Disclaimer: "News time 36garh" पर प्रकाशित सभी खबरें और जानकारियां सामान्य सूचना के लिए हैं। हम इसकी

Pages

Pages

Pages

Pages

Monday, March 13, 2023

भाई इशहाक कुरैशी (संस्थापक आजाद युवा संगठन)के नेतृत्व में घेराव

बिलासपुर : - बेलतरा विधानसभा एवं बिलासपुर नगर पालिका निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं 46 पंडित राम गोपाल तिवारी नगर मोपका के कुटिपारा में आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई। बैठक में छोटा जंगल मे बाहरी लोग जंगल की अवैध कटाई कर जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर बिक्री की जा रही हैं। 
आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने कहा कि उक्त मामले को लेकर जल्द ही आज़ाद युवा संगठन द्वारा कलेक्ट्रेट एवं नगर निगम का घेराव करते हुए अवैध रूप से शासकीय भूमि पर काबिज लोगों पर रोक लगाने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर ( संगठन जिला उपाध्यक्ष) श्रीमती शिवकुमारी मनिकपुरी, सुकृता निषाद, चन्द्रिका निषाद, ललिता चंदेल, भाऊ राम धुरी, चन्द्रिका बाई केवट, कान्ति धुरी, संगीता धुरी, रमौतीन निषाद, राजकुमारी लोनिया, जलबति धुरी, प्रीति, तिरवेणी धुरी, श्रीलाल लोनिया आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment