भूपेश बघेल के जन्मदिन पर रविंद्र सिंह के साथ बिलासपुर कांग्रेसजनों ने दी बधाई, केक काटकर कराया मुंह मीठा
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह के साथ पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान बिलासपुर कांग्रेसजनों ने भूपेश बघेल के साथ केक कटवाकर उनका मुंह मीठा कराया और बुके भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की...
जन्मदिन समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर रविंद्र सिंह के साथ केशव गोरख, संगीत मोईत्रा, राघवेंद्र सिंह, बबलू केसरवानी, राकेश केसरी, प्रशांत पांडेय, दिलीप साहू, संजय दवे, संदीप मिश्रा, जितेंद्र सिंह, संजू सिंह, ठाकुर राज चौहान, हनु शर्मा, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, मृत्युंजय तिवारी, सन्नी चौहान, यश सिंह, अजय गोस्वामी सहित बिलासपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। कांग्रेसजनों ने भूपेश बघेल के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व और राजनीतिक योगदान की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment