Disclaimer: "News time 36garh" पर प्रकाशित सभी खबरें और जानकारियां सामान्य सूचना के लिए हैं। हम इसकी

Pages

Pages

Pages

Pages

Tuesday, April 11, 2023

सीएसपी संदीप पटेल ने दिया सख्त आदेश हो जाओ सावधान वरना होगी कड़ी कार्यवाही

बिलासपुर–बेमेतरा में दो समुदाय के लोगों में झड़प और हत्या के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है बेमेतरा में भुनेश्वर साहू की दर्दनाक मौत के बाद बिरनपुर
 में दो और लाशें मिली है इस ख़बर के बाद साम्प्रदायिक माहौल खराब होने की अंदेशा से छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्चस्तरीय बैठक रखी थीं वही सभी जिलों की पुलिस भी हाई अलर्ट है शांति कायम रखने और उपद्रवियों पर नज़र रखने के लिए पुलिस ने चेतावनी जारी की है सिविल लाइन सीएसपी (प्रशिक्षु आईपीएस) संदीप
 पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर ग्रुप संचालको को चेतावनी जारी की है और ग्रुप एडमिनो को विवादित पोस्ट करने वालों को तत्काल ग्रुप से हटाने का पुलिस ने आदेश जारी किया है अगर ग्रुप ऐडमिन साम्प्रदायिक माहौल खराब करने की मंशा से विवादित पोस्ट करने वाले व्यक्ति को ग्रुप से नही हटाते तो ग्रुप ऐडमिन पर भी पुलिस क़ानूनन कार्यवाही करेगी, वही साम्प्रदायिक माहौल खराब करने की मंशा से सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म में उल्टे सीधे वीडियो और कमेंट पास किया जाता है तो उन पर भी पुलिस कड़ी कार्यवाही करने वाली है

No comments:

Post a Comment