Disclaimer: "News time 36garh" पर प्रकाशित सभी खबरें और जानकारियां सामान्य सूचना के लिए हैं। हम इसकी

Pages

Pages

Pages

Pages

Thursday, October 3, 2024

आप सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं–रविंद्र सिंह

 बिलासपुर:–नवरात्रि की पूरे प्रदेश वासियों को पूर्व योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने बढ़ाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मातारानी से प्रार्थना भी किए रविंद्र सिंह ने बताया कि

नवरात्रि एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जिसे देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार नवरात्रि के नौ दिनों तक चलता है और विशेष रूप से आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है।

  आगे रविंद्र सिंह ने कहा की मां दुर्गा को शक्ति और सिद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान भक्त उनके विभिन्न रूपों की पूजा कर उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।

नवरात्रि का त्योहार आत्मिक उन्नति और साधना का समय होता है। भक्त इस अवधि में उपवास रखते हैं और साधना करते हैं।

नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया जैसे पारंपरिक नृत्य भी होते हैं, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा को जीवित रखते हैं।नवरात्रि के दौरान भक्त माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं, जैसे कि शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रीइस प्रकार, नवरात्रि का महत्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भी है।

No comments:

Post a Comment