से संचालित है। और कई वर्षो से यहां के रहवासी परेशानियां का सामना करते आ रहे है परंतु अब यहां असामाजिक तत्वों की वजह से महिला खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है जिसके वजह से अब यहां की महिलाए एवम लोगो द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। 

आज तीन दिन से इस अनिश्चित कालीन धरने पर संजय आयल सिंघानी द्वारा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठे है।

आज लगातार तीन दिन से संजय भूख हड़ताल पर बैठे है लेकिन प्रशासन ने अब तक इनकी सुध नहीं ली है।

मदिरा दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाए भी डटी हुई है।

देखने की बात यह है की शासन प्रशासन इनकी ओर कब ध्यान देती है।

Sunday, November 27, 2022

योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह द्वारा योगासन स्पोर्ट्स के खिलाड़ियो का किया गया सम्मान

 बिलासपुर –छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह जी के द्वारा चौथा नेशनल योगासन स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया गया । 


चौथा नेशनल योगासन स्पोर्ट्स गेम में विभिन्न राज्य के लोग शामिल हुए जिसमें छत्तीसगढ़ असम उड़ीसा उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र दिल्ली गुजरात सभी राज्य के योग से जुड़े खिलाड़ी शामिल थे । जिसमें छत्तीसगढ़ के 18 बच्चे भाग लिये थे । बेहतर प्रदर्शन के बाद 5 बच्चों को पदक से वहाॅ नवाजा गया । 





वही छत्तीसगढ से योग कोच प्रीति बाला आङील को योग्य रत्न से सम्मानित किया गया । वहां से वापसी के बाद बिलासपुर में योग से जुङे खिलाङी छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह जी से कार्यालय में भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किए । रविन्द्र सिंह जी ने सभी योग से जुङे बच्चों को आज प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से कोच प्रीति बाला आङिल शालू मेश्राम पायल कश्यप रेनु लोधी महेंद्र मेश्राम बनिता प्रधान रोशनी श्रीवास भावना सोनी मनुप्रिया वर्धन रिकी मानिकपुरी वैष्णवी सोनी अंजली यादव मनीषा पाल अंजली गरुण लिना यादव पारुल पदम वार आदर्श यादव हिमांशु केवट तृप्ति शांडिल्य सहित योग से जुड़े खिलाड़ी उपस्थित थे ।

तहसील दार प्रकाश चंद्र साहू के जिला बदर की मांग,पटवारी संघ ने की के घोर निन्दा

 बिलासपुर –प्रांतीय राजस्व पटवारी संघ,की बैठक कोरिया मनेन्द्रगढ़ में गूंजा संकरी के  तहसीलदार प्रकाशचन्द्र साहू का मुद्दा सम्मेलन में इसके खिलाफ ध्वनि मत से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और कहा गया कि बिलासपुर GPM पटवारी संघ और कोटा ब्लॉक और रतनपुर तहसील पटवारी संघ भी इसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगा और जिलाबदर करने की मांग की जाएगी ।

 


और प्रांतीय पटवारी संघ की बैठक कोरिया मनेन्द्रगढ़ में सारंगढ़ रायगढ़ के परवारी संघ ने बताया कि किस तरह संकरी करप्ट तहसीलदार प्रकाश चन्द्र साहू ने सारंगढ़ के पटवारियों को प्रताड़ित किया था और उन सभी का CR बुक गायब करवा दिया था, तब रायगढ़ जिला पटवारी संघ ने इनके और कानूनगो के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की तैयारी कर ली थी और तब इस संकरी के करप्ट तहसीलदार प्रकाशचन्द्र साहू ने ग़ायब की हुई सभी पटवारियों का CR बुक वापस किया था। CG प्रांतीय पटवारी संघ ने इसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है और इस संकरी के  तहसीलदार प्रकाशचन्द्र साहू को जिलाबदर किये जाने की मांग की है

एसईसीएल में दो दिवसीय आनंद मेला सम्पन्न

बिलासपुर –एसईसीएल में दो दिवसीय आनंद मेला सम्पन्न हुआ,आपको बता दे की श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा एसईसीएल वसंत विहार स्थित खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय आनंद मेला के आज के अभ्यागत माननीय लोकसभा सांसद बिलासपुर श्री अरूण साव, श्री संजय दुबे चेयरमेन सीएमडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर थे।


इस अवसर पर माननीय लोकसभा सांसद बिलासपुर श्री अरूण साव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए श्रद्धा महिला मण्डल एसईसीएल बिलासपुर द्वारा आयोजित यह आनंद मेला शहर व समाज के लिए अनुकरणीय है।


श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा आयोजित दो दिवसीय आनंद मेले में लोगों का हूजूम देखा गया। इस अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धा महिला मण्डल, एसईसीएल बिलासपुर के उपाध्यक्षागण श्रीमती रीता पाल, श्रीमती आर. राजी श्रीनिवासन, समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्याओं के अथक प्रयासों से इस मेले में हमारे 13 कोयला क्षेत्रों में कार्यरत महिला समितियों की बहनों ने स्टाल लगाया। 

श्रद्धा महिला मंण्डल द्वारा आयोजित इस आनंद मेले में एसईसीएल एम्प्लाई सपरिवार एवं आसपास व शहर के लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। आनंद मेले में लोगों ने जमकर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा एवं अलग-अलग क्षेत्रों के प्रसिद्ध परिधानों व अन्य सामानों की खरीददारी की। 



व्यंजनों के स्टॉल के आगे अधिक भीड़ देखी गयी। व्यंजनों में लोगों ने छत्तीसगढी़, राजस्थानी, उत्तरप्रदेश, पंजाबी, गुजराती, बंगाली आदि व्यंजनों का भरपूर स्वाद चखा। इसके साथ ही लोगों ने लघु उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टालों से अपनी आवश्यकता की सामग्रियाँ क्रय की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रीय महिला समितियों द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया एवं सीआईएल क्विज काम्पटिशन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।                                                        

Wednesday, November 23, 2022

रविंद्र सिंह ने दिया मितानिन दिवस के असवर पर मितानिनों को बधाई एवम सम्मान

 बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य व वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ने मितानिन दिवस पर मितानिनो को श्रीफल व साल देकर सम्मान किये। मितानिन दिवस पर संबोधित करते हुए ।


 छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा की मितानिन सरकार की योजना को जन जन तक पहुंचा कर गरीबो को लाभ पहुंचाने का काम करती है।वही लोगो के बीपी शुगर लकवा जाचॅ के साथ गर्भवती महिलाओ को भी लाभान्वित करने का पुनित कार्य करती है। यैसे सभी मितानिनो के सेवा को मै नमन करता हुॅ। सम्मान समारोह मे आज संजु बेगम सावित्री दुबे कल्पना नाईक ज्योति थुल प्रभा चौहान सहीत दर्जनो मितानिनो को सम्मान किया गया।

Tuesday, November 22, 2022

रतनपुर तहसील की सच्चाई उजागर करने वाले पटवारी के उपर गिरी गाज क्यों...?

 बिलासपुर –बिलासपुर जिले के रतनपुर में तहसीलदार और पटवारियों के बीच की लड़ाई ने जिले के राजस्व विभाग की सचाई उजागर कर दी है

रतनपुर तहसीलदार प्रकाश साहू द्वारा नामांतरण के हर प्रकरण में ₹5000 की मांग पटवारियों से की जाती •है वहीं, महिला पटवारियों एवं तहसील कार्यालय के स्टाफ के साथ तहसीलदार का व्यवहार अभद्र रहता है।गाली-गलौज देकर भी उनके द्वारा बात की जाती है. लिखित शिकायत में यह भी बताया गया है कि तहसीलदार पटवारी और अपने कार्यालय के स्टाफ को मीटिंग के नाम पर आए दिन प्रताड़ित करते हैं


रिश्वत की मांग करने वाले तहसीलदार के खिलाफ आवाज़ उठाना पटवारी को पड़ा महंगा,पटवारी निलंबित लेकिन तहसीलदार पर नही हुई कार्यवाही

उल्टा पटवारी अनिकेत साहू को ही सस्पेंड कर दिया गया लेकिन तहसील दार अब भी कुर्सी जमाए बैठे है।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर में इन दिनों राजस्व महकमे को शर्मसार करनें वाली खबरें सामने आ रही है राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी राजस्व नियमों को ताक पर रख सिविल सेवा आचरण अधिनियम की भी बेखौफ धज्जियाँ उड़ाते नजर आ रहे हैं । चाहे मामला सरकारी जमीनों की खरीदी बिक्री का हो या जमीन के नामांतरण या फिर सीमांकन का हो या दस्तावेज में कूट रचना का सभी मामले राजस्व विभाग को शर्मसार करनें वाले हैं।



अब एक ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं जिसमें पटवारियों नें अपने ही तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर बिलासपुर से उन्हें हटाने की शिकायत की है।

क्या है मामला


रतनपुर तहसीलदार की कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर तहसील के स्टाफ और पटवारियों ने इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर सौरभ कुमार से की है। पटवारियों और तहसील कार्यालय के स्टाफ ने कलेक्टर से रतनपुर तहसीलदार प्रकाश साहू का अन्यत्र तबादला करने की मांग की है। शिकायत पत्र में आरोप गंभीर हैं।

कलेक्टर को दी गई लिखित शिकायत में पटवारियों

ने बताया है कि रतनपुर में पिछले 4 माह से पदस्थ

तहसीलदार प्रकाश साहू नामांतरण एवं अन्य

राजस्व संबंधी कार्यों के लिए उनसे नाजायज तौर

पर पैसे की मांग करते हैं।

शिकायत पत्र में आरोप है कि तहसीलदार प्रकाश

साहू द्वारा नामांतरण के हर प्रकरण में 5000

रूपए की मांग पटवारियों से की जाती है वही

महिला पटवारियों एवं तहसील कार्यालय के स्टाफ

के साथ तहसीलदार का व्यवहार अभद्र रहता है।

गाली गलौज देकर भी उनके द्वारा बात की जाती

है। लिखित शिकायत में यह भी बताया गया है कि

तहसीलदार पटवारी और अपने कार्यालय के स्टाफ

को मीटिंग के नाम पर आए दिन प्रताड़ित करते हैं।

सुबह 10:00 बजे मीटिंग होने की बात कहकर

अधिनस्थ स्टाफ को कार्यालय बुला लिया जाता है

और उसके बाद सूचना दी जाती है कि मीटिंग शाम

को 5:00 बजे होगी। 5:00 बजे मीटिंग लेना शुरू

कर देर रात तक मीटिंग रखी जाती है जिससे

महिला पटवारियों और अन्य स्टाफ को मुख्यालय

तक आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता

है।

तहसील स्टाफ के मुताबिक तहसीलदार प्रकाश

साहू जहां भी पदस्थ रहे उनका व्यवहार स्टाफ के

साथ इसी तरह का रहा है बात-बात पर तहसीलदार

स्टाफ और पटवारियों को 9 लाख देकर बिलासपुर

आने की बात कहते हैं साथ ही इस 9 लाख रुपए

को रिकवर करने के लिए अधिनस्थ स्टाफ से

नाजायज तौर पर पैसे की मांग की जाती है।


वही दूसरी तरफ तहसीलदार द्वारा ग्रामीण किसानों

और अन्य लोगों को पटवारियों के खिलाफ लिखित

में शिकायत करने के लिए भी उकसाया जाता है।


बहरहाल पटवारी एवं तहसील कार्यालय के स्टाफ

द्वारा कलेक्टर से की गई शिकायत को कलेक्टर

कितनी गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करते हैं

देखना होगा, कि राजस्व प्रमुख जिला कलेक्टर

सौरभ कुमार आमजनता की नहीं बल्कि अपने ही

मातहत राजस्व कर्मचारियों की लिखित शिकायत

पर तहसीलदार को रतनपुर तहसील से अन्यत्र

स्थानांतरित करते हुए निष्पक्ष जांच करवाते हैं या

फिर तहसीलदार के खिलाफ मिली लिखित

शिकायत को अनदेखा कर देते हैं।

Sunday, November 20, 2022

लगातार बिजली बिल मे हो रही बढोत्तरी, आम उपभोक्ता पर पड़ रहा आर्थिक बोझ

बलौदाबाजार –जिले मे लगातार बिजली बिल बढने से आम उपभोक्ता पर असर पडना शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार के द्वारा बिजली बिल के स्लैब मे प्रति युनिट बढोत्तरी करने से आम उपभोक्ता पर आर्थिक बोझ पड रहा है जिले मे दो लाख पच्चीस हजार बिजली के उपभोक्ता है। 


उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली बिल मे तीस पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी होने से प्रत्येक छोटे से उपभोक्ताओं को हर महीने तीन सौ से चार सौ रुपये तक ज्यादा देने पड रहे है 


वहीं भाजपा के नेताओ का कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बिजली बिल हाफ का वादा कर सत्ता मे आयी थी लेकिन तीन साल के भीतर आम उपभोक्ताओं का बिजली बिल चार बार से ज्यादा बढाया गया है जिसके कारण आम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं व बिजली बिल कम करने की मांग कर रहे हैं ताकि आम उपभोक्ताओं को मंहगाई से कुछ तो राहत मिल सके।


योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का उत्साह

बिलासपुर –बिलासपुर के दयालबंद खेल मैदान मे आज फ्रङलाईट क्रिकेट प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह अरपा विकास प्राधिकरण सदस्य नरेंद्र बोलर अतिथी के रुप मे शा

मिल होकर खिलाङीयो का उत्साह वर्धन किये। 



अतिथीयो के द्वारा खिलाङीयो से परिचय प्राप्त कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो से भाग लिये टिम के खिलाङीयो के प्रदर्शन का आनंद लिए। खिलाङीयो को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविन्द्र सिंह जी ने कहा की आज के युवा पिढीयो मे क्रिकेट खेल के प्रति काफी लगाव व उत्साह दिखाई देता है। खिलाङीयो को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। मैदान मे जहाॅ एक पक्ष का जीत व दुसरे पक्ष का हार तो निश्चित है।मगर हारने वाला टिम हो हताश होने की जरूरत नही है। लगन के साथ खिलाङी मेहनत करे तो आने वाला समय उसका अपना होगा । अरपा विकास प्राधिकरण सदस्य नरेंद्र बोलर ने आयोजको को बधाई देते हुए कहा । की हमारे बिलासपुर वासीयो के द्वारा हमेशा से ही खिलाङी को मंच देकर आगे आने का मौका दिया जाता रहा है । ईश्वर से कामना है की यहाॅ के खिलाङी प्रदेश व देश मे खेल हमारे बिलासपुर के नाम को गौरवान्वित करे। इस अवसर पर युवा नेता केशव गोरख आयोजक सदीप बोले सतोष पाण्ङेय दिलीप साहु सहित सैकंडो के तादात मे दर्शक गढ उपस्थित थे।