रजिस्ट्री कार्यालय रोज की तरह सोमवार को भी कामकाज चल रहा था। दोपहर के ढाई बजे के आसपास बड़ी संख्या में युवक दो लोगों को कूटते हुए ला रहे थे। इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग में दौड़ भाग चल रही थी। कुछ देर तक तो लोगों को समझ ही नही आ रहा था की क्या हो रहा है ? इतना जरूर है की भिड़ के बीच एक युवक का चेहरा सूज गया था। इससे लग रहा था की उसकी जमकर ठुकाई हुई है। दौड़ा भागी चल ही रहा था की उधर से पुलिस आ गई और मार खाने वाले दोनो लडको को पहले अपने कब्जे ली फिर पूछताछ शुरू हुई। मारने वाले लड़कों ने बताया कि इनमे से एक का नाम संतोष जायसवाल और दूसरे का नाम संदीप जायसवाल है। दोनो भाई जमीन का काम करते है करके कई लोगों से एडवांस में पैसा ले लिया है। एग्रीमेंट करने के बाद भी जमी की रजिस्ट्री नही करा रहे है। आज रजिस्ट्री कराने के लिए कई लोगों को बुलाया था। दिन भर बैठाने के बाद रजिस्ट्री नही करा पाऊंगा करके भाग रहे थे। तो सभी लोग मिलकर पीटे है।
भिड़ में शामिल लड़कों ने बताया कि ऐसे दूसरों की जमीन को दिखाकर लोगों से एग्रीमेंट करता है और बाद न तो पैसा वापस करता है और न ही जमीन की रजिस्ट्री करता है। अभी तक सैकड़ों लोगों के साथ ठगी कर 15 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुका है। दो स्थानों पर ऑफिस खोल के रखे है।
No comments:
Post a Comment