बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर बिनोवा नगर गायत्री मंदिर चौक में ध्वजारोहण कर सलामी दी
बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर बिनोवा नगर गायत्री मंदिर चौक में ध्वजारोहण कर सलामी दी। छत्तीसगढ़ी योग आयोग के पूर्व सदस्य श्री रविंद्र सिंह ठाकुर जी ने नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि देश की आजादी के बाद संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर जी राजेंद्र प्रसाद जी की मार्गदर्शन में संविधान को लागू कर भारत देश में जहां विभिन्न जाति धर्म के लोग निवास करते हैं ।उनको एक सूत्र में पिरोकर समानता का अधिकार दिये। जिसके कारण हर व्यक्ति आज आजादी के साथ प्रदेश व देश के विकास में अग्रणी है। देश को आजाद करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हम सब नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग में चल भारत को एक अखंड देश बनाने में अपनी आहुति दे। इसी संकल्प के साथ हर एक देशवासी को आगे बढ़ना चाहिये। ध्वज वंदन के बाद उपस्थित जनों को फल व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद श्री सिंह जी व समाज सेवक शिवा मुदलियार हरीश तिवारी चंद्रहास शर्मा उत्तम चटर्जी राघवेंद्र सि...