Disclaimer: "News time 36garh" पर प्रकाशित सभी खबरें और जानकारियां सामान्य सूचना के लिए हैं। हम इसकी

Pages

Pages

Pages

Pages

Tuesday, August 22, 2023

ओबीसी महासभा के बिलासपुर के जिलाध्यक्ष अजीत नाविक ने की बेलतरा विधानसभा से विधायक पद की दावेदारी

बिलासपुर–बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 31 से अजीत नाविक ने जोरदार दावेदारी कर फॉर्म जमा किया।
आपको बता दे की अजीत नाविक एक बेहद ही अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ साथ भूमि जल अधिकार,मछुवारा समाज परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भी है इसके अलावा अजीत नाविक ओबीसी महासभा जिला बिलासपुर से जिला अध्यक्ष के पद पर है।इतनी बड़ी जिम्मेदार पद पर आसीन होने के बावजूद भी अजीत नाविक व्यवहारिक के साथ साथ स्वच्छ छवि के धनी है।
मछुआरा समाज के प्रखर प्रवक्ता एवं भूमि अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजीत नाविक ने कहा है की मेरी जीत ,जनता की जीत होगी
 बेहद ही समझदार एवम प्रभावशील व्यक्ति है अजीत नाविक।
हम बताना चाहेंगे कि अजीत नाविक जी के यूनियन के दर्जनों कर्मचारी शीर्ष पदों पर कम कर रहे हैं और अजीत नाविक सभी के लिए संघर्ष करते रहते हैं।अपने समाज के बहुत ही चहेते है साथ ही साथ बेलतरा क्षेत्र के लोगो की बीच अपनी अलग छबि बना कर रखे है।
अजीत नाविक का चपरासी से लेकर अधिकारी तक का बहुत अच्छा संबंध है।

अजीत नाविक ने अपने हजारों चाहने वालो के साथ फॉर्म भरने पहुंचे कांग्रेस भवन और जोरदार दमदारी के साथ अपना फॉर्म भर कर कहा की मेरी जीत से मेरे समाज के अलावा अन्य सभी समाज के लोगो को उनका हक उनका अधिकार दिलाना मेरा सबसे पहले प्राथमिकता होगी ।क्षेत्र का विकास के लिए आवाज उठाते रहते है ।अजीत नाविक  लोगो  के बीच उनके सुख दुख में शामिल होते रहते है जरूरत मंद लोगो की सहायता करते ही रहते है।

No comments:

Post a Comment